होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » जानिए राशि के अनुसार कौन सी हेयरस्टाइल है महिलाओं और पुरुषों के लिए खास!

जानिए राशि के अनुसार कौन सी हेयरस्टाइल है महिलाओं और पुरुषों के लिए खास!

आप अपने लुक पर काम करके आपने आत्मविश्वास को जरूर बदल सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपने हेयर स्टाइल को अपनी राशि के हिसाब से रखकर नए आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकते हैं। चाहे आप में मेष हो या कुम्भ, हर राशि का एक प्राकृतिक तत्व होता है, जो उनके व्यक्तित्व के लिए जिम्मेदार होता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हम आपको बताएंगे कि कौन सा हेयर स्टाइल आपके लिए अनुरूप होगा जो आपको आपकी राशि के अनुरूप ऊर्जा देगा। आपके स्पेशल अवसर के लिए ये हेयर स्टाइल्स जरूर फॉलो करें।


मेष महिलाएं स्वभाव से स्वच्छंद होतीं हैं और उनमे आत्मविश्वास बहुत होता है। इनमें नेतृत्व की क्षमता होती है और रोमांच बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। अपने निर्भीक रवैये के कारण वे सबकी नजरो में रहते हैं। यदि आप मेष महिला है और छोटे बाल रखना चाहती हैं, तो आपके लिए ‘बॉब कट’ बाल काफी सही रहेंगे। ये आपके बहिर्मुखी व्यक्तित्व को कॉम्पिलमेंट करेंगे। अगर आपको लम्बे बाल पसंद हैं, तो आप ‘हाफ-बोहो बन’ बना सकती हैं।

नेतृत्व करने के लिए तैयार मेष पुरुष हमेशा ही किसी नए काम में लगे रहते हैं। उनके व्यक्तित्व को मैच करने के लिए उन्हें सिंपल पर क्लासी हेअरकट रखना चाहिए। मिलिट्री कट, टैप्ड कट, या फिर क्रू कट मेष पुरुषों के लिए बिलकुल सही हेयर कट कहा जा सकता है।


जिद्दी वृषभ का रूलिंग प्लानेट शुक्र होता है, जो प्रेम और सुंदरता का प्रतिक है। आपको अपने बाल लम्बे और वेवी रखने चाहिए। ये आपके व्यक्तित्व को और निखारता है। अगर आप बालों को बांधना चाहती हैं, तो एक सिंपल ‘मेस्सी बन’ आपके लुक को अच्छा कॉम्प्लिमेंट करेगा। जो आपके घुंघराले बालों को और अच्छा लुक देगा।

शुक्र के प्रभाव से आप बहुत ही अच्छे दिखते हैं साथ साथ आप अपने रुट्स को नहीं भूलते हैं। आपको अपने बालों को ‘पोनीटेल’ में बांधना पसंद आए जो आपके घुंघराले बालो को और अच्छा दिखाएगा। इसके लिए आप बाजार में उपलब्ध हेयर प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


अपने सोशल नेटवर्क में हमेशा बिजी रहने वाले मनुष्य हैं, जिन्हें अपने शौक, दोस्तों और अलग अलग तरह के काम करने में मजा आता है। आप अपने बालों को कंधे तक रख सकते हैं और अपने मूड के हिसाब से घुंघराले या स्ट्रैट रख सकतीं हैं। आप अपने बालों को कलर के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकतीं हैं। आपके स्पेशल अवसर के लिए ‘वॉटरफॉल ब्रैड’ बिलकुल सही रहेगा।

सभी राशियों में सबसे प्रतिभाशाली मिथुन अपने मिजाज के हिसाब से ट्रेंडी हेयर स्टाइल ही पसंद करते हैं। इन्हें बाल कलर करवाना भी पसंद होता है। इन्हें अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद होता है। इन्हें पहले बाल ‘मोहॉक कट’ में करना चाहिए, फिर वो किसी भी पसंदीदा हेयर कलर शेड से रंग सकते हैं।


कर्क अपने शेल में छुपे रहते हैं और सेफ तरीके से खेलना पसंद करते हैं, उन्हें एक्सपेरिमेंट का ज्यादा शौक नहीं होता है। कर्क महिला के लिए सबसे सेफ हेयर स्टाइल है ‘क्लासिक पोनीटेल’ वो हाई हो या लो, उनके व्यक्तित्व के साथ परफेक्ट जाता है। आप सिंपल खुले बालों में फ्लिक्स के साथ भी काफी चार्मिंग लगेंगी।

सारे राशियों में कर्क सबसे ज्यादा भावुक होते हैं। वे अपने बालों को ऐसा रखना पसंद करते हैं, जो उन्हें उनके युवावस्था की याद दिलाता हो। आप किसी शाही व्यक्तित्व के साथ ‘क्लासिक हेअरकट’ पसंद करते हैं। अगर आप लम्बे बाल रखते हैं तो उन्हें मैंटेन करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए नियमित रूप से स्टाइलिंग करवाते रहना जरुरी हो जाता है।


स्वभाव से निर्भीक सिंह अपना वर्चस्व स्थापित करना पसंद करते हैं। आपके बाल लम्बे हो या छोटे, मुमकिन है कि वे थोड़े घुंघराले हो सकते हैं। आपको सेलिब्रेशन पसंद होते हैं, इसलिए आप अपने कर्ल के साथ कमाल के लग सकते हैं। आप ‘स्पेस बन’ किसी अच्छे अवसर पर बना सकतीं हैं।

स्वभाव से वर्चस्व वाले सिंह बिना अपने बालो के शेर नहीं लगेंगे। इन्हें लम्बे बाल पसंद होते हैं, और इनके व्यक्तित्व को भी सूट करते हैं। अपने लम्बे बालों को स्टाइल करने के लिए आप अच्छे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में तेल जरूर लगाएं, अपने घने बालों को अच्छा बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी होगा।


कन्या मेहनती, तर्क से काम करने वाले और परफेक्शनिस्ट होते हैं। वे काफी रचनात्मक, और लाइफ-लॉन्ग लर्नर होते हैं। कन्या के लिए ‘लॉन्ग पोनीटेल’ सही रहता है। चाहे वह पीछे बनाया हो या साइड में। ये आपकी खूबसूरती को निखारेगा। आप बीच की पार्टिशन के साथ खुले बाल भी रख सकती हैं। अगर आप छोटे बाल रखने की इच्छुक हैं तो ‘बॉब कट’ आपके लिए सही रहेगा।

सिंपल और सोबर ही कन्या का स्टाइल होता है। आप अपने लुक पर बहुत ज्यादा टाइम नहीं लगता चाहते, इसलिए छोटे बालों की सिम्पल हेयर स्टाइल आपके लिए सबसे सही रहेगी। जिसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरुरत ना हो। अपने बालों को संवारते समय जेल का इस्तेमाल उन्हें दिनभर टिकाए रख सकता है और आपको चिंता से मुक्त करेगा।


अपनी ज़िन्दगी में हमेशा संतुलन चाहने वाले तुला स्वभाव से बहुत रोमांटिक और सुंदरता पसंद होते हैं। अपने स्वभाव के अनुसार आप अंदर की स्त्री को कॉम्पलिमेंट करते हुए लम्बे बालों की कोई भी हेयर स्टाइल कर सकतीं हैं। आपके बालों के लिए कोई भी ‘हेयर एक्सेसरीज’ आपको पसंद आएगी। अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप ‘हेयर एक्सटेंशन’ का इस्तेमाल कर सकती हैं। किसी खास मौके के लिए आप ‘साइड ब्रैड’ कर सकती हैं। ये आपकी सुंदरता को कॉम्प्लिमेंट करेगा।

सुंदरता, तुला को प्राकृतिक रूप से आकर्षित करती है। आप ऐसी हेयर स्टाइल करना पसंद करते हैं जो कि आपके ‘अपोजिट सेक्स’ के लोगों का ध्यान आपकी ओर खींचे। ‘हेयर स्प्रे, जेल, हेयर सीरम ये सब लगाना आपको पसंद होता है। आपके लिए कोई भी ‘फंकी हेयर स्टाइल’ सही रहती है। आप 1960 के ‘हेयर स्टाइल’ देख सकते हैं। आपके लिए बहुत ही सूटेबल रहेगा।


आप एनर्जी से भरे हुए होते हैं, और काफी पैशनेट होते हैं। आपको ऐसा लुक चाहिए होता है, जो आपकी पूरी तरह से कायापलट कर दें। अगर आप बालों को छोटा करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए ‘क्रॉप्ड फ्रेंच बॉब’ अच्छा रहता है। लम्बे बालों के लिए आप ‘डच ब्रैड’ कर सकती है। ये आपके रहस्यमयी पर्सनेलिटी के साथ बहुत मैच करता है।

अपनी कमाल के व्यक्तित्व के साथ आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बनना चाहते हैं। छोटे और शेव किए हुए हेयर स्टाइल आपके लिए बिलकुल सही होते हैं। आपके लिए आपके आदर्श बहुत मायने रखते हैं। आप हेयर प्रोडक्ट्स पर समय देना पसंद नहीं करते हैं।


अपने आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की वजह से आप पर कोई भी हेयर स्टाइल कमाल की लगेगी। आप रोमांच बहुत ज्यादा पसंद करती हैं, यही वजह है कि कोई भी हेयर स्टाइल आप पर बहुत ज्यादा फबेगा। आपकी ‘फ्री स्पिरिट’ की तरह अगर आप अपने बालों को खुला रखती है, तो ज्यादा प्रभावशाली रहेगा।

आपके अंदर घूमने की अत्यधिक चाह होती है, इस कारण आप किसी भी एक जगह पर टिक कर नहीं रहे सकते हैं। आपको ऐसे हेयर स्टाइल की जरुरत होती है, जिसको रख-रखाव की कम से कम जरुरत पड़े। आपके रोमांचकारी स्वभाव को कॉम्पलिमेंट करने के लिए ट्रेंडी हेयर स्टाइल ही सही रहेगा। आप बालों के लिए अलग-अलग तरह के हेयर प्रोडक्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके बालों को और सुन्दर बनाएं।


दयावान और मेहनती मकर राशि की महिलाएं बहुत ही सकारात्मक होती हैं। कोई भी रुकावट उन्हें किसी भी प्रकार के लक्ष्य को पाने से नहीं रोक सकती है। मकर ऐसे हेयर स्टाइल को पसंद करती हैं जो कि सिंपल और स्टाइलिस्ट हो। इनके ऊपर फ्लिक्स बहुत ही अच्छे लगता हैं। अपने सिंपल ‘साइड ब्रैड’ के साथ ये किसी को भी इम्प्रेस करने की कला मकर महिलाओं में होती है।

व्यावहारिक स्वभाव वाले मकर राशि के पुरुष एम्बिशयस और डिसीप्लिन के साथ जीना पसंद करते हैं। ऑफिस में आप सिंपल हेयर स्टाइल ही रखना पसंद करते हैं और स्लिक लुक रखना चाहते हैं। आप प्रोफेशनल और पॉलिश लुक रखना चाहते हैं, इनके लिए ‘शार्ट हेयर’ ठीक रहते हैं, इन्हे आप ‘जेल’ और अन्य हेयर प्रोडक्ट्स से स्टाइल कर सकते हैं।


स्वभाव से रिबेलियस कुम्भ फक्कड़ होते हैं और घूमते रहना पसंद करते हैं। मझोला लम्बाई के बाल आपके लिए बिलकुल सही होते हैं, जो आपके बदलते लाइफ स्टाइल के साथ एडजस्ट हो जाते हैं। नेचुरल कलर्स आपके लिए सही रहते हैं। अपने काम के साथ आप ‘हाई पोनी’ कर सकते हैं जो संभालने में आसान रहता है।

कुम्भ बहुत ही अच्छे कम्युनिकेटर होते हैं और नई-नई चीजे पसंद करते हैं। आप ऐसे हेयर स्टाइल पसंद करते हैं जो क्रिएटिव हो। आप एक से ज्यादा हेयर स्टाइल के साथ भी काम कर सकते हैं। ‘हाफ पोनी’ आपके लिए बहुत सही रहेगा। ये आपकी पर्सनेलिटी और क्रिएटिविटी दोनों को ही कॉम्प्लिमेंट करता है।


मीन बहुत इमेजिनेटिव होते हैं। अपने सपनों की तरह आप अपने हेयर स्टाइल भी बदलना पसंद करते हैं। आप अलग-अलग तरह से ‘ब्रैड’ बना कर, अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। ‘हाफ बो एंड हेयर बो’ आपके लिए काफी अच्छे रहेंगे। ये आपको यूथफुल और आकर्षक दिखाएगा।

सभी राशियों में रहस्यों के स्वामी मीन, कलात्मक स्वभाव के होते हैं। आप किसी भी प्रकार के हेयर स्टाइल के साथ कंफर्टेबल रहते हैं – चाहे हो लम्बे बाल हो, छोटे हो, कलर किए हो या फिर स्ट्रैट बाल हो। चाहे आपके बाल लम्बे हो या छोटे, सेहतमंद बालों के लिए उनका सही रख रखाव जरुरी होता है। उम्मीद है कि आप हमारे दी गई टिप्स का लाभ उठाएंगे और अपने स्पेशल दिन को और स्पेशल बनाएंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम