मीन राशि में 12 साल बाद सूर्य-गुरु की युति- क्या होगा आप पर असर

मीन राशि में 12 साल बाद सूर्य-गुरु की युति- क्या होगा आप पर असर

12 साल बाद सूर्य और गुरु मिलेंगे मीन में, जानिए क्या होगा आप पर असर

ज्योतिष में सूर्य को अहम माना जाता है। सूर्य को प्रत्यक्ष देव भी कहा जाता है, जो दिखाई देते हैं। इनका हमारे जीवन के साथ ही प्रकृति पर भी पूरा असर है। ऐसे में अगर सूर्य का गोचर किसी राशि में होता है तो वह भी काफी अहम हो जाता है। इन सबके बीच अगर सूर्य किसी दूसरे ग्रह के साथ एक ही राशि में युति में आ जाएं तो, उसे काफी खास माना जाता है। कई बार यह युति फायदेमंद होती है तो कई बार उथल-पुथल वाली स्थिति बन जाती है। यहां बात करेंगे सूर्य और गुरु यानी बृहस्पति के मीन राशि में युति (Sun-jupiter Conjunction in Pisces) की। 15 मार्च 2023 को सूर्य राशि बदलकर मीन राशि में जाएंगे। सूर्य और गुरु 15 मार्च से 14 अप्रेल तक मीन राशि में ही होंगे। इन दो ग्रहों की यह युति मीन राशि में करीब 12 वर्षों बाद होने जा रही है, जो काफी खास मानी जा रही है। देखते हैं क्या होगा, इसका आप पर असर-


मेष राशि पर प्रभाव

सूर्य और गुरु की यह युति मेष राशि वालों के लिए खास होगी। इस दौरान अध्ययन, रिसर्च या पर्दे के पीछे काम करने की उनकी रुचि स्पष्ट होगी। ग्रहों के प्रभाव से आप दार्शनिक और आध्यात्मिक विषयों में सामान्य से अधिक रुचि लेंगे। हालांकि, कर्म संबंधी कारकों से आपका जीवन प्रभावित हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो बृहस्पति और सूर्य आपके चरित्र को विकसित करने के लिए आपको कठिनाइयां भी उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन उसका सामना करें और आगे बढ़ें। सूर्य और बृहस्पति को मेष राशि का स्वाभाविक सहयोगी माना जाता है, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण समस्या के संकेत नहीं मिलते हैं।

अभी हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से सलाह लें


वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि वालों की बात करें तो सूर्य-गुरु की युति के दौरान आपकी रचनात्मक क्षमताओं में वृद्धि होगी। आपको कलात्मक गतिविधियों में ज्यादा रुचि महसूस होगी या आपका सामाजिक जीवन व्यस्त हो सकता है। अभी आप और आपके सहकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल नजर आएगा। आपके सहकर्मी आपके प्रति कृतज्ञता जता सकते हैं। इस दौरान आपके पेशेवर और वित्तीय मामले सफल होंगे। आपके जीवन में दिलचस्प और शक्तिशाली लोगों का आगमन होगा। कुल मिलाकर परिवार और स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको संतुष्टि के साथ खुशी का अनुभव होगा।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, अभी किसी ज्योतिषी से बात करें!


मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों की यह युति आपके दसवें भाव में होगी। यदि आप आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो आपके काम के लाभदायक होने की संभावना बढ़ जाएगी। हो सकता है कि इस दौरान आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोचें। इस समय आप बड़े समूहों के साथ काम और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग ले सकते हैं। आप अपने सामाजिक और पेशेवर नेटवर्क के दायरे से बाहर के लोगों से जुड़ने का प्रयास करेंगे, जो निस्संदेह सफलता और अवसरों के द्वार खोलेगा। आपके जीवन में खुशी आएगी और पारिवारिक जीवन में सुखमय बना रहेगा।


कर्क राशि पर प्रभाव

मीन राशि में बनने वाली सूर्य-गुरु की यह युति कर्क राशि वालों के लिए उनके नवें भाव में हो रही है। इस युति के प्रभाव से आपको आर्थिक के साथ ही पेशेवर तौर पर भी फायदा होगा। व्यापार और व्यवसाय में आप लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की बात करें, तो यह समय काफी लाभदायक हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि अभूतपूर्व होगी। अच्छे कार्य करने के साथ-साथ आप संतों और आध्यात्मिक गुरुओं की संगति भी प्राप्त करना चाहेंगे।

अभी हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से सलाह लें


सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्य-गुरु युति के प्रभाव से आपके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ आएंगे। व्यवसायी भी इस बात को लेकर निश्चित हो सकते हैं कि वे जिन परियोजनाओं को शुरू करेंगे या जिन पर काम कर रहे हैं, वे सफल होंगे। हालांकि, आपको अत्यधिक लक्ष्य-उन्मुख होने की आवश्यकता होगी। आपको समाज में स्वीकृति मिलेगी। पेशेवर और व्यावसायिक मोर्चे पर लोग आपको उच्च स्तर पर रखेंगे। इसके अतिरिक्त, आप नौकरशाहों या सरकारी संगठनों से भी मदद की उम्मीद कर सकते हैं।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, अभी किसी ज्योतिषी से बात करें!


कन्या राशि पर प्रभाव

सूर्य-गुरु युति के प्रभाव व्यवसाय से संबंधित मामलों और नौकरी में उन्नति के लिए शुरुआती समय आशाजनक प्रतीत होता है, लेकिन जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, आपको काफी धैर्य विकसित करने की आवश्यकता होगी। गणेशजी इस समय आपको कानूनी झंझटों से दूर रहने की सलाह देते हैं। इस पूरे समय में अच्छाई और बुराई के बीच भेद करना ही आपके लिए अच्छा होगा। गणेशजी आपको जल्दबाजी में और खराब वित्तीय निर्णय लेने से दूर रहने की सलाह देते हैं। फिजूलखर्ची न करें और पैसे बचाने का प्रयास करें।


तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि वाले सूर्य-गुरु की युति के प्रभाव के कारण अभी अपने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बेहतर करने की ओर ज्यादा प्रेरित होंगे, इसलिए आपको आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अपने ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के साथ ही जीवन के आवश्यक क्षेत्रों में अधिक प्रयास कर अपने आप को सीमाओं से परे धकेलने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलने के आसार हैं। इस दौरान आय के कई स्रोत मिलने की भी संभावना है। गणेशजी आपको आर्थिक लाभ बढ़ाने के लिए अपने संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करने की सलाह देते हैं।

अपनी समस्या बताएं, सटिक समाधान पाएं


वृश्चिक राशि पर प्रभाव

गुरु-सूर्य की युति ह समय आपको जीवन के सभी पहलुओं में एक अच्छी शुरुआत प्रदान करेगा। आपके पास सकारात्मक योगदान देने के अधिक अवसर होंगे। काम में आगे बढ़ने के लिए आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करने के साथ ही परिश्रम करेंगे। इस दौरान कोई नया लक्ष्य निर्धारित न करना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ समय आपको ऐसा भी महसूस हो सकता है कि आप अपने लक्ष्यों से कुछ ही दूर हैं। यदि आप स्थिति के सकारात्मक पहलुओं को समझने के साथ ही अपने कार्यों पर टिके रहेंगे, तभी आपके कॅरियर और वित्तीय ग्राफ में सुधार होगा।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, अभी किसी ज्योतिषी से बात करें!


धनु राशि पर प्रभाव

गुरु-सूर्य की युति के कारण अभी आपका परिवार ही आपके विचारों पर हावी रहेग। आपको ऐसा लगेगा कि, यदि घरेलू मोर्चे पर शांति है, तो जीवन के अन्य पहलुओं में भी शांति होगी। इस समय अपनों के साथ कई तरह की भावनात्मक परेशानी भी देखने को मिल सकती है। आपके पेशेवर और वित्तीय जीवन दोनों में यह अवधि औसत से ऊपर होगी।

अधिक जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें।


मकर राशि पर प्रभाव

सूर्य-गुरु की युति के दौरान आपके लिए सबसे लाभप्रद समय होगा। आपका व्यक्तिगत प्रदर्शन चरम पर होगा। आप चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे और अपने नए प्रयासों में सफल होंगे। हालांकि, अपने सहकर्मियों के साथ विवाद या असहमति से बचना ही आपके लिए अच्छा होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए सफलतादायक है।

आने वाली कठिनाइयों को पहले से पहचानें और अपने भविष्य को संवारे


कुंभ राशि पर प्रभाव

सूर्य और गुरु की युति के कारण कुंभ राशि वालों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, इस गोचर का एक नकारात्मक पक्ष भी हो सकता है, क्योंकि आप वित्तीय रूप से ज्यादा यानी जितना कमाते हैं, उतना खर्च कर सकते हैं। पेशेवरों की बात करें तो आपके लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है। इस अवधि में उन्हें कोई आकर्षक कांट्रेक्ट से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

क्या आप यह जानने को उत्सुक हैं कुंभ राशि को लेकर ?


मीन राशि

ग्रहों का यह गोचर कैसा होगा, यह पूरी तरह आप पर ही निर्भर करता है। अगर आप इसे अच्छी तरह संभाल लेते हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। इस समय आप अधिक सच्चे और विश्वसनीय होंगे। चूंकि, ग्रहों का यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, ऐसे में बृहस्पति और सूर्य आपको अत्यधिक भोगी, दिखावटी या दंभी बना सकते हैं। वैसे इस समय आप ज्यादा आश्वस्त होंगे और आपका व्यवहार लोगों के लिए बदल सकता है। इस दौरान, आप धार्मिक या नैतिक विश्वासों के प्रति उत्साही हो सकते हैं।

अपनी समस्या बताएं, सटिक समाधान पाएं



Continue With...

Chrome Chrome