https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

2022 में राहु के राशि परिवर्तन का क्या होगा सभी राशियों के वित्त पर असर…

Rahu Transit का वित्त पर प्रभाव

वैदिक शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। राहु किसी भी राशि में डेढ़ साल तक ठहरता है, और डेढ़ साल बाद अगली राशि में प्रवेश करता है। वर्ष 2022 में 12 अप्रेल 2022 को साल का पहला गोचर होगा। राहु अपनी राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे (Rahu transit 2022 in Aries)। ज्योतिष में राहु को विचित्र ग्रह कहा गया है, क्योंकि यह जीवन में अस्थिरता लाता है और जातकों को भ्रमित करता है। राहु के दुष्प्रभाव में अक्सर लोग अनजान खतरे से भयभीत रहते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि राहु के मेष राशि में प्रवेश से सभी राशियों के फाइनेंस पर असर होगा। क्या होगा 2022 में राहु के मेष राशि में प्रवेश का असर आपकी राशि पर, जानने के लिए आगे पढ़ें-

राहु का मेष राशि में प्रवेश – मेष राशि पर प्रभाव

भ्रमित करने वाला राहु ग्रह 12 अप्रेल को वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि में राहु का यह प्रवेश (Rahu transit in Aries) बहुत महत्वपूर्ण है। मेष राशि के लिए धन और आर्थिक मामलों के हिसाब से यह समय मिलाजुला रहेगा। आपको आर्थिक लाभ अवश्य मिल सकता है, लेकिन आप यदि कोई भी बड़ा फाइनेंशियल प्रोजेक्ट हाथ में ले रहे हैं, तो राहु ट्रांजिट 2022 में सतर्क रहने की जरुरत है। बिना किसी की राय के बड़ा निवेश ना करें। इस गोचर की अवधि में आप धन खर्च बहुत सोच-समझकर करें।

उपाय- भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से आपको लाभ मिलेगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) वृषभ पर प्रभाव

अभी तक राहु वृषभ राशि में में उपस्थित है। 12 अप्रेल को राहु वृषभ से राशि परिवर्तन करके मेष में आएंगे। वृष राशि से राहु 12वें स्थान में होंगे। हालांकि इस अवधि में पिछले एक साल से चल रही भ्रम की स्थितियां दूर होंगी। फिर भी वृषभ राशि के जातकों के लिए यह खर्चे वाला समय रहेगा। इस अवधि में आप कुछ ऐसे खर्चे कर सकते हैं, जिनकी अपने पहले से कोई योजना नहीं बनाई होगी। इस दौरान आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा, क्योंकि बिना सोचे-समझे करने से आपको परेशानी हो सकती है। आप इस समय में धन की कमी से जूझ सकते हैं। किसी काम के लिए लोन लेने के योग बनेंगे।

उपाय- दुर्गासप्तशती का पाठ आपके लिए लाभदायक होगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मिथुन पर प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022 in Aries) राशिचक्र के हिसाब से 11वें भाव से होगा। राहु ग्रह को मिथुन राशि में उच्च का माना जाता है। यह परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के वित्त के लिए अच्छा होगा। कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग है। राहु ट्रांजिट 2022 में आपको धन प्राप्ति के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। इस समय आप धन खर्च करेंगे, फिर भी यह समय आपको आर्थिक रूप से मजबूती देगा।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करवाएं।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022) का कर्क पर प्रभाव

कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) बहुत महत्वपूर्ण गोचर होगा। कर्क राशि के लिए राहु का यह राशि परिवर्तन कुंडली के दसवें भाव से होगा। इस दौरान कई मामलों में आपको कई लाभ भी मिलेंगे, लेकिन कई पहलुओं पर आपको बेहद ध्यान ध्यान देने की जरूरत होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए वैसे तो फाइनेंस के लिए यह समय अच्छा रहेगा। राहु गोचर 2022 के दौरान आपको यदि किसी निवेश को करने का सोच रहे हैं बहुत ध्यान से करें। लंबे समय के लिए किया गया निवेश इस समय पर ज्यादा फायदा नहीं देगा। इसीलिए सोच समझकर निवेश करें। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे और आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।

उपाय- भगवान शिव की नियमित पूजा करें।

कौन से उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में करेंगे आपकी मदद, जानने के लिए अभी कॉल करें (पहला कॉल बिल्कुल फ्री!)

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर प्रभाव डालेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का यह स्थानांतरण नौवें भाव में हो रहा है। यह परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए बदलाव का समय होगा, जो आपको इस दौरान देखने को भी मिलेगा। यह समय आपके लिए विशेष फायदेमंद रहेगा। इस समय आपको अपना रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है, साथ ही पूर्व में किया गया निवेश भी आपको लाभ देगा। आपको शेयर मार्केट से भी लाभ मिलने के योग है। राहु गोचर 2022 में आप दूर की सोच रखेंगे और लंबे समय के लिए निवेश करेंगे। यह कहा जा सकता है कि इस समय आप आर्थिक तौर पर मजबूत बनेंगे।

उपायः हनुमान जी की पूजा आपके लिए लाभप्रद होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश का कन्या राशि पर प्रभाव

राहु का यह राशि परिवर्तन कन्या जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। कन्या राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) उनकी कुंडली के आठवें भाव में हो रहा है। राहु का मेष राशि में गोचर जातकों के जीवन में बहुत सी परेशानी खड़ी सकता है। आपके फाइनेंस के लिहाज से यह समय उथल-पुथल भरा रहेगा। इस अवधि में आपको सही वित्त प्रबंधन की जरूरत पड़ेगी। इस दौरान आपको कोई बड़ा लोन नहीं लेना चाहिए। और इस समय फिजूलखर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। लंबे समय के लिए किए गए निवेश में आपको बहुत ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका किसी पर भरोसा करने के लिए अभी सही समय नहीं है।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा से आपको विशेष लाभ मिलेगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) तुला राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022) तुला राशि वाले जातकों के लिए काफी खास होगा। राहु का यह गोचर तुला राशि के लिए कुंडली के सातवें भाव में हो रहा है, ऐसे में यह आपके फाइनेंस पर अपना प्रभाव डालेगा। इस अवधि में आपको फाइनेंशियल लाभ मिलेगा। इस समय आपको अपने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के भी योग है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। किसी लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह भी पास हो सकता है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय अच्छा है। बेहतर होगा इस वक़्त में आप पैसों के लेन-देन में किसी तरह की लापरवाही न बरतें और किसी अन्य को वित्त के मामले में शामिल न करें।

उपाय- माँ दुर्गा की उपासना आपके लिए सबसे उपयुक्त होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश – वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मेष राशि में राहु के गोचर (rahu transit in Aries) उनकी कुंडली के छठें भाव में हो रहा है। वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष में प्रवेश काफी उथल-पुथल भरा होगा। इस समय आपको बहुत संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि आपके फाइनेंस पर इसका नेगेटिव असर हो सकता है। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा है। राहु गोचर 2022 में आप आसानी से कोई भी बड़ा लोन हासिल कर पाएंगे, और आपका रुका हुआ धन भी वापिस मिलने की संभावना है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए यह समय लाभदायक सिद्ध होगा।

उपायः हनुमान जी की पूजा से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

नए साल में कितनी होगी आपकी ग्रोथ और इसे कैसे बढ़ाएं, जानने के लिए यहां क्लिक करें

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) काफी महत्वपूर्ण रहेगा। धनु राशि वाले जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन कुंडली के पांचवे स्थान में हो रहा है। इस अवधि में आपको आय के नए स्त्रोत भी मिल सकते हैं। फाइनेंस के लिए यह समय काफी अच्छा होगा। इस समय आपकम समय में ज्यादा पैसा कमाने पर फोकस करेंगे। इसके लिए आप शेयर बाजार और लॉटरी का सहारा ले सकते हैं। लेकिन ऐसे मामलों में आपको किसी से सलाह करने की जरूरत है साथ ही राहु ट्रांजिट 2022 में संभलकर निवेश करें। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए यह समय अच्छा है। और इससे आपको बहुत लाभ भी मिल सकता है। किसी से कोई बड़ी रकम उधार लेने से बचें और कम समय में ज्यादा मुनाफा वाली योजनाओं पर काम करने से पहले सतर्क रहें।

उपाय- भगवान श्री गणेश जी की पूजा से लाभ मिलेगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश का मकर राशि पर प्रभाव

राहु के मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मकर राशि के जातकों के लिए कुंडली के चौथे स्थान में हो रहा है। 2022 में राहु का गोचर आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह समय आपकी आर्थिक समस्या के लिए सही नहीं है। आप तंगी का समाना कर सकते हैं। राहु गोचर 2022 में कहीं से भी धन मिलने में कठिनाई होगी साथ ही आपके सोचे अनुसार राशि प्राप्त होना भी मुश्किल है। किसी की राय के बिना अपने धन का निवेश करने से बचें साथ ही कोई बड़ा अमाउंट भी लोन या ब्याज से ना दें, ना लें। भूमि या शेयर बाजार में निवेश के लिए अभी सही समय नहीं हैं। इस समय धन हानि हो सकती है।

उपायः भगवान शिव की उपासना और रुद्राभिषेक पूजा से शुभ फल प्राप्त करें।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022)- कुंभ राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) कुंभ राशि के जातकों के लिए कुंडली के तीसरे स्थान में हो रहा है। राहु का यह राशि परिवर्तन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इस समय आपको कई मुश्किलों का समाधान मिलेगा। यह अवधि आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छी रहेगी। इस दौरान आप किसी नए बिजनेस में इन्वेस्ट कर सकते हैं। कई दिनों से रुका हुआ धन आपको वापिस मिलने की संभावना है। इस समय खर्च होगा लेकिन आय के नए स्त्रोत भी मिलेंगे। लंबी यात्राओं पर धन खर्च होगा। साथ ही राहु गोचर 2022 की इस अवधि में आप कोई लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं।

उपायः हनुमान जी की पूजा आपके लिए लाभप्रद होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश – मीन राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022) मीन राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। मीन राशि वाले जातकों के लिए राहु का यह राशि परिवर्तन दूसरे स्थान में हो रहा है। राहु के इस राशि परिवर्तन का आपके जीवन में बड़ा योगदान रहेगा। आप आर्थिक रुप से मजबूत रहेंगे। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति के लिए सही होगा। किसी भी नए निवेश में अच्छे से जाँच-पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ें और लॉन्ग टर्म निवेश करें। साथ ही कम समय में ज्यादा धन कमाने के आईडिया पर सोच समझकर आगे बढ़ें। कम समय के लिए किये गए निवेश में आपको फायदा हो सकता है। राहु ट्रांजिट 2022 में आपको कहीं से लोन मिलने के प्रबल योग हैं। कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है साथ ही कोई बड़ी रकम मिलने के भी चांस है।

उपायः भगवान शिव को विधिवत पूजा से प्रसन्न करें और लाभ पाएं।

साल 2022 में अपनी चल-अचल संपत्ति और फाइनेंस के बारे में जानने के लिए विस्तार से पढ़िए

Continue With...

Chrome Chrome