अपने मूलांक से जानें अपने आने वाले साल 2022 का हाल

अपने मूलांक से जानें अपने आने वाले साल 2022 का हाल

वर्ष 2022 हमारे लिए कैसा होगा? हम सभी यही जानना चाहते हैं। हमारे सपनों के लिए नई कोशिशें करना चाहते हैं। यह भी जानना चाहते हैं कि हमारी की गई कोशिश साल 2022 में सफल होंगी या नहीं। Numerology Rashifal 2022 के जरिए नए साल में घटने वाली संभावनाओं के बारे में हमें पहले से ही पता हो तो हम इसे और बेहतर बना सकते हैं। आप भी आने वाले साल का भविष्यफल जान सकते हैं आपकी जन्मतारीख से। जी हाँ! आपकी जन्मतारीख आपके व्यक्तित्व के बारे में तो बहुत कुछ बताती ही है, साथ ही भविष्यफल जानने में भी मदद करती है। और हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं Numerology Rashifal 2022 आपके मूलांक (जन्मांक) के आधार पर। तो अभी अपने lucky number से पता करें आपका भविष्य, आगे पढ़ें…


मूलांक 1 : Numerology Rashifal 2022

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 1, 10,19 और 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक एक है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। जो यह दर्शाता है कि आप अपने हर काम को पूरी लगन से करते हैं। थोड़ा अहंकार आपके स्वभाव में है, साथ ही कॉम्पिटिटिव बिहेवियर भी आपके व्यक्तित्व की पहचान है।

Numerology Rashifal पर नजर डालें तो मूलांक 1 के लिए साल 2022 अपनी स्किल्स को सुधारने वाला साल होगा और आप इसे बहुत सीरियसली लेंगे। यदि आप मीडिया, कॉस्मेटिक, एंटरटेनमेंट, ट्रांसपोर्ट या लग्जरी चीजों से जुड़ी नौकरी या बिजनेस में है, तो आपके लिए यह साल काफी अच्छा होगा और आपको सफलता मिलेगी। इस साल आप ट्रैवलिंग पर ज्यादा धन खर्च करेंगे, साथ ही सुविधाओं के लिए फिजूलखर्च भी बढ़ सकता है।

अप्रेल से सितंबर माह के बीच आपको खुद के इगो पर कंट्रोल करना जरूरी होगा वरना यह आप पर हावी हो सकता है। इस साल आपको दुर्घटनाओं से बेहद सावधानी रहने की जरूरत है। कुल मिलाकर मूलांक 1 के लिए साल 2022 ठीक रहेगा।
उपाय– मूलांक 1 के लोग हर दिन कम से कम 24 गायत्री मंत्र का पाठ जरूर करें।


मूलांक 2 : Numerology Rashifal 2022

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक दो है। मूलांक 2 का स्वामी चंद्र ग्रह होता है। चंद्रमा सौम्यता और शीतलता का प्रतीक माना जाता है। ठीक वैसे ही मूलांक 2 के लोग उदार होते हैं। साल 2022 मूलांक 2 के लिए बेहतर होगा। आपके व्यवसाय और जॉब में पॉजिटिव चेंज आएंगे। हालांकि इस साल आप कई बार मूड स्विंग की समस्या का सामना भी करेंगे। इस साल आपको दूसरों से होड़ करने की बजाय खुद पर ध्यान देना होगा। किसी को खुश करने के लिए फिजूलखर्च भी कर सकते हैं। घर के रिनोवेशन पर भी धन खर्च होगा।

Numerology Rashifal 2022 के हिसाब से आपकी लव लाइफ के लिए यह साल अच्छा है, हालांकि आपको अपने पार्टनर के इमोशन्स को भी महत्व देना होगा। फरवरी, अप्रेल, सितंबर और अक्टूबर के माह में आप थोड़ी परेशानी का सामना कर सकते हैं। इस समय काम में आपका मन नहीं लगेगा। साल 2022 में मूलांक 2 के जातकों की हेल्थ अच्छी रहेगी। फिर भी असंतुलित खान-पान से बचें।
करने योग्य उपाय– किसी भी समस्या से बचने के लिए रुद्राभिषेक पूजा जरूर करवाएं।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)


मूलांक 3 : Numerology Rashifal 2022

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक तीन है। मूलांक 3 का स्वामी गुरु ग्रह होता है। गुरु से जुड़े जातक नए-नए आइडिया पर काम करना पसंद करते हैं। कुछ नया सीखना उनके नेचर का हिस्सा होता है। मूलांक 3 के लिए साल 2022 अच्छा होने वाला है। जॉब करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में भी आपको प्रॉफिट मिलेगा और नए Numerology​ नेटवर्क बनेंगे।

इस साल आप कोई नया ऑनलाइन कोर्स जॉइन करना चाहेंगे। शेयर बाजार या जमीन संबंधी किसी भी इन्वेस्टमेंट के लिए यह साल अच्छा होगा। हालांकि Numerology Rashifal 2022के अनुसार आप मैरिड लाइफ के मामले में थोड़ा सावधान रहें। आपके अपने पार्टनर से अक्सर मतभेद होंगे। आपको उनकी पूरी बात सुननी और समझनी होगी, तभी आप स्थिति को नियंत्रित कर पाएंगे। लव लाइफ में भी आपको एक-दूसरे पर विश्वास रखकर ही आगे बढ़ना होगा। मूलांक 3 के लिए साल 2022 में हेल्थ के लिए औसत होगा। कभी-कभी पेट में दर्द या फ़ूड पोइज़निंग की शिकायत हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें।
करने योग्य उपाय– हर काम को निर्बाध पूरा करना है तो गुरु पूजा करवाएं और पाएं विशेष फल।

कैसा होगा आपकी कुंडली से आपका 2022, पाइए FREE रिपोर्ट यहां


मूलांक 4 : Numerology Rashifal 2022

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक चार है। मूलांक 4 का स्वामी राहु ग्रह है। राहु बहुत कुटनीतिक और मिस्टीरियस ग्रह माना जाता है। नई टेक्नोलॉजी और विशेषकर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री से राहु का बेहद खास कनेक्शन होता है। मूलांक 4 के जातकों को साल 2022 में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप नई तकनीक से जुड़े गैजेट्स खरीदना पसंद करेंगे। कॅरियर के मामले में आपको थोड़ा संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। इस वर्ष आपको अपने काम से जुड़ी हर अपडेट पता होना जरूरी होगा क्योंकि यह आपको फायदा दिला सकती है।

Numerology Rashifal को देखें तो जून से सितंबर 2022 के बीच आपको अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा बर्ताव करने की जरूरत होगी। इस साल आप कोई बड़ा लोन ले सकते हैं। लॉटरी या शेयर बाजार में सोच समझकर निवेश करें, ज्यादा निवेश करना आपको अचानक से नुकसान में डाल सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।लव लोफे बेहतर होगी और आपको अपनी और से बहुत कोशिशें करनी होगी। इस वर्ष आपकी सेहत अच्छी रहेगी, फिर भी मौसम के बदलने पर संक्रमण हो सकता है।
करने योग्य उपाय– राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव का वेदोक्त पद्घति से रुद्राभिषेक करवाएं।


मूलांक 5 : Numerology Rashifal 2022

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 5, 14 और 23 को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है। मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह से संबंधित लोगों का एनालिसिस पावर बहुत अच्छा होता है। मूलांक 5 के जातकों के लिए साल 2022 में नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापारी अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए नए प्लान्स बनाएंगे। हालांकि इस साल आपको अपनी इनकम और एक्सपेंसेस को बैलेंस करने की खास जरूरत है।

Numerology Rashifal 2022 के अनुसार इस साल आप घर को रिनोवेट करवाने के लिए अपनी बचत खर्च कर सकते हैं। लव रिलेशनशिप के मामले में थोड़ा संभल कर आगे बढ़ें। साल 2022 में मूलांक 5 के लोग किसी मिसअंडरस्टैंडिंग का शिकार हो सकते हैं जिससे उनका रिश्ता टूट भी सकता है, इसीलिए सोच समझकर फैसला लें। साल 2022 आपके स्वास्थ्य लिए ठीक रहने वाला है। लेकिन जो लोग डायबिटीज या किसी बड़े रोग से पीड़ित हैं, उन्हें लापरवाही छोड़नी होगी।

करने योग्य उपाय– अच्छे परिणाम पाने के लिए विष्णु सहस्रनाम पाठ करवाएं।


मूलांक 6 : Numerology Rashifal 2022

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 6, 14 या 24 तारीख को हुआ हैं, तो आपका मूलांक 6 है। इसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ग्रह से जुड़े मूलांक 6 के लोग ब्यूटी फ्रिक होते हैं। वे इजी और लेविश लाइफ जीना पसंद है। मूलांक 6 के जातकों के लिए साल 2022 उम्मीदों वाला साल साबित होगा। इस साल आप अपने मेकओवर और ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान देंगे। आप कुछ नया भी सीख सकते हैं।

Numerology Rashifal 2022 कहता है कि इस साल में आपकी आय बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी उतना ही होगा। जॉब कर रहे लोगों के प्रमोशन के प्रबल योग बन सकते हैं। जो लोग कॉस्मेटिक, फैशन और ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें इस साल ज्यादा प्रॉफिट मिलेगा। मूलांक 6 के जातकों के लिए साल 2022 भी बहुत खास है। इस वर्ष आप ट्रेवलिंग करेंगे और पिकनिक पर भी जाते रहेंगे। आपको किसी भी दूसरी जगह पर सतर्क रहने की जरूरत है साथ ही वाहन चलाते वक्त भी ध्यान रखें।
करने योग्य उपाय- अच्छे भविष्य के लिए लक्ष्मी पूजा करें।

कैसा होगा आपका भविष्य, क्या होंगे आपके सपने पूरे या कोई ग्रह करेगा साजिश। पाएं अपनी 2023 रिपोर्ट FREE


मूलांक 7 : Numerology Rashifal 2022

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 7, 16 और 25 को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है। मूलांक 7 का स्वामी केतु ग्रह होता है। इस अंक से जुड़े जातक नए विषयों के साथ ही स्पिरिचुअलिटी में भी रुचि रखते हैं। मूलांक 7 के जातक साल 2022 में अपनी पर्सनालिटी पर खास ध्यान देंगे। बिजनेस में आपको विदेशों से फायदा मिलेगा।

मूलांक 7 के जॉब करने वाले लोगों के लिए Numerology Rashifal के हिसाब से साल 2022 नौकरी बदलने के मौके लेकर आएगा। इस साल हो सकता है कि आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिलेशन में थोड़ी परेशानी हो। लेकिन आपके प्रयासों से यह स्थिति संभल सकती है। लव लाइफ में भी आपको ट्रस्ट इश्यूज का सामना करना पड़ सकता है। अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखें, क्योंकि आपको मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। आपके किसी काम के पूरा होने में रुकावटें आ सकती है, लेकिन अंत में यह भी पूरे हो जाऐंगे।
करने योग्य उपाय– विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की पूजा करवाएं और तनाव से मुक्ति पाएं।

हर दिन को बनाइए सबसे खास, शुरुआत करें आज का राशिफल के साथ


मूलांक 8 : Numerology Rashifal 2022

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक आठ है। मूलांक 8 का स्वामी शनि ग्रह होता है। इस अंक से जुड़े लोग बेहद हार्डवर्किंग होते हैं, साथ ही वे बहुत पेशेंस व क्लियर विजन के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं।

Numerology Rashifal 2022 कहता है कि इस साल में मूलांक 8 के जातक अपने जीवन में अच्छी लाइफस्टाइल जोड़ने की कोशिश करेंगे और सुविधाओं पर ज्यादा खर्च करेंगे। इसके लिए आपको कोई बड़ा लोन भी लेना पड़ सकता है। साल 2022 आपकी प्रोफेशनल जीवन के नाम होगा और आप काम में काफी बिजी भी रहेंगे। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा की आपका निजी जीवन भी उतना ही जरूरी है। ज्यादा काम की वजह से आप अपनी हेल्थ खराब कर सकते हैं। थकान और तनाव की समस्या भी आपको साल 2022 में हो सकती है। इसीलिए अपना खास ख्याल रखें। साल 2022 में 8 मूलांक के जातकों को अपने नेचर में फ्लैक्सिबिलिटी लानी होगी। किसी भी बात पर अड़ना आपके लिए सही साबित नहीं होगा। जमीन के लेन-देन से जुड़े कामों में विशेष सतर्कता की जरूरत है।
करने योग्य उपाय– हनुमान पूजा से आपको काफी राहत मिल सकती है।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)


मूलांक 9 : Numerology Rashifal 2022

यदि आपका जन्म किसी भी माह के 9, 18 और 27 को हुआ है, तो आपका मूलांक नौ है। मूलांक 9 का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल से जुड़े लोग हमेशा एनर्जेटिक होते हैं। साल 2022 में मूलांक 9 के जातक बहुत एक्साईटेड रहेंगे। वे अपने काम को एंजॉय करेंगे साथ ही खुद के एंटरटेनमेंट को भी तवज्जो देंगे। जॉब कर रहे लोगों को इस साल प्रमोशन मिलेगा।

Numerology Rashifal 2022 के अनुसार इस साल विद्यार्थियों के लिए भी अच्छे फल लेकर आएगा। म्यूजिक, मीडिया या एंटरटेनमेंट, फैशन या टेक्नोलॉजी पढ़ रहे स्टुडेंट्स को अच्छे पैकेज के साथ प्लेसमेंट मिल सकता है। शेयर बाजार में आपको मुनाफा मिलेगा और आप इन्वेस्टमेंट में इंटरेस्ट लेंगे। आपकी लव लाइफ बेहतर होगी और आप अपने पार्टनर के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। इस साल आपको अपने घर-परिवार में रिश्ते संभालने होंगे और अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना होगा। मई से अगस्त के माह में आपको अक्सर सिर दर्द या ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
करने योग्य उपाय– जीवन में तरक्की के लिए माँ दुर्गा की पूजा करें।



Continue With...

Chrome Chrome