होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » भवन निर्माण का शुभ मुहूर्त

भवन निर्माण का शुभ मुहूर्त

भवन निर्माण का शुभ मुहूर्त

“भूमि क्रय” करने के बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त का पता लगाना सबसे आवश्यक काम है। भूमि चयन हो जाने के बाद किसी भी विद्वान, ज्योतिषाचार्य या वास्तुशास्त्री से शुभ मुहूर्त के लिए अवश्य परामर्श लें, ताकि यह मुहूर्त आपको स्वास्थ्य, धन, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र विद्वानों के अनुसार आषाढ़ शुक्ल से कार्तिक शुक्ल तक की अवधि के दौरान घर, मंदिर, राज भवन इत्यादि का निर्माण और गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस समय देवता सो रहे होते हैं, और देवउठनी एकादशी के दिन देवता जागते हैं। इसलिए इस समय के बीच कोई भी नया काम नहीं करें। हिन्दू वैदिक कैलेंडर या पंचांग में भी आप घर के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त देख सकते हैं।

यहां हम सूर्य संक्रांति के बारे में बता रहे हैं, जिसके दौरान आप यदि निर्माण कार्य शुरू करते हैं तो यह विविध परिणाम देगा। हालांकि, अलग-अलग ज्योतिषियों और वास्तु शास्त्रियों का विचार और ज्योतिष गणना आपके वर्तमान स्थिति और नक्षत्र के अनुसार अलग हो सकती है, इसलिए भवन निर्माण से पहले विद्वानों से परामर्श अवश्य लें।

सूर्य मेष राशि वाले जातकों के लिए 14 अप्रैल से 13 मई का समय निर्माण कार्य के लिए “बहुत अच्छा” है।

सूर्य वृष राशि वाले जातकों के लिए 14 मई से 13 जून के बीच निर्माण कार्य “धन में वृद्धि” करेगा।

सूर्य मिथुन राशि वाले जातकों के लिए 14 जून से 13 जुलाई के बीच निर्माण कार्य “किसी अपने की मृत्यु को दावत” देगा।

सूर्य कर्क राशि वाले जातकों के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त का समय घर निर्माण के लिए “बहुत अच्छा” होगा।

सूर्य सिंह राशि वाले जातकों के लिए 14 अगस्त से 13 सितंबर के बीच घर निर्माण “आपके सेवकों की संख्या” में वृद्धि करेगा।

सूर्य कन्या राशि वाले जातकों के लिए 14 सितंबर से 13 अक्टूबर के बीच घर निर्माण “परिवार में रोग और बीमारी” को बढ़ावा देगा।

सूर्य तुला राशि वाले जातकों के लिए 14 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच घर निर्माण उनके “सुख और आराम” में वृद्धि करता है।

सूर्य वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए 14 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच घर निर्माण उनके “धन में वृद्धि” करेगा।

सूर्य धनु राशि वाले जातकों के लिए 14 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच घर निर्माण उनके “व्यवसाय और आर्थिक स्थिति” के लिए नुकसानदायक है।

सूर्य मकर राशि वाले जातकों के लिए 14 जनवरी से 13 फरवरी के बीच घर निर्माण उनके “धन में वृद्धि” करेगा।

सूर्य कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए 14 फरवरी से 13 मार्च के बीच घर निर्माण से “रत्न की प्राप्ति” होगी।

सूर्य मीन राशि वाले जातकों के लिए 14 मार्च से 13 अप्रैल के बीच घर निर्माण उनके जीवन में “भय” लाएगा।

सूर्य संक्रांति को देखते हुए तीसरा, छठवां, नौवां और बारहवां महीना मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशियों के लिए गृह निर्माण कार्य शुरू करना उपयुक्त नहीं है। इसलिए खरीदी गयी भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करने के पहले गणेशास्पीक्स से सलाह अवश्य लें, यह आपको अनुकूल परिणाम देगा।

गणेशजी की कृपा से
गणेशास्पीक्स.कॉम टीम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to