होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » सुबह की शुरुआत इन आदतों से कीजिये, आपका पूरा दिन बीतेगा शानदार

सुबह की शुरुआत इन आदतों से कीजिये, आपका पूरा दिन बीतेगा शानदार

सुबह की शुरुआत अच्छी हो, तो दिनभर अच्छा ही गुजरता है। अक्सर सुबह उठकर लोग मोबाइल फोन में खो जाते हैं। वे रात को सोने से पहले भी यही करते हैं। सुबह उठने के बाद कम से कम एक घंटा आपको खुद को देना चाहिए। इस एक घंटे में किया काम आपको दिनभर एक्टिव बनाए रखेगा। इस दौरान आप मेडिटेशन, मॉर्निंग प्रेयर, अफरमेशन, एक्सरसाइज, योगा, मोटिवेशनल रिडिंग, वॉक, जिम या स्पोर्ट्स कुछ भी कर सकते हैं। बस आपको लेजी बनाने वाली चीजों से दूर रहना है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आपकी राशि के अनुसार सुबह उठने के बाद आपका रूटीन कैसा होना चाहिए, जो आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद करेगा। आपकी राशि के अनुसार सुबह किए ये काम आपके दिन को खूबसूरत और एनर्जेटिक बनाएंगे।


मेष राशि के लोग हमेशा एनर्जेटिक बने रहते हैं। सुबह उठने के बाद अपनी इसी एनर्जी को बनाए रखने के लिए आपको ताजी हवा में घूमने जाना चाहिए। आप इस दौरान रनिंग भी कर सकते हैं। आप जिमिंग या एक्सरसाइज के रूटीन को भी फॉलो कर सकते हैं। सुबह उठने के बाद 45 मिनट आप अपने एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करें और दस मिनट का मेडिटेशन करें। इस दौरान आप म्यूजिक मेडिटेशन भी कर सकते हैं। वहीं इस रूटीन पांच मिनिट के पॉजीटिव अफरमेशन को दोहरने से आपकी लाइफ सही दिशा में चलती रहेगी। ये सभी काम आपको फिट और फाइन बनाए रखेंगे।


वृषभ राशि के लोग कुछ आलसी किस्म के होते हैं। वे मेष की तरह सुबह उठकर दौड़ भाग नहीं कर सकते हैं। सुबह उठकर सबसे पहले वृषभ राशि के लोगों को पांच से दस मिनट मॉर्निंग अफरमेशन पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद पांच मिनट की मॉर्निंग प्रेयर करनी चाहिए और फिर हेल्दी नाश्ता बनाने और खाने पर ध्यान देना चाहिए। आप देर तक एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम दो से तीन बार सीढ़ियां उतरें और चढ़ें। यह काम आपको आलस्य से दूर रखेगा। सुबह हमेशा हैवी नाश्ता करने से बचें। इससे आप दोपहर तक पूरी एनर्जी के साथ काम कर सकेंगे।


मिथुन राशि के लोगों के विचार हमेशा उलझे हुए रहते हैं। सुबह उठकर मिथुन राशि के लोगों को कम से कम बीस मिनट का मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। इसके बाद टू डू लिस्ट बनानी चाहिए। ये बीस मिनट का मेडिटेशन आपको दिनभर उलझनों से बचे रहने की एनर्जी देगा। कॉफी के साथ मोटिवेशनल किताब पढ़ना भी आपके सुबह के रूटीन में शामिल होना चाहिए। ये मोटिवेशनल थॉट्स आपको दिनभर अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से अपने मनपसंद टॉपिक पर बात जरूर करें।


कर्क राशि के लोग बहुत इमोशनल होते हैं। वे खुद पर ध्यान नहीं देते हैं। सुबह उठने के बाद कम से कम घंटा उन्हें खुद पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान आप मेडिटेशन, योगा या अपनी स्किल सुधारने के लिए कोई कोर्स भी ज्वॉइन कर सकते हैं। यदि यह संभव नहीं हो पाता है, तो आपको किसी पार्क में टहलने जरूर जाना चाहिए। इस दौरान आप मंदिर भी जा सकते हैं। सुबह उठने के बाद कुछ देर आपको अच्छा म्यूजिक जरूर सुनना चाहिए। आपको इमोशनल चीजों या बातों से इस समय दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।


सिंह राशि के लोग बहुत एनर्जेटिक होते हैं। उनमें सूर्य की तरह ऊर्जा भरी रहती है। अपने पूरे दिन को एक्टिव बनाए रखने के लिए उन्हें एक्सरसाइज या जिम में जाकर पसीना बहाना चाहिए। अगर यह पॉसिबल नहीं हो, तो तेज म्यूजिक पर घर पर भी एक्सरसाइज या एयरोबिक्स किया जा सकता है। अपने आपको फोकस्ड रखने के लिए आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं। वहीं सुबह घर के लोगों के लिए नाश्ता बनाने की जिम्मेदारी भी आपको अपने दिनभर के टारगेट के लिए रेस्पॉन्सिबल बनाएगी।


कन्या राशि के लोगों पर भी बुध का असर होता है। हालांकि वे उतने कम्युनिकेटिव नहीं होते हैं, जितने मिथुन होते हैं। फिर भी आपको अपने दिन की शुरुआत के लिए मेडिटेशन के साथ एक टु डू लिस्ट बनानी चाहिए। आपको अपने रूटीन को सुबह से ही शुरू कर देना चाहिए। कई बार आप अपने टारगेट को पूरा करने के लिए आलसी फिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने स्किल को सुधारने के लिए भी कुछ नया कोर्स ज्वॉइन करना चाहिए। सुबह अखबार पढ़ना और रूटीन जानना आपके लिए अच्छा हो सकता है।


तुला राशि के लोग बहुत ही फैशन कॉन्शियस होते हैं। साथ ही वे हमेशा अपने लुक को परफेक्ट बनाए रखना चाहते हैं। सुबह उठकर आप सबसे पहले अपने लुक को परफेक्ट बनाए रखने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। योग से आप हमेशा तरोताजा बने रखेगा। इससे आपने लुक को लेकर भी आत्मविश्वास बना रहेगा। वहीं आपको सुबह नाश्ते में फ्रूट खाना चाहिए। आप मॉर्निंग प्रेयर से भी अपने रूटीन की शुरुआत कर सकते हैं। यह सभी काम आपको दिनभर के लिए पर्याप्त एनर्जी देंगे।


वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही रहस्यमयी होते हैं। वे अपने विचारों को दृढ़ बनाए रखना चाहते हैं। आपको सुबह उठकर म्यूजिक मेडिटेशन के साथ आयुर्वेदिक मसाज पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे वे काफी एनर्जेटिक फील करेंगे। इसके अलावा कुछ स्पिरिचुअल एक्टिविटी में भी आपको इंट्रेस्ट लेना चाहिए। स्पिरिचुअलिज्म आपको दिनभर एक्टिव और कूल बनाए रखेगा। विपरित स्थितियों में भी आप अपना नियंत्रण नहीं खोएंगे।


धनु राशि के लोगों को अपनी सुबह की शुरुआत अपने दिनभर के काम को लिखकर करना चाहिए। उन्हें अपनी टू डू लिस्ट बनानी चाहिए। वहीं उन्हें मॉर्निंग में अपने एक डायरी लिखने की आदत होनी चाहिए। इसे वे पूरी ईमानदारी से करें। अपनी कमजोरियों को यहां लिखें, जिसे पढ़कर दिनभर वे गलत काम करने से बच सकते हैं। यह प्रैक्टिस आपको लॉन्ग टर्म में बड़ा गोल अचीव करने में बहुत योगदान करने वाली है।


मकर राशि के लोग बहुत डिसिप्लिन्ड होते हैं। उन्हें कम से कम एक घंटा खुद के लिए निकालना चाहिए। इस दौरान उन्हें अपने विचारों को मजबूत बनाने के लिए कम से कम 25 मिनट अच्छी बुक्स पढ़ना चाहिए। दस मिनट के मेडिटेशन के साथ 20 मिनट की वॉक और पांच मिनट के पॉजिटिव अफरमेशन चैटिंग की जा सकती है। इस रूटीन से आप दिनभर एक्टिव बने रहेंगे।


कुंभ राशि के लोग एयर एलिमेंट होते हैं। उनके लिए सुबह की शुरुआत योग से करना बेहतर रहता है। इससे वे अनावश्यक एनर्जी को कंट्रोल कर पाते हैं और अपने विचारों को दृढ़ रख पाते हैं। इसके अलावा दस मिनट का रुटीन मेडिटेशन कुंभ राशि के लोगों के लिए सबसे फायदेमंड शेड्यूल हो सकता है। यह मेडिटेशन उन्हें दिनभर एनर्जी देगा और उनके दोहरे विचारों से उन्हें निकलने में मदद करेगा। हां कॉफी के साथ न्यूज पढ़ना ना भूलें। इससे आप किसी डिस्कशन में अच्छे से पार्टिसिपेट कर पाएंगे।


मीन राशि के लोग बहुत इमोशनल होते हैं। जीवन में कई बार वे भटकाव की स्थिति महसूस करते हैं। ऐसे में उन्हें रोजाना मॉर्निंग में प्रेयर के साथ मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। इसके बाद वे रोजाना के लिए एक गोल सेट कर सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए यह सबसे अच्छी बात होगी कि वे प्रायोरिटी के हिसाब से आधे-आधे दिन का गोल सेट करें। उगते सूर्य को देखना और तब मेडिटेशन करना आपको एक नया कॉन्फिडेंस दे सकता है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स टीम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to