https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

बुध गोचर 2019: बुध का वृषभ में गोचर ,बुध का राशि परिवर्तन

बुध का वृषभ में गोचर ,बुध का राशि परिवर्तन
बुध ने 18 मई को राशि परिवर्तित की है। बुध कन्या राशि में ये उच्च के और मीन में नीच के होते हैं। ऐसे में बुध का वृषभ राशि में गोचर विभिन्न राशियों वालों के लिए कितना फायदेमंद होगा, जानते हैं।

मेष राशि

बुध राशि से दूसरे भाव में जा रहे हैं, जो परिवार और धन का भाव भी कहा जाता है। चूंकि यह बुध का मित्र भाव है, ऐसे में यह अवधि आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही वाणी और व्यवहार कौशल से भी आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। इस अवदि में आपको भाई-बहन से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिजनों के साथ बेहतर समय व्यतीत कर सकते हैं। हालांकि इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है।

वृषभ राशि

चूंकि बुध का परिवर्तन आपके ही लग्न भाव में हो रहा है, ऐसे में यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आपकी वाणी और तर्क क्षमता में सुधार होगा। इस अवधि में आपकी वाणी और व्यवहारकुशलता में काफी सुधार होगा और इसके जरिए आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। इतना ही नहीं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस दौरान काफी लाभ होगा। वैहिक जीवन सुखद रहेगा साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि बेहतर साबित होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालें के लिए बुध उनके 12वें यानी व्यय के भाव में आ रहे हैं, जो इस दौरान आपको खर्चों में वृद्धि करा सकता है। अगर आप सतर्क नहीं रहते हैं तो अनावश्यक खर्च के कारण आपकी आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। आपको ऋण लेने की भी नौबत तक आ सकती है। कार्यबोझ के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन ग्यारहवें यानी लाभ के भाव में हो रहा है, जो इस अवधि में आपके लिए आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। उधार की रकम आपको वापस मिल सकती है। इतना ही नहीं लाभ के इस भाव में बुधादित्य योग भी बन रहा है, जो व्यापार में भी सफलता की ओर इंगित कर रहा है। विदेश से भी लाभ मिल सकता है। आपको भाई-बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधं में आपको इस दौरान मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि

बुध का गोचर दसवें भाव में होना आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। गोचर की इस अवधि में आपको कई बेहतर मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। कार्यालय में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगी। बड़े-भाई-बहनों से भी आपको सहयोग मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमता से कोई भी कार्य आसानी से करने में सक्षम होंगे। पिता के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए से बुध का गोचर 9 वें यानी भाग्य के भाव में हो रहा है, जो आपके लिए बेहतर समय का संकेत दे रहा है। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। इस दौरान आप अपनी नौकरी में भी परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए भी बुध के गोचर की यह अवधि बेहतर साबित होगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन आठवें भाव में होना उनके लिए बेहतर नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको हर कार्य में सावधानी बरतने की जरुरत है। खासकर आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। वाहन चलाते वक्त भी सावधानी बरतें। हालांकि इस दौरान आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। इस अवधि में अचानक खर्चों में बढ़तरी हो सकती है, लेकिन ससुराल पक्ष से कोई लाभ मिलने के संकेत है।

वृश्चिक राशि

बुध का आपकी राशि से सातवें भाव में परिवर्तन आपके संबंधों के लिहाज से सही नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है। दांपत्य जीवन में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। हालांकि साझेदारी के व्यवसाय में लाभ हो सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य को प्रति भी सावधानी बरतने की जरुरत है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए छठे भाव में बुध का गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इस अवधि में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपके कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन की बदौलत आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो इस दौरान आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी विवाद उत्पन्न हो सकता है। इस अवधि में आपको सावधान रहने की जरुरत है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन पांचवे भाव में होना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने तक का अवसर मिल सकता है। पढ़ाई में उनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा। इस अवधि में आप रोमांस की भावना से ओतप्रोत रहेंगे। इस अवधि में आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि

बुध के गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को अचानक धनलाभ हो सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलने के योग हैं। वैसे प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखने की जरुरत है। बच्चों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को भी अध्ययन में एकाग्रता की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

बुध का आपकी राशि से तीसरे घर में आना आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आप लक्ष्य पर केंद्रीत होकर आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर आपके लिए अनुकूल साबित होने जा रहा है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति और धन प्राप्ति के भी योग हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। हालांकि इस अवधि में आपको आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
भावेश एन पट्टनी
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, क्या होगा दूसरी राशियों पर प्रभाव

7 मई से मिथुन राशि में मिथुन राशि में अंगारक दोष, जानिए किस राशि पर क्या प्रभाव

रत्न धारण करने संबंधी नियम

Continue With...

Chrome Chrome