https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

सूर्य गोचर 2019: सूर्य का वृषभ में गोचर का 12 राशि पर प्रभाव: जानें आपका हाल

सूर्य गोचर 2019
सूर्य ब्रह्मांड के एक जीवंत ग्रह के तौर पर जाने जाते हैं और उनका राशि परिवर्तन एक अहम ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। सूर्य का राशि परिवर्तन संक्रांति कहा जाता है। 15 मई को 11.18 बजे वृषभ राशि में होने वाले सूर्य के इस गोचर को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। यहां हम यह जानेंगे कि वृषभ राशि में सूर्य के गोचर का विभिन्न राशि के लोगों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा………।

मेष राशि

सूर्य का परिवर्तन धन भाव में होना आपके लिए शुभ साबित होगा। हालांकि आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कॅरियर के क्षेत्र में उन्नति के योग बन सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। व्यक्तिगत जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य बने रहने के आसार हैं। हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खयाल रखना होगा।

वृषभ राशि

सूर्य का प्रवेश आपकी ही राशि में हो रहा है, ऐसे में आपकर इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो लाभ होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बीमारयों की संभावना होने के कारण आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरुरत है। कार्यालय जॉब के अलावा कृषि एवं मार्केटिंग वालों के लिये भी समय अच्छा है।

मिथुन राशि

12वें भाव में सूर्य का आना आपके लिए धन हानि का संकेत कर रहा है। पैसे सोच-समझकर खर्च करें। विदेश यात्रा भी हो सकती है। हालांकि किसी कानूनी मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। भाई-बहनों को भी कॅरियर में सही दिशा और गति मिल सकेगी। विवाहितों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खास तौर पर ध्यान देने की जरुरत है।

कर्क राशि

सूर्य का गोचर लाभ स्थान में होना बेहतर परिणाम वाला हो सकता है। आपको कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस अवधि में नए व्यवसाय और नई नौकरी शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बनेंगे। संबंध बेहतर होंगे और पार्टनर का साथ मिल सकता है। कुल मिलकर यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सूर्य का आपकी राशि के कर्म क्षेत्र में आना उन्नति का संकेत दे रहा है। इस समय आपमें भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। इस अवधि में आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय के विस्तार के लिए भी समय उपयुक्त है। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या राशि

भाग्य स्थान में सूर्य के परिवर्तन से भाग्योन्नति का संकेत मिल रहा है। छोटी-मोटी शारीरिक अस्वस्थता से निजात मिल सकती है। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार हैं। आप घर-परिवार की प्रतिष्ठा के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। इस अवधि में किसी तरह के अनैतिक कार्यों से बचें, अन्यथा मानहानि हो सकती है।

तुला राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए शुभ संकेत नहीं है। अचानक धन हानि हो सकती है। हालांकि कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। बड़े भाई-बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। आठवें भाव में सूर्य का आने से कार्यों में असफलता मिलेगी या विलंब से सफलता हासिल होगी। सूर्य की दशा में नए कार्यों की शुरूअात न करना हितकर रहेगा।

वृश्चिक राशि

सातवें भाव में सूर्य का परिवर्तन आपको प्रेमजीवन के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने का संकेत कर रहा है। पिता या जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। साथी की भावनाओं की कद्र करें और उन पर विश्वास करें। हालांकि कार्य और व्यापार में बेहतर परिणाम हासिल हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि

छठे स्थान में सूर्य का परिवर्तन मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस वक्त आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। परिश्रम के बावजूद सफलता में विलंब होगा। जिससे आप में निराशा का भाव भी उत्पन्न हो सकता है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। अदालती मामलों में माहौल आपके पक्ष में हो सकता है। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

मकर राशि

पांचवें भाव में सूर्य का परिवर्तन आपके लिये मिले-जुले परिणाम वाला होगा। गर्भवती महिलाओं के मामले में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में विलंब से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से बेवजह की बहस हो सकती है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में परेशानी हो सकती है। किसी कार्य में पूरी निष्ठा के साथ लगे रहने पर ही आपको सफलता हासिल हो सकेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सुख भाव में हो रहा है, जो गृहस्थ जीवन के लिए बेहतर हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और नए अवसर उत्पन्न होंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वालों के भी नए अवसर मिलेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में फायदा होगा।

मीन राशि

सूर्य के परिवर्तन से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। बड़े भाई-बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विचारों में भी उग्रता रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ सामान्य बनी रहेगी।आर्थिक मामलों में भी कुछ सफलता मिलेगी। दोस्तों से भी सहचोग मिलेगा, लेकिन नौकरों से सावधान रहें। गोचर के प्रभाव से आपके पिता को लाभ होगा। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
भावेश एन पट्टनी
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गणेशास्पीक्स डॉट कॉम/ हिंदी

22 जून तक रहेगा मिथुन राशि में अंगारक दोष, जानिए क्या रहेगा आप पर प्रभाव

शनि हो रहे हैं वक्री, क्या होने वाला है आपकी राशि का हाल

Continue With...

Chrome Chrome