होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » मंगल आएगा सूर्य की राशि में, जानिए कैसा होगा आपके लिए आने वाला समय

मंगल आएगा सूर्य की राशि में, जानिए कैसा होगा आपके लिए आने वाला समय

मंगल का 1 जुलाई को सिंह में प्रवेश, जानिए आपकी राशि के हाल

ग्रह लगातार चलते हैं और राशि बदलते हैं। ग्रहों के इस तरह राशि बदलने को गोचर कहा जाता है। अग्नि तत्व का ग्रह मंगल अब जल तत्व की राशि कर्क को छोड़कर अग्नि तत्व की राशि सिंह में 1 जुलाई 2023 को प्रवेश करेगा। करीब डेढ़ महीने तक मंगल सिंह राशि में गोचर करेगा। सिंह राशि में गोचर का क्या होगा आप पर असर, जानिए यहां –


मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह परिभ्रमण पांचवें भाव में होगा। फाइनेंस की अगर बात करें तो आपको इस समय में कुछ फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आप अपने आप को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।  नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों को अपने टारगेट्स पूरे करने का मौका मिलेगा और सफलता मिलेगी। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में थोड़ा सावधानी रखनी पड़ेगी नहीं तो वाद विवाद हो सकता है। जानिए मेष राशि  के बारे में….

उपाय – इस समय भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।


वृषभ राशि के लिए मंगल का यह परिभ्रमण चौथे स्थान में होगा।  फाइनेंस संबंधी बातों में आपको सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना पड़ेगा। लाभ की ज्यादा आशा ना रखें।  स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं रहेगी, किंतु कभी-कभी मानसिक अशांति लग सकती है।  नौकरी करते या बिजनेस करते हैं लोगों के लिए इस समय हार्ड वर्क करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी।  पति-पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय संबंध अच्छे रहेंगे। जानिए वृषभ राशि  के बारे में….

उपाय– इस समय हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए।


मिथुन राशि के जातक के लिए मंगल का यह परिभ्रमण तीसरे स्थान में होगा।  फाइनेंस के मामलों में बड़ा कुछ साहस करने का विचार होगा और आप सोच समझ कर आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आप अपने आप को फिट महसूस करेंगे।  नौकरी करते या बिजनेस करते हैं, तो लोगों को नई अपॉर्चुनिटी मिलेगी और उसमें सफलता भी मिलेगी।  पति पत्नी या रिलेशनशिप के लिए यह समय अच्छा है दोनों के बीच में अच्छा तालमेल रहेगा। जानिए मिथुन राशि के बारे में….

उपाय – भगवान शिव की उपासना से लाभ मिलेगा।


कर्क राशि के जातक के लिए मंगल का या परिभ्रमण दूसरे स्थान में होगा। फाइनेंस की अगर बात करें तो इस समय आपको अचानक बजट के बाहर बड़े खर्चे करने का मन होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी कभी कठिनाइयां हो सकती है। नौकरी करते या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पति पत्नी या रिलेशनशिप के लिए यह समय बेहतर रहेगा। जानिए कर्क राशि के बारे में….

उपाय –  हनुमान जी की पूजा से लाभ मिलेगा।


सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनकी अपनी ही राशि में होगा। इस दौरान फाइनेंस के मामलों में यह समय नई आय का सोर्स बढ़ने के योग बना रहा है।  स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आप निश्चित रहेंगे।  नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ नई शुरुआत करवा सकता है। साथ ही बिजनेस करने की अनुकूलता देगा। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में यह समय एक-दूसरे के प्रति तालमेल बिठाना पड़ेगा, तभी शांति बनी रहेगी। अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें| 

उपाय – इस समय गणेश जी की उपासना करनी चाहिए।

नौकरी व करियर संबंधी किसी भी प्रकार की सलाह या मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें अभी!


कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अपनी राशि से बारहवें स्थान में होगा। फाइनेंस के मामलों में सोच-समझ के आगे बढ़ने का समय है। अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या या बेचैनी आपको हो सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है। पति पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय दौरान कुछ मामलों में मतभेद हो सकतें हैं। अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें|

उपाय – इस समय भगवान शिवजी की उपासना लाभप्रद रहेगी|

अपने रिश्ते के बारे में जानना चाहते है ? तो संबंध प्रश्न पूछें -विस्तृत


तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन 11वें स्थान पर होगा, जो लाभदायी होगा। 11 वें स्थान में मंगल का यह गोचर आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता देगा। स्वास्थ्य संबंधी जो भी चिंताएं थी, वह भी दूर होगी।  नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह मंगल लाभदायक रहने वाला है। पति-पत्नी या किसी भी रिलेशनशिप में इस गोचर की बदौलत तालमेल बना रहेगा। जानिए तुला राशि के बारे में….

उपाय – इस समय गणेश जी की उपासना करनी चाहिए|

अपने कैरियर की संभावनाआें को जानें आैर समझे कैरियर को लेकर आपके सितारे क्या संकेत दे रहे है


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दसवें स्थान में होगा, जो अच्छा रहेगा।  फाइनेंस की अगर बात करें तो इस समय दौरान आप आर्थिक रूप से आपकी स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के बारे में छोटी-मोटी चिंता आपको परेशान कर सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए इस समय कार्यक्षेत्र में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए गोचर के कारण कुछ परेशानियां हो सकती है। वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.

उपाय – आपको हनुमानजी की उपासना करनी चाहिए।

निजी प्रश्न पूछें -विस्तृत सलाह रिपोर्ट से अपने निजी मसलों का समाधान पाए


धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर नवें स्थान में यानी कि भाग्य स्थान में होगा। इस दौरान फाइनेंस की अगर बात करें तो आपको किसी बड़े इनवेस्टमेंट में पैसा डालने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए कोई नए अवसर आ सकते हैं। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए यह समय मध्यम रहेग। धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

उपाय – आपको भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।

कोर्इ भी प्रश्न पूछें रिपोर्ट से पाए अपनी चिंता का समाधान


मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर आठवें स्थान में होगा। इस समय फाइनेंस के मामलों में संभलकर आपको व्यवहार करना पड़ेगा। किसी को उधार देने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपको परेशान कर सकता है और खास तौर पर छोटे-मोटे एक्सीडेंट या इंजरी भी सकती हैं। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए इस समय अपने काम में विशेष ध्यान देना पड़ेगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। पति-पत्नी या रिलेशनशिप के मामले में मतभेद हो सकते हैं। आपको ध्यान रखना होगा। मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

उपाय – आपको हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए।


कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का यह गोचर सातवें स्थान में होगा।  इस समय फाइनेंस के मामलों में अचानक कोई खर्चा आ सकता है या कहीं पर पैसे फंस सकते हैं।  स्वास्थ्य के मामले में इस समय आपको कुछ परेशानी आ सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए इस समय कुछ फायदा हो सकता है किंतु पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में आपसी समझदारी से काम करना होगा तभी शांति बनी रहेगी। कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

उपाय – आपको माता दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।


मीन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे भाव में होगा।  इस समय फाइनेंस की बात करें तो आपको कुछ दिक्कतें आ सकती है। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है छोटी मोटी चोट भी लग सकती है।  नौकरी करने या बिजनेस करने वाले इस समय कुछ कठिनाइयों या अपने सहकर्मियों द्वारा कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। मीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

उपाय  –  इस समय भगवान श्री विष्णु की उपासना करनी चाहिए।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम