होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » भाग्यशाली राशि: इन पांच राशियों के लिए 2021 भाग्यशाली रहने वाला है!

भाग्यशाली राशि: इन पांच राशियों के लिए 2021 भाग्यशाली रहने वाला है!

भाग्यशाली राशि: इन पांच राशियों के लिए 2021 भाग्यशाली रहने वाला है!

2021 में पांच राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, जानें क्या आप हैं उन भाग्यशाली लोगों में शामिल|

नया साल 2021 आने को है…हम सभी ये जानने को इच्छुक हैं कि नया साल हमारे लिए कैसा रहेगा। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि क्या आने वाला साल उनके लिए भाग्यशाली वर्ष होगा। सभी लोग अपने लेवल पर आने वाले समय के लिए कुछ ना कुछ करके उसे बेहतर करने की कोशिश करते हैं। पर बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें मेहनत के साथ सितारों का भी साथ मिल जाता है। हम बता रहे हैं राशिचक्र की 12 राशियों में से नया साल 2021 किस राशि के लिए सबसे अच्छा होने वाला है। इन पांच राशियों पर नए साल 2021 में ग्रह नक्षत्र बहुत मेहरबान होंगे।


तुला अपने प्रोफेशनल लाइफ में ऊंचाई तक जा सकते हैं। यदि आप जॉब कर रहे हैं, तो आपके लिए प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। इस साल आप बहुत मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत को ग्रहों का आशीर्वाद भी मिलेगा और आपका नया साल 2021 बहुत ज्यादा प्रोडक्टिव होगा। आपको खुद में विश्वास रखना होगा। आपकी लव लाइफ और मैरिज लाइफ के लिए भी साल 2021 बेहद सक्सेसफुल हो सकता है। साल के बीच में तुला राशि पर शनि की दसवीं दृष्टि रहेगी, जो उन्हें एक नए स्पिरिचुअल माहौल में रखेगी। वे अपने लिए इस दौरान कोई अच्छा सपना देखकर मेहनत कर सकते हैं।


राशि की चक्र की पहली राशि मेष के लिए भी 2021 बहुत सी खुशियां लेकर आया है। आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। साल की शुरुआत में दसवां गुरु आपके प्रोफेशनल कार्यों में प्रगति देगा। इसके बाद गुरु का भ्रमण 11 वें स्थान पर होगा, जो आपके सोशल नेटवर्क को मजबूत करेगा। इस दौरान आपकी आय भी बहुत अधिक रहेगी। इस साल पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ हो सकता है। हालांकि शनि का दसवें घर में बने रहना आपको बहुत मेहनत के लिए प्रेरित कर रहा है। जाहिर है यदि आपकी ऊर्जा को आप सही दिशा में लगाएंगे, तो यह साल आपके लिए एक भाग्यशाली सालों में से एक रहेगा।


कर्क राशि के लिए 2021 शानदार होने वाला है। आप अपनी पसंद का काम आसानी से कर पाएंगे। आपकी राशि पर गुरु और शनि की सीधी दृष्टि साल की शुरुआत में रहेगी। शनि की इस दृष्टि से आप मेहनती बनेंगे। यह आपको एक लक्ष्य बनाकर चलने के लिए प्रेरित कर रहा है। सप्ताह के बीच में आपकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। आप बुद्धिमान और परिपक्व है। पॉजिटिव प्लानेट्स की पॉजिटिव वेव्स आपको एनर्जी देगी। आप अपनी पर्सनल लाइफ के गोल्स भी छोटे स्टेप्स के साथ पूरे कर पाएंगे। बिजनेस करने वालों के लिए 2021 के बीच में कुछ अच्छी अपॉर्च्युनिटी मिलने वाली है।


वृश्चिक राशि के लॉर्ड मंगल है और अपने लॉर्ड की तरह की वृश्चिक राशि के लोग साल 2021 में पूरी ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। हालांकि इस साल आप कुछ बड़े डिसीजन लेंगे, लेकिन आपके लिए यह समय चिंता का नहीं है, क्योंकि आपकी राशि से साढ़ेसाती पहले ही हट चुकी है। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और पॉजिटिव रहेंगे। इस साल आप अपनों से मन की बात शेयर कर सकेंगे, जो अक्सर आप दिल में दबाए बैठे रहते थे। नौकरी और बिजनेस के लिए साल के बीच में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आपके लिए साल 2021 अच्छा है। आपको शुरुआत से ही एक टारगेट बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।


इस साल वृषभ राशि में राहु का ट्रांजिट रहेगा। कुछ चिंताएं देगा, लेकिन आपको दिमागदार बनाएगा। आप किसी भी परिस्थिति में अनालिटिकल सोचेंगे और समस्याओं से बाहर आ सकेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए। राहु आपको बड़े लक्ष्य बनाने में मदद करेगा। हां, आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आप खुद के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। इस साल आपको अपनी स्थिरता को विराम देते हुए लगातार काम करते रहना चाहिए। राहु आपके लिए साल के आखिरी खुशियों का बड़ा तोहफा ला सकता है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
बनाइए आज का दिन, पढ़िए आज का राशिफल अभी


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to