होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » राशि के अनुसार गुस्सा

राशि के अनुसार गुस्सा: किस राशि वालों को गुस्सा क्यों आता है और उपाय

राशि के अनुसार अपने क्रोध पर ऐसे पाएं काबू (How to control anger)

राशि के अनुसार गुस्से का स्वभाव

हम में से सभी को गुस्सा आता ही है, लेकिन कहा गया है कि गुस्से से किसी और का नहीं, बल्कि खुद का नुकसान होता है। गुस्से को नियंत्रण में रखना सीख लें, तो आने वाली कई मुसीबतों से बच सकते हैं। हालांकि गुस्से को नियंत्रित करना इतना आसान नहीं है। इसके लिए मेडिटेशन, व्यवहार में बदलाव और भी ना जाने कितनी चीजें सीखना होगी। फिर भी कुछ राशियों के अनुसार हम गुस्से को कुछ हद तक कंट्रोल करना सीख सकते हैं। आज हम बता रहे हैं, ऐसे ही कुछ उपाय, जो आपको राशि के अनुसार अपने गुस्से पर काफी हद तक नियंत्रण रखना सीखा सकते हैं।

राशि चक्र की तीन अग्नि तत्व की साइन में से सबसे प्रमुख मेष राशि के लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आता है। मेष राशि के लोगों की आदत होती है, यदि उनकी बात सही तरीके से नहीं सुनी जा रही है, तो वे तुरंत रिएक्ट करते हैं। अक्सर उनके आसपास के लोग उन्हें शांत बनाए रखने का प्रयास करते हैं। मेष राशि के लोगों को अपने गुस्से को शांत करने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि जब उन्हें किसी पर गुस्सा आ रहा है, तो उसी वक्त वे अपनी जगह को छोड़ दें। कुछ देर के लिए अकेले टहलने निकल जाएं।


वृषभ राशि के लोगों को गुस्सा बहुत मुश्किल से आता है। यदि किसी कारण से वे किसी पर गुस्सा होते हैं, तो उन्हें कंट्रोल करना मुश्किल होता है। अक्सर वे गुस्सा तभी करते हैं, जब उन्हें एक बात के लिए बार-बार पिंच किया जाएं। यदि आपके कारण किसी वृषभ राशि के लोगों को गुस्सा आता है, तो आपको तुरंत ही उससे माफी मांग लेना चाहिए। वृषभ राशि के लोगों को गुस्सा आने पर हैडफोन पर लगाकर कोई मनपसंद गाना सुन लेना चाहिए। इससे उनका गुस्सा जल्दी दूर हो जाएगा।


मिथुन राशि के लोग हमेशा मस्ती-मजाक पसंद करते हैं। तेज गुस्सा आने पर भी उन्हें आसानी से हंसाया जा सकता है। फिर भी कभी-कभी वे गुस्से के कारण खुद ही हानि कर सकते हैं। मिथुन राशि के लोगों को गुस्सा आने पर किसी कॉमेडी सीन को देख लेना चाहिए या फिर उन्हें बचपन की कोई मजाक-मस्ती को याद कर लेना चाहिए। हालांकि मिथुन राशि के लोगों को गुस्सा दिलाने से बचना चाहिए, क्योंकि वे किसी से गुस्सा होते हैं, तो बहुत ही मुश्किल से पैच अप करते हैं।


कर्क एक जल तत्व की राशि है। कर्क राशि के लोग बेहद इमोशनल होते हैं। अक्सर उन्हें गुस्सा दिलाने से बचना चाहिए। जब भी कर्क राशि के लोग गुस्सा होते हैं, तो वे दूर जाकर अकेले रहना चाहते हैं। वे अकेले में बहुत नेगेटिविटी से गुजर सकते हैं। ऐसे में उन्हें अपना गुस्सा दूर करने के लिए अपने खास दोस्तों के साथ बाहर चले जाना चाहिए। इसके अलावा म्यूजिक मेडिटेशन भी उनका गुस्सा दूर करने में सहायक हो सकता है।


सिंह राशि अग्नि तत्व की दूसरी राशि है। सिंह राशि के लोग भी बहुत गुस्सा होते हैं। अक्सर वे भी अपनी बात नहीं मानने पर ज्यादा गुस्सा कर सकते हैं, लेकिन वे मेष की तरह नहीं है। वे जिंदगी के आनंद में अपने गुस्से को हावी नहीं होने देते हैं। जब भी सिंह राशि के लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा आएं, तो अक्सर उन्हें अपने टारगेट को ध्यान में रखना चाहिए। वे अपना गुस्सा तभी कंट्रोल में रख पाएंगे, जब वे बहुत अधिक काम में खुद को व्यस्त कर लेंगे।


कन्या राशि के लोगों पर बुध का असर होता है। वे कभी भी गुस्सा करके खुद को मुश्किल में नहीं डालते हैं। फिर भी यदि उन्हें किसी बात पर गुस्सा आता है, तो वे बातें केवल पुरानी यादों में से कोई एक हो सकती है। वे अक्सर पुरानी बातों को याद करके दु:खी होते हैं और गुस्सा करते हैं। बेहतर होगा कि वे खुद को पुरानी बुरी यादों में जाने से बचाएं। वहीं अगर उन्हें अभी किसी की बात पर गुस्सा आ रहा है, तो वे उस व्यक्ति की कोई अच्छी बात याद करें, इससे उनका गुस्सा दूर होने में मदद मिलेगी।


तुला राशि के लोग कभी भी गुस्सा जाहिर नहीं करते हैं। वे चीजों में बैलेंस बनाकर रखते हैं, इसलिए गुस्सा होने की किसी भी सिचुएशन में भी वे नॉर्मल बिहेवियर रखते हैं। फिर भी यदि किसी बात पर उन्हें गुस्सा आता है, तो उन्हें शॉपिंग करने निकल जाना चाहिए। तुला राशि के लोग किसी भी मूड में शॉपिंग कर सकते हैं। शॉपिंग के बाद उनका मूड बेहद खुशनुमा हो जाता है। इससे उनका गुस्सा भी दूर हो जाता है।


वृश्चिक राशि के लोग बेहद रहस्यमयी होते हैं। वे अक्सर गुस्सा होने पर बहुत देर से प्रतिक्रिया देते हैं और उनकी प्रतिक्रिया बेहद तीव्र हो सकती है। उन्हें अपने गुस्से को काबू में रखने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लेना चाहिए। मेडिटेशन उन्हें शांत बनाए रखने में मदद करेगा। वहीं उन्हें जिस बात पर किसी से गुस्सा आ रहा है, उस बात को तुरंत भूलने का प्रयास करना चाहिए। अक्सर गुस्से की प्रतिक्रिया देने में वे खुद का भी नुकसान करवा सकते हैं।


धनु राशि अग्नि तत्व की राशि है। गुस्सा इनकी नाक पर बैठा रहता है। हालांकि उन्हें मनाना मेष और सिंह की तुलना में बेहद आसान होता है। जब भी वे नाराज होते हैं, तो तुरंत उनसे माफी मांग लें। उन्हें गले लगाएं। आपका यह स्टेप धनु राशि के लोगों का गुस्सा दूर करने में तुरंत सहायक होगा और वे आपकी बात को दिल पर नहीं लेंगे। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे, तो वे अंदर ही अंदर आपके प्रति गुस्सा रखेंगे और आपके लिए कठोर होते जाएंगे।


मकर राशि के लोग बहुत ही शांत प्रवृत्ति के होते हैं। अक्सर वे गुस्सा नहीं करते हैं और यदि किसी पर गुस्सा भी करते हैं, तो अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं। यह बात उन्हें अंदर से परेशान कर सकती है। जब भी मकर राशि के लोगों को गुस्सा आए, उन्हें उस सिचुएशन से बाहर जाकर म्यूजिक मेडिटेशन करना चाहिए। वे कोई रिलिजियस एक्टिविटी में भी खुद को बिजी रख सकते हैं। इसके अलावा उन्हें कभी-कभी गुस्से को एक्सप्रेस करना भी आना चाहिए।


कुंभ राशि के लोग गुस्सा होने पर मन में दबाकर रखते हैं। अक्सर इस बात के कारण वे खुद ही परेशान होते रहते हैं। वहीं कई बार वे उस सिचुएशन को छोड़कर भी चले जाते हैं, लेकिन अक्सर उनका यह बिहेवियर उनकी कमजोरी समझ लिया जाता है। याद रखें गुस्सा आने पर कभी-कभी रिएक्ट करना भी अच्छा होता है, लेकिन रिएक्ट करने के दौरान आपको बेहद ध्यान रखना होगा। आपको माफ करने की प्रवृत्ति पर भी ध्यान देना होगा।


मीन राशि के लोग भी बहुत इमोशनल होते हैं। जल तत्व की राशि कर्क की तरह की उन्हें भी गुस्सा बहुत कम आता है। जब भी उन्हें गुस्सा आता है, उन्हें उस सिचुएशन से बाहर चले जाना चाहिए। उन्हें किसी मूवी, फेवरेट सीरियल देखने लग जाना चाहिए। इसके अलावा एक बड़ी नेचर वॉक भी उनके गुस्से को कम करने में सहायक हो सकती है। गुस्से पर रिएक्ट करने से बचने का यह बेहद आसान उपाय हो सकता है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to