होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » जन्मपत्री या जन्म कुंडली जो जीवन के सारे राज खोल देती है!

जन्मपत्री या जन्म कुंडली जो जीवन के सारे राज खोल देती है!

जन्मपत्री या जन्म कुंडली जो जीवन के सारे राज खोल देती है!

कई बार, हम अपने आप से ये प्रश्न पूछते हैं, कि मेरे जीवन में ये क्या हो रहा है? मैं जो कर रहा हूँ, वो क्यों कर रहा हूँ? और इसी तरह के कई और सवाल भी। जिन निर्णयों से हम जीवन में अपने प्रतिमानों को महसूस करते हैं, उनके लिए ये सभी चीजें हमारी कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करती हैं। इसका स्पष्ट अर्थ है कि जन्मपत्री हमारे जीवन में एक नया विचार लाती है।हमारे जन्म के समय हमारे सौरमंडल में विद्यमान समस्त ग्रह-नक्षत्र और तारे की जिस स्थिति में और जिस जगह पर स्थित थे। ग्रह-नक्षत्र और तारों की उस स्थिति का अध्ययन कर हम अपने जीवन के उद्देश्य और कई छुपे हुए पहलुओं का पता लगाकर जीवन पथ में आगे बढ़ सकते हैं। हमारी जन्म कुंडली का विश्लेषण हमें अपनी ताकत, कमज़ोरी, रिश्ते, करियर, व्यवसाय, धन और जन्म उद्देश्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देती है।जन्मपत्री या जन्म कुंडली बताती है कि हमारे जन्म के समय सौरमंडल में स्थित सभी ग्रहों की सटीक स्थिति क्या थी, जिससे हमारे जैसे अनोखे व्यक्तित्व का निर्माण हुआ। इसलिए हमारे साथ जो भी अच्छा या बुरा होता है, हमारा व्यक्तित्व, हमारा व्यवहार जो हम दूसरों के साथ अपनाते हैं, इन सब की एक निश्चित व्याख्या हमारी जन्मपत्री में होती है।हमारे जन्म विवरण जैसे जन्म की तिथि, तारीख, समय और स्थान के आधार पर हमारी जन्म कुंडली बनायी जाती है। फिर समस्त पहलुओं का 360 डिग्री विश्लेषण कर विभिन्न प्रकार की दस जन्म कुंडली बनायी जाती हैं। जिनमें आने वाले दस सालों का विस्तृत भविष्यफल होता है। जन्म कुंडली की सहायता से हम अपने जीवन में अलग-अलग समयसीमा के बारे में जान पाते हैं, कि ग्रह हमारे भाग्य को किस प्रकार प्रभावित करते हैं, और हम कौन-कौन सी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।जन्मपत्री या जन्म कुंडली हमें जीवन के उद्देश्यों के प्रति सजग करती है, वो भी बिना कोई समस्या उत्पन्न किये। आइये जानते हैं जन्मपत्री के कई अन्य लाभ!


जीवन अनिश्चित है और मनुष्य हमेशा से ही इन अनिश्चितताओं का सामना करने का तरीका खोजने की कोशिश करता रहा है। हमारी जन्मपत्री उस दिशा में किया जाने वाला प्रथम प्रयास है। क्योंकि जन्मपत्री की सहायता से ही हम जीवन का अधिक व्यापक तरीके से विश्लेषण कर पाते हैं। जन्मपत्री या जन्म कुंडली की सहायता से उजागर किये जाने वाले समस्त पहलुओं का नीचे विस्तार से वर्णन करने जा रहे हैं।


जनमपत्री एक जन्म कुंडली को ही दर्शाता है, जो जातक के जन्म विवरण के अनुसार ग्रहों की स्थिति के बारे में सब कुछ बताती है। अलग-अलग राशियों और ग्रहों सहित एक जन्म कुंडली को 12 भावों में विभाजित किया जाता है। ये भाव राशि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर आपकी विशेषताओं, व्यक्तित्व, स्वभाव, क्षमता और कमजोरियों का गहन विश्लेषण प्रदान करते हैं। जानें ज्योतिष में आपको ग्रह विशेष कैसे प्रभावित करते हैं!


ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह के पास अपने विशेष गुण और विशेषतायें होती हैं। जो हमारे जीवन के एक विशिष्ट हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं। इनके पास अपनी स्वयं की अद्वितीय ऊर्जा भी होती है। जन्मपत्री हमें ग्रहों की उन स्थितियों को समझने में मदद करती है, जिन्हें 12 भावों में दर्शाया जाता है। यह हमारे जीवन की रूपरेखा होती है, जो एक मार्ग प्रशस्त करती है, की हमारा आने वाला जीवन कैसा होगा? जन्मपत्री की सहायता से हम जान सकते हैं कि ग्रहों की स्थिति और उपस्थिति हमारे जीवन को किस प्रकार प्रभावित करती है।


जब भी कोई व्यक्ति जिंदगी के बीस साल पूरे कर लेता है, तो उसके मन में सबसे पहले एक ही प्रश्न उठता है। वो यह की जीवन यापन के लिए उसे कौन सा करियर या पेशा चुनना चाहिए? ठीक यही समय है जब आप निर्णय लेने के लिए अपनी जन्मपत्री की मदद ले सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति एक बहुत ही सफल करियर का सपना देखता है। जिसका वे आनंद ले सकें और वो उन्हें एक अच्छी जीवनशैली प्रदान कर सके। अपने लिए एक ऐसा करियर चुने जो ग्रहों के अनुसार आपके लिए तय किया गया हो। जन्मपत्री की सहायता से अपने जन्म चार्ट के आधार पर आप उचित करियर का चुनाव सरलता से कर सकते हैं।


जन्मपत्री हमारी कुंडली में विद्यमान महत्वपूर्ण योग और दोष के साथ-साथ महादशा और अन्तर्दशा की जानकारी भी देती है। कुंडली में बनने वाले महत्वपूर्ण योग और दोष हमारे जीवन और भाग्य पर विशेष प्रभाव डालते हैं। ये हमें प्रभावित करते हैं, और हमारे जीवन की दशा और दिशा निर्धारित करते हैं, कि हमें किस दिशा में चलना चाहिए। जन्मपत्री हमें इन्हीं महत्वपूर्ण योगों और दोषों के बारे में बताती है। साथ किसी ग्रह विशेष के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए यह हमें रत्न उपाय भी सुझाती है।


जीवन के समस्त निर्णयों में से एक, विवाह सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है। यह हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख देता है। इसलिए जीवनसाथी चुनना सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है। हर व्यक्ति एक ऐसे जीवन साथी की चाह रखता है, जो उसके अनुकूल हो, उसे समझे और उसकी भावनाओं का सम्मान करे। इसलिए जन्मपत्री की सहायता से हम सम्बन्धित कुंडली का विश्लेषण कर सुसंगत जीवन साथी का चयन कर सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष विद्यमान हो तो उसकी जांच कर तदानुसार जीवन साथी ढूंढने में सहायता मिलती है। जब किसी की जन्म कुंडली में मंगल पीड़ित होता है, तो जातक पर मंगल दोष होता है। यानि वह मांगलिक होता है। अपनी कुंडली में मंगल दोष की निःशुल्क जांच के लिए यहाँ क्लिक करें। जन्मपत्री की सहायता से ही हम अपने दांपत्य जीवन, विवाह की संभावनाओं पर ग्रह दशा के प्रभाव और वैवाहिक जीवन/विवाह की संभावनाओं के अनुकूल समय के बारे में जान सकते हैं।


सही कैरियर चुनने की दिशा में पहला कदम सही मार्ग और विषय चुनने से शुरू होता है। आपको कौन सा क्षेत्र चुनना चाहिए? आपको विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा या नहीं? जन्मपत्री में इन सभी प्रश्नों का उत्तर मिलता है। हम शिक्षा के लिए प्रासंगिक योग और अनुकूल अवधि की तलाश भी कर सकते हैं।


चाहे वह हमारा करियर हो, धन हो, शिक्षा हो, विवाह हो, या प्रेम जीवन हो, हमारी व्यक्तिगत जन्मपत्री से जीवन के सभी रहस्यों का पता चलता है। जन्मपत्री की सहायता से हम अपने जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण उत्तम, अच्छी, औसत और ख़राब समय-सीमाओं के बारे में जानने को मिलता है।


तो ये वो शक्तियां हैं, जो जन्मपत्री के पन्ने अपने आप में समेटे हुए होते हैं। यह ग्रहों की स्थिति के आधार पर हमें जीवन के समस्त पहलुओं जैसे रहन-सहन, वैवाहिक जीवन, करियर, प्रेम, वित्त, शिक्षा आदि के बारे में सही और उचित निर्णय का अधिकार देती है। यह हमारी वास्तविक क्षमताओं को प्रकट करने में हमारी मदद करती है। जन्मपत्री की सहायता से हम अपने भूत, वर्तमान और भविष्य का विस्तार पूर्वक विश्लेषण प्राप्त कर सकते हैं।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी की कृपा से,

गणेशस्पीक्स.कॉम टीम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to