होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » भविष्यवाणी: साल 2020 में कैसी रहेगी देश-दुनिया में जलवायु और मौसम की स्थिति?

भविष्यवाणी: साल 2020 में कैसी रहेगी देश-दुनिया में जलवायु और मौसम की स्थिति?

भविष्यवाणी: साल 2020 में कैसी रहेगी देश-दुनिया में जलवायु और मौसम की स्थिति?

प्राकृतिक संसाधनों का बेतहाशा दोहन और लगातार कार्बन उत्सर्जन मनुष्य के विकास का पर्याय रहा है। सदैव से मानव सभ्यता का विकास प्रकृति की गोद में ही होता आया, लेकिन मानव सभ्यता की अति प्रकृति के विनाश का कारण भी बनती है। इसलिए समय-समय पर प्रकृति अप्रत्याशित परिवर्तनों के माध्यम से अपना संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती रहती है। ये प्राकृतिक परिवर्तन भूकंप, सूनामी, ज्वालामुखी विस्फोट, लेंड स्लाइड़, जंगल की आग, तूफान, साइकलोन, बाढ़ आदि के रूप में मानव सभ्यता के लिए आपदा लेकर आते है। साल 2019 ऐसी कई प्राकृतिक आपदाओं का गवाह रहा, इस दौरान दुनिया समेत भारत के कई हिस्से किसी ना किसी प्राकृतिक आपदा का लगातार सामना करते रहे। तमाम आधुनिक उपकरण और अंतरिक्ष तक फैले अपने संसाधनों के बावजूद मनुष्य आज तक इन प्राकृतिक आपदाओं का सटीक आंकलन करने में असफल रहा है।

लेकिन आज से हजारों साल पहले प्राचीन भारत के विद्वान ऋषि-मुनियों ने एक ऐसे साधन का निर्माण किया जो प्रकृति की ही सहायता से इन प्राकृतिक आपदाओं का सटीक आंकलन करने में सक्षम है। इस तकनीक के प्रयोग से ना सिर्फ भविष्य के गर्भ में छुपी प्राकृतिक आपदाओं की सटीक गणना की जा सकती है, बल्कि इसके माध्यम से आपदा का प्रकार जानने के साथ ही इसके प्रकोप को सीमित किया जा सकता है। वर्तमान दौर में हम इस तकनीक को वैदिक ज्योतिष के नाम से जानते है। गणेशास्पीक्स पिछले 19 सालों से वैदिक ज्योतिष के माध्यम से आप तक देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणी पहुंचाने का काम करता आया है। लगभग दो दशक पुरानी अपनी परंपरा को जारी रखते हुए हमने इस वर्ष भी आप तक साल 2020 की महत्वपूर्ण घटनाओं की भविष्यवाणी पहुंचाने का काम किया है। आइए जानने की कोशिश करते है कि, साल 2020 अपने साथ क्या महत्वपूर्ण प्राकृतिक परिवर्तन लेकर आया है।

यह भी पढ़ें – साल 2020 मनोरंजन क्षेत्र के लिए रहेगा बेहद खास, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आएंगे ये बदलाव

मौसम-जलवायु और ग्रह नक्षत्र

वर्ष 2020 की पहली छमाही के दौरान, शनि और बृहस्पति की युति मकर राशि में रहने वाली है। इसी के साथ, गोचर राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान दुनिया के कई हिस्सों जैसे हंगरी, स्पेन, अरब, अफ़ग़ानिस्तान, ब्रुसेल्स, मैक्सिको और ग्रीस के विभिन्न स्थानों पर कुछ प्राकृतिक आवेगों की संभावना है। हालांकि वर्ष 2020 के दौरान अधिकांश उष्णकटिबंधीय देशों में मानसून और मौसम से जुड़ी बेहतर स्थिति देखने को मिलेंगी।

वर्ष 2020 का विस्तृत राशिफल प्राप्त करें अभी!

लेकिन साल 2020 में कुल छः ऐसे योग बनने वाले है, जब देश और दुनिया पर किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा का खतरा नजर आता है। साल 2020 कुल छः ग्रहण का गवाह बनने वाला है। पृथ्वी से लाखों-करोड़ों किमी दूर घटने वाली इन खगोलीय घटनाओं का पृथ्वी पर बेहद गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। साल 2020 में आपको कुल 4 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे। इन अद्भुत ज्योतिषीय संयोग का नज़ारा देखने में ज़रूर सुंदर और लुभावना लगे, लेकिन इन घटनाओं से पृथ्वी के कई क्षेत्रों में उथल-पुथल देखने को मिलती है। इस दौरान समुद्र के प्रकोप की संभावना अधिक रहती है। साल 2020 में घटने वाले चारों चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होंगे। जबकि एक बार कुंडलाकार सूर्य ग्रहण और एक बार पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। इन ग्रहण के दौरान देश-दुनिया के कई क्षेत्रों में जलवायु और मौसम से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं के होने की संभावना है। साल 2020 में घटने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण की तारीख, समय और प्रभाव जानने के लिए यहां क्लिक करें…!

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to