होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » साल 2020 मनोरंजन क्षेत्र के लिए रहेगा बेहद खास, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आएंगे ये बदलाव

साल 2020 मनोरंजन क्षेत्र के लिए रहेगा बेहद खास, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आएंगे ये बदलाव

साल 2020 मनोरंजन क्षेत्र के लिए रहेगा बेहद खास, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आएंगे ये बदलाव

प्रतिस्पर्धा भरे इस दौर में लगातार बढ़ते मानसिक और शारीरिक तनाव से निपटने के लिए हम प्रायः किसी ना किसी मनोरंजन साधन से खुद को बहलाने की कोशिश करते है। इनमें फिल्में, खेल, नाटक, संगीत या किसी अन्य तरह के साधन शामिल है। दुनिया के साथ ही भारत में भी टी.वी और इंटरनेट ने मनोरंजन क्षेत्र के विकास में सराहनीय योगदान देने का काम किया है। आज के दौर में लगातार बढ़ती व्यस्तता और आधुनिकारण के कारण मनोरंजन के साधनों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिले है। आज के दौर में ऑनलाइन गेम, सिनेमा, वेब कंटेंट और सोशल मीडिया के बढ़ते चलन ने प्रतिस्पर्धा में मूल मनोरंजन साधनों को पीछे छोड़ने का काम किया है। इस दौरान देश और दुनिया में मनोरंजन एक बड़े व्यापारिक क्षेत्र के रूप में उभरकर सामने आया है। जहां लगातार बढ़ते मनोरंजन क्षेत्र ने देश और दुनिया में हजारों लाखों लोगों को रोज़गार देने का काम किया, वहीं इसके बढ़ते व्यापार ने इस क्षेत्र में कई नवाचारों को भी जन्म दिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019-2020 में सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ही 3.7 बिलयन डाॅलर के व्यापार का माध्यम बनने वाली है। भारतीय और दुनिया की अन्य मनोरंजन इंडस्ट्री और उनके कंटेंट की दुनिया के कोने-कोने में बढ़ती लोकप्रियता, इस क्षेत्र में लगातार नवाचार को भी जन्म दे रही है। इस दौरान साल 2020 में ग्रहों की स्थिति मनोरंजन के क्षेत्र में बडे़ बदलावों की संभावना को जन्म देने का काम करती है। इस दौरान वेब सीरिज़ और मनोरंजन के अन्य साधनों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ग्रहों का संयोग बड़े तकनीकी परिवर्तन की ओर भी इशारा करता है, इसमें वीएफएक्स और अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी परिवर्तन शामिल हैं। साल 2020 बाॅलीवुड और दुनिया की अन्य मनोरंजन इंडस्ट्री में बड़े और महत्वपूर्ण बदलावों की ओर इशारा करता है। आइए क्रम वार जानने की कोशिश करते है कि, देश और दुनिया के मनोरंजन क्षेत्रों में साल 2020 क्या बदलाव लेकर आने वाला है।

अपना व्यक्तिगत वार्षिक 2020 का राशिफल प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लीक करें अभी!

बॉलीवुड

मजबूत कंटेंट आधारित वेब सीरिज़ देखने को मिलेंगी

अगर सीधे-सीधे कहें तो भविष्य में मनोरंजन के प्रमुख साधनों में वेब सीरिज़ की अहम भूमिका रहने वाली है। इस बात का अर्थ यह है कि, आने वाले दौर में वेब सीरिज़ से जुड़े निर्माता, निर्देशक और कलाकारों को कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं। मनोरंजन के प्रमुख माध्यमों में शुमार होते जा रहे वेब कंटेंट या वेब सीरिज़ के लगातार बढ़ते बाजार को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं कि, आने वाले समय में वेब सीरीजों का मनोरंजन बाजार पर कब्ज़ा रहने वाला है। इसके साथ ही बॉलीवुड के शीर्ष कलाकार, अभिनेता, अभिनेत्री भी अच्छे विषयों से प्रेरित वेब सीरिज़ में दिखाई देंगे। इस क्षेत्र के फैलते आयाम नए-नए निवेशकों को इस क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। नए-नए कलाकार भी विभिन्न वेब सीरिज़ के माध्यम से अपनी अभिनय क्षमताओं से आपका मनोरंजन करते नजर आएंगे।

वीएफएक्स का उपयोग नई ऊंचाईयों पर होगा

बदले दौर के साथ मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई-नई तकनीक और बदलाव आते रहते हैं। वीएफएक्स मतलब विजुअल इफेक्ट्स या दृश्यात्मक प्रभाव ने भी मनोरंजन के क्षेत्र में एक विशेष और महत्वपूर्ण जगह बना ली है। बीते कुछ सालों में मनोरंजन क्षेत्र में उपयोग की दृष्टि से इस क्षेत्र ने महत्वपूर्ण वृद्धि की है। आज के समय में बनने वाली मनोरंजन सामग्री में इस तकनीक की ख़ासी मांग देखने को मिल रही है। यदि हम आने वाले साल 2020 की पिछले वर्ष से तुलना करें, तो यह साल वीएफएक्स उद्योग के बहुत अधिक तेजी से बढ़ने की संभावना को दर्शाता है। बीते कुछ समय में भारत में भी इस तकनीक की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल है। भारत और बाॅलीवुड में बढ़ता वीएफएक्स का उपयोग इस क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों को भारत का रूख करने के लिए लालायित कर रहा है। साल 2020 में बढ़ते व्यापार की उम्मीद में कई विदेशी निवेशक प्रोडक्शन कंपनियों के माध्यम से भारत के वीएफएक्स क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में लोगों की मांग में बढ़ोत्तरी और रोज़गार सृजन की उम्मीदों को बल मिलता है।

पुरस्कारों के नए दावेदार सामने आएंगे

लगातार बदलते परिदृश्य और दर्शकों की बदलती रूचि साल दर साल नए कलाकारों और कहानियों को लोगों तक पहुंचाने में विशेष भूमिका निभा रही है। साल 2020 का आगाज भी इसी ओर इशारा करता है। इस दौरान लोगों तक विभिन्न माध्यमों से रूचि कर और प्रेरक मनोरंजन पहुंचाने के कारण विभिन्न वर्गों से पुरस्कारों के नए-नए दावेदार निकल कर सामने आएंगे। हालांकि ग्रहों की स्थिति मनोरंजन क्षेत्र और खासकर बाॅलीवुड में एक बार फिर भाई-भतीजावाद के शासन का भी संकेत देता है। इस संकेत का सीधा मतलब यह है कि साल 2020 में भी बाॅलीवुड में प्रतिभा पर भाई-भतीजावाद हावी रहने वाला है। लेकिन इस दौरान मनोरंजन के नए-नए माध्यम कम बजट के साथ नई प्रतिभाओं का मौका देंगे, ये उभरती प्रतीभाएं इस साल कई पुरस्कार प्राप्त करेंगी और आने वाले भविष्य में इस क्षेत्र से भाई-भतीजावाद को खत्म करने में सहायक सिद्ध होंगी।

हॉलीवुड

हाॅलीवुड में मौजूदा ट्रेंड जारी रहेगा

अंतरराष्ट्रीय स्तर की मनोरंजन सामग्री की बात करें, तो हाॅलीवुड 2020 में भी अपना पिछला ट्रेंड जारी रखेगा। इस दौरान हमे 2019 की तुलना में मौजूदा साल में अधिक बड़े बजट की फिल्में देखने को मिलेंगी। इस दौरान कुछ प्रमुख हाॅलीवुड दिग्गज भी वेबसीरीज के बढ़ते चलन और अच्छे कंटेंट से प्रभावित होकर, वेब सीरिज़ में नजर आएंगे। हाॅलीवुड अपनी सुपरहीरों फिल्मों के माध्यम से हमारा मनोरंजन जारी रखेगा और इस तरह की सुपरहीरों फिल्मों का बाजार अधिक तेजी से दुनिया के कोने-कोने में फैलेगा।

महिलाएं हॉलीवुड पर राज करेंगी

वैश्विक स्तर पर मनोरंजन की दुनिया में महिलाओं की अहम भूमिका रहने वाली है। इस दौरान महिला अभिनेत्रियों का पावर-पैक प्रदर्शन और नए-नए फैशन उन्हे सुर्खियों में बनाए रखेगा। इसी के साथ महिलाएं अभिनय के साथ ही निर्देशन, संपादन और संगीत कला जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नई उचांईयों को छुएंगी। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि, हाॅलीवुड में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और प्रभाव बढ़ेगा।

डर, रहस्य और जादू

वर्ष 2020 में डर, रहस्य और जादू-टोने से संबंधित फिल्में विशेष ध्यानाकर्षिण का केंद्र रहेंगी। संभवतः इस दौरान आपको डर और रहस्य वाली फिल्मों की पूरी श्रंखला देखने को मिले। इस तरह की फिल्मों में बाॅलीवुड और खासकर हाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ख़ासी दिलचस्पी रहती है। इस तरह की फिल्मों का दर्शक वर्ग भी खास होता है, और वे लगातार डरावनी और रहस्मयी फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते है। इसलिए डर, रहस्य और जादुई दुनिया से जुड़ी फिल्मों के प्रशंसकों के लिए साल 2020 बेहद खास रहने वाला है।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to