Angarak Yog : वृश्चिक राशि में बना अंगारक योग, हो सकता है सभी को नुकसान?

Angarak Yog : वृश्चिक राशि में बना अंगारक योग, हो सकता है सभी को नुकसान?

आक्रामक ग्रह मंगल राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। जहां मंगल और केतु की युति बन रही है, जिसे Angarak Yog के रूप में जाना जाता है। वृश्चिक राशि में बन रहा यह अंगारक दोष सिर्फ वृश्चिक राशि के जातकों को ही नहीं बल्कि प्रत्येक राशि के लोगों को किसी न किसी प्रकार से प्रभावित करने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग या अंगारक दोष को बहेद अशुभ योग बताया गया है। यह दोष पीड़ितों में हिंसक प्रवृत्ति लेकर आता है। अंगारक योग के चलते व्यक्ति के व्यवहार में आक्रामकता आती है। इस दोष के कारण आपके अपने प्रियजनों से रिश्तें खराब हो सकते हैं। वाहन चलाने या किसी इलेक्ट्रिक चीजों का इस्तेमाल करने में दुर्घटना की चिंता बनी रहती है। 16 जनवरी तक मंगल वृश्चिक राशि में रहकर केतु के साथ अंगारक दोष (Angarak Dosh) बना रहा है। आइए इस दोष के कुप्रभावों के बारे में जानते हैं, साथ ही यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि यह दोष कौन सी राशि पर कितना नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है…


Angarak Yog: प्राकृतिक प्रकोप और वायुयान दुर्घटना की आशंका!

मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना पेरशानी का सबब बन सकता है। यह कई तरह के मुश्किल हालात पैदा कर सकता है। वृश्चिक राशि को मंगल ग्रह की ही राशि के रूप में जाना जाता है। यहां पर मंगल अपनी ऊर्जा को और बढ़ाता है, लेकिन इस ऊर्जा को केतु का भी साथ मिल जाता है। इन दिनों केतु वृश्चिक राशि में ही स्थित है और मंगल के यहां आ जाने से केतु-मंगल की युति से वृश्चिक राशि में अंगारक योग बना है। इस योग को योग न कहकर दोष के रूप में ज्यादा पहचान मिली है। इसका कारण यह है कि यह दुनिया के लिए परेशानी लेकर आता है। वैश्विक स्तर पर महामारी बढ़ाने के लिए अक्सर अंगारक योग ही जिम्मेदार होता है। ज्योतिषियों के अनुसार ब्रह्मांड में अंगारक योग बन जाने के कारण यह कोरोना को और फैला सकता है। इस दौरान भूकंप, बाढ़, विमान दुर्घटना और युद्ध जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। हाल ही में हुई सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना का कारण भी मंगल-केतु हो सकता है। अगर हमारे देश की बात करें, तो 16 जनवरी तक वृश्चिक राशि में बन रहे मंगल-केतु की युति या अंगारक योग कुंडली के सप्तम भाव में बन रहा है। इस दौरान देश में अस्थिरता की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा के कारण भी देश को नुकसान हो सकता है।

आप अपने जीवन की किसी भी नुकसान से बचने के लिए आप भगवान शिव की पूजा करें। वेदोक्त पद्धति से शिव पूजा (रुद्राभिषेक पूजा) जरूर करवाएं।


Angarak Dosh: आपकी राशि क्या असर डालेगा

मेष- इस दोष के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। वाहन आदि का उपयोग बेहद ध्यान करना होगा। वहीं महिलाओं की बात की जाएं, तो महिलाओं को गायनिक संबंधी प्रॉब्लम भी हो सकती है।

वृषभ- इस राशि के जातकों के जीवन में भी काफी समस्याएं पैदा होने वाली है। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर से मतभेदों के चलते जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा सार्वजनिक जीवन में भी प्रतिष्ठा पर प्रभाव पड़ सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को भी स्वास्थ्य से जु़ड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही नौकरीपैशा लोगों में आपसी मतभेद हो सकते हैं। इस दोष के चलते खर्च भी बढ़ेंगे।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के व्यवसाय और नौकरी पर असर पड़ सकता है। इससे उनके परफॉर्मेंस में कमी आ सकती है। साथ ही लव लाइफ में भी समस्याएं हो सकती है।

सिंह- सिंह राशि के जातको को प्रापर्टी से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। जिससे जीवन में अंशांति का माहौल निर्मित होगा।

कन्या- वृश्चिक राशि में बन रहे अंगारक योग के कारण कन्या राशि के जातकों को किसी भी नए कार्य से बचना चाहिए। इसके साथ ही आपका भाई-बहनों से विवाद हो सकता है।

तुला- आने वाली 16 जनवरी तक बन रहे अंगारक योग का तुला राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी भी नए इंवेस्मेंट से बचना चाहिए।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि में मंगल और केतु की युति के कारण बन रहे अंगारक योग के कारण इस राशि के लोगों में गुस्से की प्रवृत्ति बढ़ने की संभावना है। इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। इसके अलावा महिलाओं को गायनिक संबंधी दिक्कत हो सकती है।

कुंडली में यदि अंगारक योग बनता है, तो यह तरह-तरह के नुकसान का जिम्मेदार होता है। इससे बचने के सरल उपाय जानिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी

धनु- अंगारक दोष धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति पैदा कर सकता है। इस दौरान आपके बहुत से खर्चे होंगे। इसमें ज्यादातर खर्च स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में होगा।

साल 2023 आपके लिए क्या लेकर आ रहा है, पढ़िए वार्षिक भविष्यफल 2023

मकर- इस राश के जातकों को भी नुकसान हो सकता है। उनका मनचाहा काम नहीं होगा। साथ ही बड़े भाई बहन के साथ रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। रियल स्टेट में काम करने वालों के लिए सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ- इस योग के कारण कुंभ राशि के लोगों को 16 जनवरी तक नए प्रोजेक्ट शुरू करने से बचना चाहिए।

मीन- मीन राशि के जातकों को वृश्चिक राशि में बने अंगारक योग के कारण धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा। इसके साथ ही यात्रा में परेशानी हो सकती है।

आपकी कुंडली में कौन सा दोष आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है, बात करें हमारे विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर से, पहला कंसलटेशन बिल्कुल फ्री

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
भावेश एन पट्टनी
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Continue With...

Chrome Chrome