कुंभ साप्ताहिक
16-08-2026 – 22-08-2026
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेम संबंधों में आपको कोई नया साथी मिल सकता है, आपके कार्य क्षेत्र का कोई साथी आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है, इससे आपका मानसिक तनाव भी कम रहेगा, वैवाहिक संबंधों की बात करें तो वैवाहिक संबंधों में यदि किसी प्रकार का मन होता तो वह अब कम हो सकता है, आपके घर में सुख शांति रहेगी, आपके जीवनसाथी के कार्य क्षेत्र में उनको नई सफलता की प्राप्ति हो सकती है।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण नसों या स्कीन की कोई लंबी बीमारी आपको परेशान कर सकती है, जो आपको मानसिक रूप से भी परेशानी देगी, इसीलिए आप अपनी सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही ना करें तो अच्छा रहेगा, आपको किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन हो तो आप लापरवाही ना करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, आप इस समय प्राणायाम करे और भोजन भी सोच समझकर ही करें तो अच्छा रहेगा।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके धन और रूपए पैसे की बात करें तो यदि आप बहुत समय से कोई नई वस्तु खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है, आपके परिवार के सदस्यों पर आपका बहुत अधिक धन खर्च हो सकता है, और घर परिवार में ही आपका धन खर्च होगा, यदि आप कोई नया मकान दुकान खरीदने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपको कामयाबी मिल सकती है, आपका लोन सेंशन हो सकता है, यदि आप शेयर मार्केट में अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके कैरियर और व्यवसाय की बात करें तो व्यापार के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक बेहतर रहेगा, जिससे आपका मन कार्य में भी लगेगा और आप अपने व्यापार में धन का निवेश कर सकते हैं, आपके व्यापार में आय की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपके सभी खर्चे पूरे हो सकते हैं, इस सप्ताह नौकरी वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपके लिए समय बेहतर रहेगा, नई नौकरी की टाइमिंग आपके अनुसार ठीक रहेगी, आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो शिक्षा के लिए सप्ताह बेहतर रहेगा, आपकी मेहनत रंग लाएगी और नयी रिसर्च में जाने का आपको मौका मिलेगा, यदि आप किसी नये प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा, उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातक और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सफलता की प्राप्ति हो सकती है, आपकी मुलाकात किसी नये साथी से हो सकती है, जो आपको नई रिसर्च का ज्ञान दे सकता है।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए अभी हमारे काबिल ज्योतिषियों के साथ कॉल या चैट पर बात करें और पहला परामर्श बिल्कुल मुफ्त पाएं!










