कुंभ मासिक
Oct 2026
यह महीना आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। इस महीने आपको कुछ समस्याएं तो लगी रहेंगी, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी, क्योंकि आप थोड़ी सी समझदारी दिखा कर चलेंगे, तो रिश्ता मजबूत और बढ़िया चलेगा। साथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जाएंगे। वैवाहिक जीवन में आप अपने साथी से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं, जिससे रिश्ता विवाह तक पहुंच सकता है। आप अपने आगे के जीवन को लेकर कुछ बातें करेंगे और अपने रिश्ते को परिवार के सदस्यों तक ला सकते हैं। धन को लेकर आपको इस महीने कोई समस्या नहीं आएगी, क्योंकि आप अपने खर्चों के साथ-साथ सेविंग पर भी पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के मन में किसी बात को लेकर भ्रम बना रहेगा, जो उनकी पढ़ाई लिखाई में विघ्न पैदा करेगा, इसलिए आपको इस समय में कोई भी बेवजह की बातों में पड़ने से बचना होगा। आपका पूरा फोकस अपने पढ़ाई पर होना ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, उनके बॉस उनको प्रमोशन देने के बारे में भी सोच सकते हैं। नौकरी में बदलाव के लिए भी यह समय अच्छा है। आपके व्यवसाय में भी कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बनाना बेहतर रहेगा। इस महीने आप कोई भी काम बिना समझदारी के ना करें, इसलिए आपको किसी से हां भी सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने छोटी छोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं और बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन साथी को पसंद नहीं आएगा, जिससे अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको उन्हे मिल बैठकर बातचीत करके दुर करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन इस महीने काफी बेहतर रहने वाला है। आपकी खुशहाली से आपके साथी भी काफी खुश रहेंगे। आप उनके मन की इच्छाओं के पूर्ति आसानी से कर सकेंगे और उन्हें कहीं घूमाने फिराने जाने को भी प्लानिंग कर सकते हैं।
और पढ़ेंइस महीने आपका स्वास्थ्य ऊर्जावान रहेगा। आप ताजगी से भरपूर रहेंगे और प्रत्येक काम को करने के लिए आसानी से तात्पर्य होंगे। इस महीने आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता भी बेहतर रहेगी। छोटे-मोटे समस्याओं को आप आसानी से दूर कर सकेंगे। आपकी कोई पुरानी चोट इस महीने आपको थोड़ा परेशान करेगी, इसलिए आप वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सावधान रहकर करे। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखेंगे, जिससे कि आप मौज मस्ती भरा जीवन जिएंगे।
और पढ़ेंइस महीने आपको धन को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपका डूबा हुआ धन इस महीने आपको मिल सकता है। आप अपने धन को सेव करने पर भी पूरा ध्यान देंगे और आपके सामने ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको आसानी से कर सकेंगे। आप किसी से धन को लेकर कोई वादा भी कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले पर भी अच्छा खासा खर्चा होगा। आपको इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म के लिए करना ही बेहतर रहेगा। किसी अजनबी की बातों में आने से बचे, क्योंकि इससे आपका धन फंसने की संभावना है।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोगों के लिए यह महीना काफी बेहतर रहने वाला है। आप अपने स्केल से किसी विदेशी कंपनी से जुड़ सकते हैं, जिनके साथ आप साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप एक साथ कहीं और भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। इस महीने नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छे काम से बहुत से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है और वह उनका प्रमोशन भी कर सकते हैं। लेकिन आपको किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आ सकता है।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उनके मन में किसी बात को लेकर भ्रम बना रहेगा, जिससे उनका पढ़ाई से ध्यान भटकेगा और बाहरी चीजों पर ध्यान थोड़ा ज्यादा लगाएंगे, जो उनकी पढ़ाई लिखाई को कमजोर करेंगे। आपको इस समय में पढ़ाई को लेकर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आपको मनचाहे परिणाम मिल सकेंगे। किसी प्रतियोगिता के लिए भी आप तैयारी किए बिना ओवर कॉन्फिडेंट ना हो, इससे आपको उसमें समस्या ही आएगी और आपको दोबारा परीक्षा देनी पड़ सकती है।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस महीने परेशानियों का सामना कर रहे है आप? तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!










