सिह मासिक
Sep 2026
इस महीने आपकी धन को लेकर स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी, क्योंकि आपको इन्कम से ज्यादा खर्च रहेंगे, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। प्रॉपर्टी में आप अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं, क्योंकि इससे आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा, जीतने की अपने उम्मीद की थी। कोई पैतृक संपत्ति इस महीने आपको प्राप्त हो सकती है। यदि आप किसी तरीके का कोई लोन आदि लेने की सोच रहे हैं, तो वह इस महीने आपको मिल सकता है। आप किसी सरकारी योजना में भी धन लगा सकते हैं।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह महीना वैसे तो काफी बढ़िया रहेगा। आप दोनों एक दूसरे को समझेंगे और अपने रिश्ते को लेकर आगे की बातें करेंगे, लेकिन कुछ बातों को लेकर अहम आने की संभावना है, जो दोनों के बीच कोई गलतफहमी पैदा कर सकता है। आपको इसे समय रहते दूर करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में इस महीने आपके किसी पुराने साथी के वापस आने की संभावना है, जिससे दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होंगे, इसीलिए आपको अपने रिश्ते को एक तरफा ही रखना बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंइस महीने आपको सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है, क्योंकि आपको नसों व लिवर से संबंधित समस्या हो सकती है, जो आपकी लापरवाही के कारण ही होगी। आपको एक्सरसाइज थेरेपी से अपनी समस्या को दूर करने में काफी हद तक राहत मिलेगी और यदि आप कहीं बाहर भी जाएं, तो आप अपने खाने-पीने में बाहर की चीजों से परहेज ही रखें। आप एक्टिव तो खूब रहेंगे, लेकिन अधिक काम करने से आपको थकान भी जल्दी होगी। आपको किसी हिल स्टेशन पर इस महीने जाने से बचना होगा। वाहनों का प्रयोग भी आप थोड़ा सावधान रहकर के ही करें।
और पढ़ेंबिजनेस करने वाले लोगों के लिए या महीना वैसे तो बेहतर रहेगा, लेकिन आप कोई कदम महीने के अंत में उठाए, तो ही ज्यादा अच्छा रहेगा, क्योंकि इस महीने आप किसी काम को लेकर थोड़ी जल्दबाजी दिखा सकते हैं, लेकिन ब्यूटी, डिजाइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक आइटम का काम कर रहे लोगों को इस महीने अच्छे लाभ मिलते दिख रहे हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए महीना काफी संघर्षों भरा रहेगा, उन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा रख के आगे बढ़ना होगा, लेकिन आप नौकरी में बदलाव के बारे में इस महीने ना सोचे।
और पढ़ेंविद्यार्थियों को इस महीने कुछ कंफ्यूजन बनी रहेगी, जो उनके पढ़ाई में विघ्न लेकर आएगी। आप कुछ करना तो चाहेंगे, लेकिन आपका मन में उस बात को लेकर भ्रम आ सकता है, जिससे आप उससे पीछे होने की सोचेंगे, लेकिन आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आपका कॉन्फिडेंस मजबूत रहने से आपको कोई अच्छे-अच्छे अपॉर्चुनिटी इस महीने मिल सकती हैं, जो आपको पढ़ाई में आगे अच्छी मदद करेंगी। किसी खेल प्रतियोगिता में भी आप इस महीने हिस्सा लेने की सोच सकते हैं।
और पढ़ें









