सिह मासिक
Oct 2026
विद्यार्थी इस महीने पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी मेहनत करेंगे और उन्हें सफलता मिलने में भी आसानी होगी, लेकिन आप यदि किसी एग्जाम को देने जा रहे हैं, तो उसमें आप ओवर कॉन्फिडेंस को अपने से दूरी रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बस आप अपनी मेहनत जारी रखें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय के लिए दूरी पर बना ले, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है और आपकी लोगों से खूब पटेगी।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं है, क्योंकि समय में आपकी जरा सी भी गलती दोनों के बीच अलगाव की स्थिति लेकर आ सकती है, जिससे दोनों का मिलना जुलना भी बंद हो जाएगा, इसलिए आपको इस समय में कदम फूंक-फूंक कर रखने होंगे और किसी पुराने साथी के आने से यदि आपकी नजदीकियां उनसे बढ़ गयी थी, तो रिश्ते में कड़वाहट और बढ़ेगी, इसलिए आपको ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए यह महीना काफी बेहतर रहेगा। दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताकर अपने रिश्ते के में प्यार को और गहरा करेंगे, जिससे दोनों की अंडरस्टैंडिंग भी काफी अच्छी रहेगी और एक दूसरे से कुछ नहीं छुपाएंगे।
और पढ़ेंइस महीने आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ेगी। आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप काम के साथ-साथ सेहत को भी प्राथमिकता देंगे, जिसमें आप अपने खाने-पीने का भी खास ख्याल रखेंगे और आपको कोई त्वचा से संबंधित समस्या इस महीने हो सकती है, जो आपके घरेलू इलाज से ही चली जाएगी। आपको अपनी दिनचर्या में काम अधिक रहने के कारण लापरवाही बिल्कुल ना करें, क्योंकि इस समय लापरवाही करना आपकी समस्याओं को ज्यादा बढ़ा सकता है।
और पढ़ेंइस महीने आपको धन को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आप इस महीने अपने खर्चों को जोश की वजह होश में करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई इन्कम बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो सकती है। यदि आप किसी प्रकार का कोई लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी यह समय काफी बेहतर रहेगा और वह आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आपका कोई जमीन से जुड़ा केस भी चल रहा था, तो उसे खत्म करने के लिए भी इस महीने आपको खर्चा करना पड़ेगा। जमीन जायदाद में निवेश करने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़े।
और पढ़ेंयह महीना बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत व जोश से काम करके अपने व्यवसाय को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे और आपको इसमें कुछ नए लोगों का भी पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपके व्यवसाय में आपको मधुरता बनाए रखनी होगी, क्योंकि आपको किसी की कोई बात भी बुरी लग सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को इस महीने अपने बॉस से प्रशंसा पाने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आप कोई गलती करने से बचे, क्योंकि इससे आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए आप उनकी बातों को इग्नोर ना करें। किसी दूसरी नौकरी के लिए आप इंटरव्यू दे सकते हैं।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस महीने परेशानियों का सामना कर रहे है आप? तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!










