कुंभ मासिक
Nov 2026
इस महीने आपकी धन को लेकर स्थिति काफी बढ़िया रहेगी। आपका पैसों का फ्लो बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने व्यवसाय में भी हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे, इन्कम भी बेहतर रहेगी। आप दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च कर सकते हैं। आप यात्राओं पर भी अधिक धन खर्च करेंगे। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह महीना बेहतर रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की केमिस्ट्री इस महीने बढ़िया रहेगी। आप अपने साथी के साथ समय अधिक बिताएंगे और आपकी फैमिली को लेकर प्लानिंग चलती रहेगी। आप दोनों एक दूसरे से अपने मन की इच्छाओं को लेकर भी बातचीत करेंगे। इस महीने आपका मिलकर नया काम करने की इच्छा भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को इस महीने अपने रिश्ते में कुछ समस्याएं महसूस होगी, इसलिए आप कोई भी अहम भरी बात अपने साथी से ना करें, क्योंकि संतान को लेकर भी दोनों के बीच कहासुनी होने की संभावना है, जो गलतफहमी को उत्पन्न करेगी।
और पढ़ेंइस महीने आपकी सेहत कमजोर रहेगी, क्योंकि आपकी कोई पुरानी बीमारी इस महीने उभर सकती है, जो आपको टेंशन देगी, इसलिए आपको अपनी सेहत को लेकर यदि कोई भी समस्या महसूस हो, तो आप तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले। आपको सुबह की सैर करना आदि के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। आप अपनी स्क्रीन व आंतों का इस महीने खास ख्याल रखें। आपको इस महीने वाहनों का प्रयोग थोड़ा ध्यान देकर करना होगा, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती देख रही है।
और पढ़ेंव्यापार कर रहे लोगों के लिए यह महीना काफी जोश व उत्साह से भरपूर रहने वाला है, लेकिन आपको कोई नया प्रोजेक्ट अचानक मिलने से आपके काम में कुछ रुकावटें भी आएंगी, आपके व्यापार की स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको कुछ कामों को लेकर प्लानिंग करके चलने की आवश्यकता है, तभी आपके वह प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को इस महीने किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा और आप अपने बॉस की बातों पर पूरा गौर करें, उन्हें आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे। काम को लेकर वह आपकी प्रशंसा भी कर सकते हैं।
और पढ़ेंविद्यार्थियों का मन इस महीने पढ़ाई से ज्यादा इधर-उधर लगेगा। आप सोशल मीडिया व दोस्तों पर खर्च भी अधिक करेंगे और उनके साथ समय बिताने में लगे रहेंगे, जिससे आपकी कंसंट्रेशन में कमी आएगी। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला लिया है, तो आपको अपने कॉन्फिडेंस को बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप अपने विष्यो में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आप कर सकते हैं। इस महीने आपकी पढ़ाई में कुछ पारिवारिक मामलों के कारण विघ्न भी आ सकते हैं।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें और गणेशस्पीक्स पर पहली निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिषी चैट प्राप्त करें!










