मकर मासिक
Oct 2026
प्रेम जीवन जी रहे लोग इस महीने जिसे प्यार करते हैं, उनसे अपने रिश्ते में विवाह को लेकर बातचीत कर सकते हैं और उनके मन में जो भी कुछ उनके लिए चल रहा है, वह उनसे शेयर कर सकते हैं, जिससे उन्हें जवाब सकारात्मक ही मिलेगा। परिवार के सदस्यों द्वारा भी विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में इस महीने आप किसी गलतफहमी के कारण बेवजह का तनाव महसूस करेंगे, इसलिए आपको यदि कोई समस्या महसूस हो, तो आप उसे पहले निपटाने की कोशिश करें, जिससे कि आपके रिश्ते को लेकर आपके मन में कोई समस्या ना आए और आपका रिश्ता बेहतर हो सके। आपको किसी से अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आप किसी तरह का मन में कोई भ्रम ना रखें।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस समय में आपकी कुछ पुरानी समस्याएं उभरेंगी, क्योंकि आपको कोई सिर से संबंधित समस्या थी, तो इस महीने में आपको अधिक परेशान कर सकती हैं। आपको काम को लेकर भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपने लीवर का भी इस महीने थोड़ा खास ख्याल रखें, क्योंकि आपको यात्राएं अधिक होने से आप बाहर के खाने पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपको कोई इंफेक्शन आदि हो सकता है। आपको किसी अग्नि या फिर करंट वाले उपकरण से थोड़ी दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंआप इस महीने धन को लेकर जमीन जायदाद में अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देगा। आपकी कोई स्कीम इस महीने आपको अच्छा लाभ दे सकती है, लेकिन आपको किसी से कर्ज लेने से बचना होगा, क्योंकि उसे उतारने में आपको समस्या आ सकती है। आप धन को लेकर किसी रिश्तेदार से लेनदेन ना करें, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आप संतान को भी कहीं बाहर पढ़ने के लिए भेज सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे।
और पढ़ेंइस महीने आप अपने जीवनसाथी को किसी नये व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं और आप अपने बिखरे व्यापार को भी संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट भी करेंगे। डिजाइनिंग व मार्केटिंग व डेकोरेशन आदि का काम कर रहे लोगों के लिए महीना काफी बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए समय काफी बेहतर रहने वाला है। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग बस अपने आसपास रह रहे विरोधियों से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि वह आपके बॉस से करें, क्योंकि इस समय में वह आपकी चुगली लगा सकते हैं।
और पढ़ेंइस महीने विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को इंपॉर्टेंस देंगे और बाहरी लोगों पर ध्यान थोड़ा कम लगाएंगे, जिससे आपका खर्चा भी थोड़ा कम होगा। आप ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई को देंगे कहीं बाहर जाकर पढ़ना भी इस महीने आपके लिए बेहतर रहेगा। इस महीने आप किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं, जिससे आप तरोताजा फील करेंगे। सरकारी नौकरी से संबंधित प्रतियोगिता की तैयारी के लिए भी यह महीना काफी बेहतर रहने वाला है, इसलिए आप इस समय का पूरा लाभ लेने की कोशिश करें। किसी नई रिसर्च के लिए भी या महीना अच्छा रहेगा, जिससे आप बिल्कुल पीछे ना हटे, इससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए अभी हमारे काबिल ज्योतिषियों के साथ कॉल या चैट पर बात करें और पहला परामर्श बिल्कुल मुफ्त पाएं!










