मीन मासिक
Nov 2026
इस महीना आपको पहले के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आपको यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी महीने के मध्य तक आपकी सेहत सुधार हो सकती हैं। आप जोश तो पूरा दिखाएंगे और काम को लेकर इस महीने यात्राओं पर भी अधिक जाएंगे, लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपनी दिनचर्या मे लेकर भी लापरवाही नहीं करनी है। आपको अपने पेट का खास ख्याल रखना होगा, इसलिए आप बाहर के खाने पीने से परहेज ही रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। योग व मेडिटेशन से आपकी छोटी-मोटी समस्याएं आसानी से दूर हो सकती हैं।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस महीने प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मन में किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन बनी रहेगी और आप अपने साथी पर बेवजह का शक कर सकते हैं। यदि ऐसी बात हो, तो आप उनके सामने बैठकर बातचीत करें। आपको कोई बात जोश में आकर कहने से अच्छा है कि आप शांत रहकर कहे और दोनों को एक दूसरे की मजबूरी को समझना होगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को इस महीने अपने रिश्तों को संभालने की कोशिश करनी होगी, इसलिए यदि आपको अपने साथी किसी बात के लिए थोड़ा बहुत क्रोध भी आए, तो वही बात आप उनसे शांत रहकर करें, जिससे कि आपका रिश्ता बढ़िया चल सके। दोनों में अहम की भावना आने से रिश्ते में समस्याएं उत्पन्न होगी।
और पढ़ेंइस महीने धन को लेकर आपको थोड़ा सोच समझकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको बेवजह के खर्चों की वजह से समस्या खड़ी हो सकती हैं। आपको कोई नया बिजनेस करने की सलाह दे सकता है, जिसमें आप बिल्कुल इन्वेस्टमेंट ना करें, नहीं तो इसमें आपका धन डूबने की संभावना है। प्रॉपर्टी के खरीदारी की यदि योजना बना रहे थे, तो वह भी आपको महीने के अंत में लेने बेहतर रहेगा। इस महीने आप अपने घर के डेकोरेशन आदि पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको अपने जरूरी खर्च को भी इस महीने करना बेहतर रहेगा। आप बेफिजूल के खर्च पर कंट्रोल करें, तो आपकी आर्थिक स्थिति आने वाले समय में बेहतर हो सकती है।
और पढ़ेंव्यापार कर रहे लोगों को इस महीने अपने काम पर पूरा फोकस बनाने की आवश्यकता है। आप लोगों से बोलचाल तो रखेंगे, लेकिन आपको अपने काम को लेकर लापरवाही नहीं दिखानी है कुछ बिहारी लोग आपके बिजनेस में नए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी बाहर की कंपनी से भी बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए यह महीना काफी बेहतर रहने वाला है। यदि आप किसी नई नौकरी की इच्छा रखते हैं, तो अप्लाई कर सकते हैं, वहां से आपको अच्छे पैकेज पर बुलावा सकता है, लेकिन यहां भी आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे और आपको कहीं बाहर भेजा जा सकता है।
और पढ़ेंयह महीना विद्यार्थियों के लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान तो देंगे, लेकिन आपके दोस्त आपके ध्यान को भटका सकते हैं। आप बाकी कामों को छोड़कर अधिकतर समय अपने आप को देंगे और इधर-उधर घूमने फिरने व मौज मस्ती करने के कारण आपको किसी परीक्षा को दोबारा देना पड़ सकता है। यदि आप किसी सरकारी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अभी से मेहनत करने की आवश्यकता है। इस महीने आप घर से बाहर जाकर भी पढ़ाई करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें और गणेशस्पीक्स पर पहली निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिषी चैट प्राप्त करें!










