होम » भविष्यवाणियों » खेल » क्या क्रिकेट विश्व कप 2015 में खेल पाएंगे युवराज सिंह ?

क्या क्रिकेट विश्व कप 2015 में खेल पाएंगे युवराज सिंह ?

क्या क्रिकेट विश्व कप 2015 में खेल पाएंगे युवराज सिंह ?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में जबरदस्त हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह बना चुके भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। युवराज सिंह, वो युवा आदर्श हैं, जो युवा पीढ़ी के लिए एक उदाहरण हैं कि हौसलों के आगे मुसीबतें परास्त होती हैं। हालांकि, बाएं हाथ के बल्लेबाज एवं गेंदबाज युवराज सिंह का टेस्ट मैचों में एकदिवसीय मैचों की तुलना में प्रदर्शन अधिक बेहतर नहीं रहा। युवराज सिंह के लिए सबसे यादगार पल विश्व कप 2011 रहा, जब उनको मैन आफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। हालांकि, इसके बाद मैदान के बादशाह युवराज सिंह को कैंसर जैसी बीमारी पर जीत दर्ज करने के लिए एक लम्बे संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा। युवराज सिंह के चाहने वालों के चेहरे पर उस समय एक बार फिर से मुस्कराहट लौटी, जब युवराज सिंह का चुनाव विश्व कप ट्वेंटी 20 के लिए हुआ। मगर युवराज का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। इसके बाद युवराज सिंह ने अपने ट्विटर खाते से संदेश दिया कि अब वो शायद ही भारत के लिए खेल पाएं, हालांकि वो एकदिवसीय विश्व कप 2015 का हिस्सा बनना चाहेंगे।

गणेशास्पीक्स के ज्योतिषविद तन्मय के. ठाकर ने वैदिक ज्योतिष की मदद से, भारत के युवा क्रिकेटर युवराज सिंह का विश्व कप 2015 में खेलने का स्वप्न पूरा होगा या नहीं – जैसे महत्वपूर्ण सवाल का उत्तर ढूंढने का प्रयास किया है।

युवराज सिंह
12दिसंबर 1981
9.30सुबह (अपुष्ट)
चंडीगढ़

kundali

युवराज सिंह की जन्म कुंडली में लग्न का स्वामी गुरू है, जो राहु नक्षत्र में स्थित है। हालांकि, नक्षत्र स्वामी राहु आठवें स्थान में स्थित है। 2011 के एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के बाद यह निराशाजनक प्रदर्शन एवं शारीरिक अव्यवस्था का मुख्य कारण हो सकता है।
वर्तमान में गोचर का शनि युवराज सिंह के 12वें घर एवं उसके जन्म के सूर्य के ऊपर से गुजर रहा है। हालांकि, राहु दसवें घर के बीच से एवं शनि तथा मंगल के ऊपर से पारगमन कर रहा है। यह ग्रहीय स्थितियां युवराज सिंह की टीम वापसी मुहिम को कठिन बना सकती हैं। इस कठिन पारगमन के कारण युवराज सिंह का निराशाजनक प्रदर्शन निरंतर जारी रह सकता है।

हालांकि, कर्क में मौजूद गोचर का गुरू युवराज सिंह के जन्म के सूर्य एवं दसवें घर के स्वामी बुध पर दृष्टि डाल रहा है। इसको देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि युवराज सिंह अपने ख़राब प्रदर्शन को सुधारने में कुछ हद तक सक्षम हो सकते हैं।
गणेशजी महसूस कर रहे हैं कि युवराज सिंह धीरे धीरे अपनी लय को वापिस हासिल कर लेंगे। युवराज सिंह का आत्मविश्वास एवं जोश उनको बुरी परिस्थितियों से उभारने में मददगार साबित होगा।
हालांकि, पारगमन करता राहु एवं शनि उनको जबरदस्त लय हासिल करने में दिक्कत पैदा करेंगे। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि युवराज सिंह का खेल प्रदर्शन का ग्राफ ऊपर नीचे होता रह सकता है, जिसके कारण उनको शायद विश्व कप २०१५ के लिए खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में जगह न मिले।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
तन्मय के. ठाकर
The GaneshaSpeaks Team

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant
rating

4.9 rating

years

22 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu Talk to