होम » भविष्यवाणियों » खेल » विराट कोहली का ज्योतिषीय भविष्यफल: करियर, कप्तानी और प्रदर्शन

विराट कोहली का ज्योतिषीय भविष्यफल: करियर, कप्तानी और प्रदर्शन

आगामी वर्ष में कोहली का विराट प्रदर्शन रहेगा जारी !

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली 28साल के हो गए हैं। दाएं हाथ के ये धुंधाधार बल्लेबाज पिछले काफी समय से क्रिकेट जगत का मशहूर चेहरा बने हुए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सेंचुरी आैर तीन हाफसेंचुरी बनाने वाले अदम्य खिलाड़ी विराट कोहली इस श्रृंखला में टाॅप स्कोरर के रूप में उभर कर सामने आए। गोवा में दीवाली के अवकाश का आनंद लेने के बाद नर्इ ऊर्जा के साथ वे इंग्लैंड के खिलाफ 9 नवम्बर से शुरू होने वाली सीरिज में अपनी आक्रामक योग्यता प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कोहली पहले से ही समकालिन क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। अपने कैरियर में सफलता की राह की ओर अग्रसर कोहली मैदान के बाहर भी असंख्य प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं। विराट आज विज्ञापन जगत के मशहूर चेहरे हैं और कर्इ बड़े ब्रांडस के वे ब्रैंड एंबेस्डर है। तो आइए जानते है गणेश जी से जिन्होंने उनकी कुंडली का गहन विश्लेषण कर उनको लेकर क्या भविष्यवाणियां की हैः

विराट कोहली
जन्म दिनांकः 5 नवंबर, 1988
जन्म समय:10:28 सुबह (अपुष्ट)
जन्म स्थानः दिल्ली, भारत

विराट कोहली की जन्मकुंडली


हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार अपनी हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें।

इस विख्यात खिलाड़ी के बारे में ग्रह क्या संकेत देते हैं?

ज्योतिषीय विशेषताएं
विराट की कुंडली में गुरू का जन्म के चंद्र के ऊपर पारगमन हो रहा है और शुक्र कन्या राशि में है। शनि बारहवें भाव से पारगमन कर रहा है। 26 जनवरी, 2017 के बाद विराट शनि के वापसी चरण के प्रभाव में रहेंगे। अगस्त 2017 तक, वे राहु-केतु के वापसी चरण से प्रभावित रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि गुरू का पारगमन अगले 5-6 साल के आसपास तक विराट के पक्ष में रहेगा, यानीकि गुरू का प्रभाव उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव दिखाएगा।

ग्रहों के विन्यास क्या संकेत देते हैं?
गणेशजी के अनुसार आने वाले महीनों में बहुत सारी चीजें होेंगी जो विराट के पक्ष में काम करेंगी। अनुकूल ग्रहों के पारगमन के अलावा, शनि की महादशा और राहु की अंतर्दशा इस युवा खिलाड़ी को आवश्यक बल प्रदान करेगी। दोनों महादशा और अंतर्दशा के स्वामी कुंडली में अच्छे स्थान पर बैठे हैं, एेसे में इनसे अत्यधिक समर्थन मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

इस बारे में अक्सर चर्चा की जाती है कि विराट ने अपने खेल की शैली में कैसे आवश्यक सुधार किए हैं। लेकिन इस पहलू के पीछे का श्रेय मंगल आैर शनि के मजबूत प्रभाव को दिया जा सकता है। उनकी कुंडली में मंगल ग्रह की प्रमुखता उनकी आक्रामकता आैर उग्र दृष्टिकोण का प्रतिपादन करती है। वहीं लगभग समान रूप से मजबूत शनि, अनुभवों के माध्यम से सीखने एवं आत्मविकास व आत्मसुधार के सबल महत्व को इंगित करता है। एेसे में हम कह सकते है कि कोहली ऊर्जा का विराट विलय है, जिसके परिणामरूवरूप उनमें ‘गणना की आक्रामकता’ का एक अद्भुत तालमेल देखा जाता है। क्या कैरियर के मामले में आपके ग्रह भी आपके पक्ष में है ? कैरियर में अपनी स्कोरिंग रेट को कैसे सुधारे ? इसका जवाब जानें हमारी रिपोर्ट करियर एक प्रश्न पुछे द्वारा।

अगले वर्ष की संभावनाएं
गणेशजी की मानें तो, विराट प्रत्येक मैच के साथ बेहतर हो सकते हैं। वे मैच के दौरान टीम इंडिया के लिए प्रबल शक्ति होंगे। बृहस्पति का दसवें भाव से गुजरना ये संकेत देता है कि कोहली को अधिक पहचान आैर सम्मान मिलेगा। सभी प्रयास जो वे अभी डाल सकते है, वे आगे उन्हें अच्छा प्रतिफल देंगे। भारत के बाहर यानीकि विदेशी सरजमीं पर खेले जाने वाले मैचों में भी उनके द्वारा अच्छा प्रदर्शन किए जाने की संभावना है।

नए रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए ?
ये आश्चर्य की बात नहीं होगी जब अपने बेहतरीन अंदाज में मैच खेलने के दौरान कोहली गर्जनापूर्वक आैर भी कर्इ नए रिकाॅर्ड तोड़ेंगे। वर्तमान ग्रहों के विन्यास को देखते हुए ये पहलू और भी सुनिश्चित हो जाता है। वो अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे आैर विभिन्न हालातों में उनकी उन्नति जारी रह सकती है। इस प्रक्रिया में वे नया मुकाम हासिल कर सकते है, साथ ही आैर भी कर्इ रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं।

रिश्तों के मामलों में
एक महत्वपूर्ण क्षेत्र से बृहस्पति का पारगमन कोहली को दिल के मामलों में आैर अधिक स्थिरता हासिल करने में मदद करेगा आैर अाने वाले साल में हम इस आकर्षक क्रिकेटर के रिश्ते को लेकर कोर्इ गुड न्यूज सुन सकते हैं।

विराट कोहली के लिए चेतावनी
गणेशजी कहते है कि कोहली की जिंदगी की राह में बहुत सारी चीजें आएंगी। हालांकि, उन्हें फरवरी से मर्इ 2017 तक सावधान रहना होगा, क्यूंकि फिटनेस से संबंधित मसलें उनकी प्रगति में बाधा बन सकते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

क्या आपके मन में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को लेकर कुछ सवाल है ? तो उलझनों में क्यूं रहें ? तुरंत ज्योतिषी से बात कीजिए और सभी उलझनों को दूर करें।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant
rating

4.9 rating

years

22 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu Talk to