होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » तीसरी बहस में भी हिलेरी का पलड़ा रहेगा भारी ! …कहते हैं गणेशजी

तीसरी बहस में भी हिलेरी का पलड़ा रहेगा भारी ! …कहते हैं गणेशजी

तीसरी बहस में भी हिलेरी का पलड़ा रहेगा भारी ! …कहते हैं गणेशजी

हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार अपनी हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें।

बस कुछ ही दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चीजें प्रबल मोड़ ले सकती हैं। विचित्र विवादों के सहसा प्रकट होने से रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप की किस्मत पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी आेर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए बड़ी ही निपुणता से अपनी स्थिति में सुधार कर रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए तीसरी बहस 19 अक्टूबर, 2016 को होने वाली है, जो कि एक पहेली की तरह लग रही है। हालांकि, ज्यादा संभावना हिलेरी के पक्ष में नजर आ रही है। लेकिन क्या ट्रंप वापिस प्रहार करने में सक्षम हो पाएंगे? या ये हिलेरी के लिए आसान जीत होगी? आइए जानते हैं सितारे इसको लेकर क्या बयां करते हैं।

तीसरी बहस को लेकर ग्रह क्या संकेत दे रहे हैं?
गणेशजी के अनुसार, हिलेरी के पक्ष में स्थितियां बनती दिखाई पड़ रही है। ट्रंप पूर्ण रूप से विवादों पर काबू करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। रस्साकसी की इस दौड़ में हिलेरी की ओर पलड़ा झुकता नजर आ रहा है।

गणेशजी का कहना है कि “तीसरी बहस के पहले आैर बहस के दौरान भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की संभावना है”

सूर्य के तीसरे भाव में स्थित अपनी नीच राशि में से गुजरने से ट्रंप के लिए नकारात्मक स्थिति से बाहर निकलना काफी दुष्कर रहेगा। फिर भी, गुरू आैर बुध उन्हें लगातार सहयोग करते रहेंगे। हालांकि, ट्रंप की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट आ रही है, लेकिन प्रतिबद्घ रिपब्लिकन मतदाताआें का समर्थन उनको पर्याप्त रूप से मिलता रहेगा। पर, इस मुकाबले को हल्के में लेना निरी मूर्खता कहा जाएगा। क्या आप अभी तक अपने कैरियर की दिशा को लेकर निश्चित नहीं है? क्या आपका जन्म काॅरपोरेट जगत में ऊंचाइयों को छूने के लिए हुआ है या आप एक प्रतिभाशाली बिजनेसमेन है? इस बारे में विस्तार से जानें हमारी विशिष्ट रूप से निर्मित रिपोर्ट – नौकरी या व्यवसाय?में।गुरू-बुध की कन्या राशि में युति मीडिया के महत्वपूर्ण रोल को इंगित कर रही है। बहस से पहले नए विवाद आैर वित्रित्र क्लिप बाहर आने शुरू हो सकते है, जो ट्रंप के लिए अधिक प्रतिकूल हो सकते हैं। हिलेरी भी इस तरह की समस्याओं का सामना कर सकती है।

मंगल के नक्षत्र में चंद्र की उपस्थिति दोनों ओर से काफी ‘गोलेबारी’ का संकेत दे रही है।
चंद्र मृगसिरा नक्षत्र से होकर गुजरेगा, जो कि उग्र मंगल का नक्षत्र है आैर ये बहस के दौरान आक्रामक हरकतों से भरे वातावरण, एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने आैर तीव्र तर्क होने की आशंका को व्यक्त कर रहा है। गोचर का मंगल ट्रंप के जन्म के बुध पर दृष्टि डालेगा, इस कारण ट्रंप चुनावी सफलता में आ रही गिरावट को नियंत्रित करने के लिए आक्रामक मोड में दिखाई पड़ सकते हैं। वो किसी भी तरह से पीछे नहीं हटना चाहेंगे। इसके बजाय, वो अंतिम चुनावी बहस में अपनी पूरी ताकत झोंकने की कोशिश करेंगे। एेसे में इस बहस के पिछली बहस से अधिक मसालेदार होने की उम्मीद की जा रही है।

बहस के बाद रिपब्लिकन ट्रंप को समर्थन देेने को लेकर ऊहापोह की स्थिति में दिखाई पड़नेे की आशंका है। हिलेरी के लिए जनाधार बढ़ने की संभावना है।
ट्रंप द्वारा कुछ मजबूत कदम उठाए जाने के बावजूद, उनकों एक तरफा जीत मिलने में असफलता हाथ लगने की संभावना है। वहीं दूसरी आेर, मंगल का तीसरे भाव से पारगमन हिलेरी के पक्ष में रहता दिखाई दे रहा है। हिलेरी का प्रदर्शन सहयोगियों के उत्साह को बढ़ा सकता है। कुल मिलाकर, इस बहस का निष्कर्ष निर्णायात्मक नहीं होने की संभावना लगती। अनिश्चित मतदाता इस बात को लेकर दुविधा में पड़े दिखाई देंगे कि वे ट्रंप के पास वापिस जाए या उसे अस्वीकार करें। गोचर के चंद्र की जन्म के राहु के साथ युति होने के कारण, इस बात की संभावना बहुत कम लगती है कि हिलेरी, ट्रंप के वफादार मतदाताओं को किसी भी तरह से विश्वास में ले सकेंगी।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

क्या आपके मन में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को लेकर कुछ सवाल हैं ? तो उलझनों में क्यूं रहें ? तुरंत ज्योतिषी से बात कीजिए और उलझनों को दूर करें।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to