होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » क्या पुरी में जादू जगाएंगे संबित पात्रा, पढ़ें भविष्यवाणी

क्या पुरी में जादू जगाएंगे संबित पात्रा, पढ़ें भविष्यवाणी

क्या पुरी में जादू जगाएंगे संबित पात्रा, पढ़ें भविष्यवाणी

पिछले चार सालों से टीवी पर भाजपा का चेहरा बने संबित पात्रा ओडिशा की सबसे चर्चित सीट से चुनाव लड़ने पहुंचे हैं। जिस सीट से पहले खुद पीएम नरेंद्र मोदी के लड़ने की संभावना थी, उस पुरी सीट से भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। संबित की हाजिर जवाबी को तो दर्शक पसंद करते हैं, लेकिन पुरी सीट पर वोटर्स उन्हें पसंद करते हैं या नहीं, ये तो समय ही बताएगा।

संबित पात्रा की कुंडली

जन्म – 13 दिसंबर 1974
ओडिशा

kundali

संबित पात्रा की कुंडली का विश्लेषण

संबित पात्रा की कुंडली वृश्चिक लग्न की है। लग्नेश मंगल भी स्वगृही है। चंद्र भी लग्न में ही है। ऐसे लोग अपने लक्ष्य को लेकर बहुत स्पष्ट होते हैं। लग्न में सूर्य और बुध व्यक्ति को अच्छा वक्ता बनाता है। वहीं हाजिर जवाबी के गुण भी सूर्य और बुध से ही मिलते हैं। चतुर्थ भाव में गुरु विराजमान है। उसकी सातवीं दृष्टि से गुरु कुंडली के दसवें स्थान को देख रहा है, जो सत्ता का स्थान है।

कुंडली की गोचर स्थिति और लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अनालिसिस

संबित पात्रा की कुंडली में गोचर का बृहस्पति जन्म के मंगल, सूर्य, चंद्र, बुध और राहु से गुजर रहा है। बृहस्पति की सीधी दृष्टि पांचवें और भाग्य स्थान पर है। यह एक शुभ संकेत हैं। जन्म के राहु पर से गुरु का ट्रांजिट व्यक्ति की किसी खास मनोकामना को जरूर पूरी करता है। वहीं जन्म के शुक्र से उसके मित्र शनि का गुजरना भी संबित को मदद करेगा। उनकी भाषण कला में फैक्ट होंगे, जो लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए आकर्षित करेंगे। कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव 2019 में संबित पात्रा पुरी सीट निकालपाने में सक्षम होंगे।

आचार्य वेद के इनपुट के साथगणेशास्पीक्स डॉट कॉम/ हिंदी

ये पढ़ें-
नरेंद्र मोदी की कुंडली का विश्लेषण 2019
हनुमान जयंती पर पढ़ें- विशेष आर्टिकल
सोनिया गांधी की कुंडली का विश्लेषण- प्रसंग लोकसभा चुनाव 2019

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to