होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह: चुनाव 2019 में किसका होगा बेगुसराय?

कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह: चुनाव 2019 में किसका होगा बेगुसराय?

कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह:   चुनाव 2019  में किसका होगा बेगुसराय?

2019 के लोकसभा चुनाव ने देश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। बिहार का बेगूसराय संसदीय क्षेत्र देश में काफी चर्चित है। इस बार इस सीट से दो धुर विरोधी विचारधारा वाले उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें एक भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह, तो दूसरे सीपीअाई के टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे कन्हैया कुमार हैं। इस मुकाबले के संबंध में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन गणेश ने सारी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दोनों की सूर्य कुंडली के ज्योतिषीय विश्लेषण के जरिए पूर्वानुमान लगाने का प्रयास किया है। आइए, इसके बारे में नीचे पढ़ते हैं।

भाजपा के लिए हॉट सीट है बेगूसराय

यह सीट कभी भी भाजपा का नहीं था। इस सीट पर कांग्रेस, राजद, जनता दल और कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार ही जीतते आ रहे हैं। हालांकि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिवंगत भोलासिंह को बेगूसराय सीट से मैदान में उतारा और उन्होंने शानदार जीत दर्ज कर पहली बार यह सीट भाजपा की झोली में डाली। ऐसे में गिरिराज सिंह पर भोलासिंह की विरासत को आगे बढ़ाने के साथ ही इस सीट को बचाने का भी दबाव है। सीपीअाई ने कन्हैया कुमार को अपने टिकट पर मैदान में उतारा है। इन सबके बीच गणेश ने इस रोचक लड़ाई को लेकर क्या भविष्यवाणी की है, आइए जानते हैं………………….

गिरिराज सिंह जन्म और चुनाव विवरण

राजनीतिक दल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)निर्वाचन क्षेत्र : बेगूसराय, बिहार, भारत, चुनाव की तारीख : 29 अप्रेल 2019

जन्म तिथि : 8 सितंबर 1952
जन्म समय : अनुपलब्ध
जन्म स्थान : बरहिया, बिहार, भारत
kundali

कन्हैया कुमार जन्म और चुनाव विवरण

राजनीतिक दल : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)निर्वाचन क्षेत्र : बेगूसराय, बिहार, भारत
जन्म तिथि : 13 जनवरी 1987
जन्म समय : अनुपलब्ध
जन्म स्थान : बेगूसराय, बिहार, भारत
kundali

क्या कहती है कन्हैयाकुमार और गिरीराज सिंह की सूर्यकुंडली

कन्हैया कुमार की सूर्य कुंडली में, शनि और राहु के गोचर से उनके जन्म के सूर्य और चंद्रमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जो राजनीति में सबसे प्रतिकूल परिस्थितियों में से एक है। प्राकृतिक लाभकारी ग्रह बृहस्पति भी काफी प्रतिकूल चल रहा है और इसलिए उन्हें इस ग्रह का भी समर्थन नहीं है। गिरिराज सिंह की बात करें तो उनकी सूर्य कुंडली के अनुसार गोचररत बृहस्पति उनके जन्म के चंद्रमा और बृहस्पति को देख रहा है, जो सकारात्मक विकास की ओर इशारा करता है। छठे भाव का कारक राहू, लाभ के 11 वें भाव से गुजर रहा है। इसके अलावा, गोचररत शनि भाग्य के 5 वें भाव को प्रभावित कर रहा है।

कन्हैया के लिए है चुनौतीपूर्ण समय

सभी ज्योतिषीय कारकों पर विचार करने के बाद गणेश को लगता है कि बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए यह कठिन समय होने जा रहा है। कन्हैया के चुनाव अभियान से न तो कोई वांछित परिणाम मिलेगा और न ही ये उन्हें वोट हासिल करने में मदद ही कर सकेंगे। यह सब कुछ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की तरह ही होगा, जहां वे जनता को आकर्षित करने में सक्षम नहीं हुए।

गिरिराज सिंह के लिए संभावनाएं बेहतर

दूसरी तरफ, गिरिराज सिंह की बात करें तो, ग्रहों की स्थिति काफी हद तक उनका समर्थन करने जा रही हैं। इसलिए, उनका प्रदर्शन और लोकप्रियता कन्हैया से बेहतर होने की संभावना है। गणेश की भविष्यवाणी के मुताबिक गिरिराज सिंह के चुनाव जीतने की प्रबल संभावना है।

निष्कर्ष

गणेश की भविष्यवाणी के मुताबिक बिहार के बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह के चुनाव जीतने की संभावना प्रबल है। ऐसे में अप्रैल – मई 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह के कन्हैया कुमार को हराने की अधिक संभावना है।

गणेश की कृपा से,
आचार्य भट्टाचार्य
गणेशस्पीक्स.कॉम

ये भी पढ़ें –
सबसे सटिक भविष्यवाणी – कौन जीतेगा लोकसभा चुनाव 2019 नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी
अक्षय तृतीया की पूजा, खरीदारी का शुभ मुहूर्त और टोटके

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to