होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » क्या दिल्ली में ‘आप’ रोक पाएगी ‘बीजेपी’ का विजय रथ – गणेशजी की भविष्यवाणी

क्या दिल्ली में ‘आप’ रोक पाएगी ‘बीजेपी’ का विजय रथ – गणेशजी की भविष्यवाणी

क्या दिल्ली में ‘आप’ रोक पाएगी ‘बीजेपी’ का विजय रथ – गणेशजी की भविष्यवाणी

लोक सभा चुनावों में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इस दो राय नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी को अन्य राज्यों के मुकाबले दिल्ली में विरोधी पार्टी की तरफ से कड़ी टक्कर मिल रही है।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों की घोषणा के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लहर को कम करने के लिए तोड़ के रूप में पूर्व आईपीएस महिला अधिकारी किरण बेदी को मुख्यमंत्री की दावेदारी के साथ मैदान में उतारा, हालांकि, किरण बेदी के सख्त रवैये को लेकर भारतीय जनता पार्टी में असंतोष पनपने लगा। इसके चलते किरण बेदी के मैदान में आने से आम आदमी पार्टी को नुकसान होने की बजाय फायदा होते हुए दिखाई देने लगा। भारतीय जनता पार्टी ने जनता एवं लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति में बड़े फेरबदल करते हुए दिल्ली में भीतर बड़े स्तर पर प्रचार करने की योजना बनाई। इस रणनीति ने दिल्ली विधान सभा के चुनावों को लोक सभा चुनावों से अधिक रोचक एवं लोकप्रिय बना दिया।

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि दिल्ली विधान सभा चुनावों में टक्कर केवल अब आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के बीच हो रही है, एवं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस हाशिए पर चली गई। चुनावी सर्वे कभी आप की तरफ झुकते हैं, तो कभी भाजपा के तरफ झुके हैं। इसके कारण जनता में भी भ्रम की स्थिति बन चुकी है। मगर, इस भ्रम को दूर करने के लिए गणेशजी ने मतदान दिवस की कुंडली को केंद्र में रखते हुए सभी मुख्य पार्टियों की कुंडलियों का अध्ययन किया एवं इस मामले में भ्रम की धुंध को हटाने का प्रयास किया। आओ, जानें कि गणेशजी दिल्ली विधान सभा चुनावों में किस पार्टी को बहुमत मिलने की बात कहते हैं।

ज्योतिषीय भाविष्यवाणी
भारतीय जनता पार्टी
bjp

अमित शाह के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी इस समय सूर्य महादशा एवं गुरू अंतर्दशा के बीच से गुजर रही है, जो बेहद शुभ संकेत है। यह तथ्य भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता के बनाए रखने में मददगार साबित होगा। इसके साथ ही, बीजेपी की स्थापना कुंडली का दसवां भाव सफलता एवं प्रतिष्ठा को प्रभाषित करता है, जिस पर शुभत्व के गुरू का स्वामित्व है। वर्तमान में गोचर का गुरू बीजेपी के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा, जो दूसरे घर से पारगमन कर रहा है एवं उसकी दृष्टि छठे घर पर पड़ रही है। यह तथ्य भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली विधान सभा चुनावों में जोरदार सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा।
अनुमानित विजय सीट – 40
आम आदमी पार्टी
aap

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की स्थापना कुंडली में राहु दूषित है, जो ‘आप’ के नौवें घर के बीच गुजर रहा है, जो भाग्य क स्थान है। इसको देखते हुए आम आदमी पार्टी को विधान सभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ जन्म का सूर्य गोचर के शनि से प्रभावित हो रहा है, जो राजनीति एवं सरकार का प्रतीक है। जो संकेत दे रहा है कि युवा पीढ़ी का साथ मिलने के बाद भी पार्टी को ग्रहों का साथ नहीं मिलेगा, जो चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधान सभा चुनावों में पिछली बार की तुलना में अधिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।

अनुमानित विजय सीट – 25
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
congress

गणेशजी देख रहे हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की कुंडली में अशभु राहु जन्म के चंद्रमा के ऊपर से पारगमन कर रहा है एवं सातवें घर से गुजर रहा है। इसको देखते हुए लगता है कि नेता अजय माकन के नेतृत्व में दिल्ली चुनाव लड़ रही कांग्रेस पार्टी अपनी गरिमा को बचाए रखने में असफल रहेगी। लोक सभा चुनाव समेत हुए अन्य विधान सभा चुनावों की तरह दिल्ली विधान सभा चुनावों में भी कांग्रेस की स्थिति काफी ख़राब रहने की संभावना है। दूसरे शब्दों में कहें तो दिल्ली विधान सभा चुनावों में मुकाबला आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के बीच ही रहने वाला है।

अनुमानित विजय सीट – 5
निष्कर्ष
उपरोक्त ग्रह दशा को ध्यान में रखते हुए गणेशजी कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावनाएं अधिक हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधान सभा चुनावों में दूसरी सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
ज्योतिषीय सहयोग
श्री मालव भट्ट
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to