होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » क्या दिग्गजों की जीत रोक पाएंगेे Bhim Army Cheif Chandrashekhar Azad ravan!

क्या दिग्गजों की जीत रोक पाएंगेे Bhim Army Cheif Chandrashekhar Azad ravan!

क्या दिग्गजों की जीत रोक पाएंगेे Bhim Army Cheif Chandrashekhar Azad ravan!

UP election 2022 में सभी पार्टियां अपनी जीत पक्की करने के लिए तमाम समीकरण लगा रही है। Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad ‘Ravan’ भी इसमें पीछे नहीं है। गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 लड़ने जा रहे आज़ाद ने बसपा (BSP) से मायावती और सपा से अखिलेश यादव को चुनौती दी है कि वे भी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव में खड़े हों। हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी किया है। चंद्रशेखर बहुत कम समय में उभरें और उप्र की राजनीती पर छा गए। एक स्कूल प्रिंसिपल के पुत्र चंद्रशेखर (Chandrashekhar Azad Ravan) के ग्रहों के संयोग उन्हें राजनीती में लाए, और योगी, यादव और मायावती जैसे दिग्गजों को चुनौती देने के लायक बनाया। देखते हैं उनकी सूर्य कुंडली विस्तार से और जानते हैं इनके व्यक्तित्व और विधानसभा चुनाव 2022 के बारे में…


चंद्रशेखर आज़ाद रावण कुंडली
चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का जन्म 3 दिसंबर 1986 को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ था। शुक्र विलासिता के साथ ही जातक को चर्चा में रखने वाला ग्रह माना जाता है। आज़ाद की सूर्य कुंडली में शुक्र अपनी ही राशि तुला स्थित है। साथ में यह बुध के साथ युति का रहा है। यह युति इन्हें एक करिश्माई नेता बनाती है। बुध संचार का कारक ग्रह है जो आज़ाद को लोगों से जुड़ने और अपने भाषणों से उन्हें आकर्षित करने की कला देता है। इनकी कुंडली के चतुर्थ भाव में मंगल की उपस्थिति इन्हें भरपूर ऊर्जा प्रदान करती है, जो इनके भाषण में साफ़ नजर आती है। इसी भाव में बृहस्पति उन्हें ज्ञानवान भी बना रहा है। मंगल जहां ऊर्जा का कारक है, वहीं गुरु ग्रह ज्ञान देता है। मंगल और गुरु की युति उन्हें एक अच्छा रणनीतिकार भी बनाती है। इन गुणों ने उनको राजनीती में आने में मदद की है और भविष्य की राजनीतिक यात्रा में यह दोनों ग्रह उनकी मदद करते रहेंगे, लेकिन क्या ये ग्रह UP Election 2022 के Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad Ravan को योगी से चुनाव जीतकर आगे बढ़ने में मदद करेंगे, देखते हैं।


Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad Ravan की कुंडली के नकारात्मक पहलु को देखें तो उनकी कुंडली में सूर्य और शनि एक साथ वृश्चिक राशि में स्थित है। सूर्य और शनि बहुत ही मजबूत लेकिन परस्पर विरोधी ग्रह है। वैदिक शास्त्रों के अनुसार इन दोनों में पिता-पुत्र का संबंध है। लेकिन दोनों के ही हठी स्वभाव होने के कारण दोनों ग्रहों की युति जातक को हमेशा नकारात्मक फल ही देने वाली रही। यही दोनों ग्रह मिलकर चंद्रशेखर आजाद रावण को जिद्दी और सत्तावादी प्रवृत्ति का बनाते हैं। यह हठी दृष्टिकोण उनके राजनीतिक निर्णयों में भी दिखाई देता है। उनके आने वाले राजनितिक कॅरियर और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP election 2022) में भी यह ग्रह समस्या खड़ी कर सकते हैं। चंद्रशेखर आजाद रावण की कुंडली में शनि मंगल की राशि वृश्चिक में और मंगल शनि की राशि कुंभ में है, यह परिवर्तन योग इन्हें वैचारिक मजबूती देता है, लेकिन दूसरों हटकर सोच रखने वाला व्यक्तित्व भी देता है। क्या यह व्यक्तित्व Bhim Army Chief को यूपी चुनाव 2022 में मजबूती देगा… देखते हैं

हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार अपनी हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें


UP election 2022 के परिदृश्य को देखते हुए वर्तमान में बृहस्पति का गोचर Chandrashekhar Azad Ravan के जन्म के मंगल और बृहस्पति के ऊपर हो रहा है जो आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान उनको आगे बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही आने वाला बृहस्पति का मीन राशि में गोचर (Jupiter transit in Pisces) उनके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, इस समय वह साढ़े साती के अंतिम चरण से गुजर रहे हैं, इसलिए आने वाले दिनों में UP election 2022 के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रेशेखर आजाद रावण के लिए किसी गंभीर चुनौतियों से कम नहीं होंगे। इन समय केतु का गोचर सूर्य-शनि की युति के ऊपर से चल रहा है, जो उनके लिए अनुकूल नहीं है। इसके फलस्वरूप उन्हें अपनी ही पार्टी के भीतर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें विपक्ष में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव यादव और मायावती जैसे बड़े और दिग्गज नेताओं की बेरूखी का सामना करना पड़ सकता है। शनि और केतु ग्रह उनके लिए रुकावटें पैदा करेंगे। फिर भी हम कह सकते हैं कि चंद्रशेखर आजाद रावण की पार्टी कुछ क्षेत्रों में और कुछ विधानसभा सीटों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बड़ी जीत हासिल करने की उनकी महत्वाकांक्षा उनके ग्रहों के अनुसार तो पूरी नहीं हो सकती है।


गोरखपुर सीट (Gorakhpur Seat) पर योगी के खिलाफ अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Azad Ravan) ने जो घोषणापत्र जारी किया है, उसमें फ्री स्वास्थ्य, मुफ्त शिक्षा, पेंशन योजना, किसानों की कर्जमाफी और खाद-बीज मुफ्त में देने जैसे वादे शामिल हैं, लेकिन इन वादों को पूरा करने के लिए UP election 2022 में उनका जीतना जरूरी है। अपनी पार्टी भीम आर्मी की तरफ से वे उप्र चुनाव 2022 में 33 सीटों पर प्रत्यशियों के नाम घोषित कर चुके हैं। अखिलेश यादव के साथ गठबंधन का पैंतरा नाकाम होने के बाद से उन्होंने पहले से तय वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए तिकड़म लगानी शुरू कर दी है। इस तरह से वोट बैंक के बंट जाने से उनके साथ-साथ सपा और बसपा जैसी पार्टियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। ग्रहों के संयोग से UP election 2022 में ‘रावण राज’ आए, न आए लेकिन इनकी कुंडली कुछ सफलता की ओर तो इशारा कर ही रही है।

2022 में आपके लिए होने वाला है बहुत कुछ खास, जानने के लिए अपनी कुंडली की FREE रिपोर्ट पाएं यहां


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to