https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

झारखंड विधान सभा चुनावों में किसी पार्टी का रहेगा पलड़ा भारी ?

झारखंड विधान सभा चुनावों में किसी पार्टी का रहेगा पलड़ा भारी ?

‘मोदी लहर’ के कारण महाराष्ट्र एवं हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को मिले बहुमत के बाद अब राजनीतिज्ञों एवं लोगों की निगाह झारखंड में होने वाले विधान सभा चुनावों पर टिकी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि झारखंड की सत्ता मोदी लहर के कारण भाजपा के हाथ में आएगी या नहीं – क्या कांग्रेस या झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबदबा झारखंड में बनेगा –

इस तरह के तमाम सवालों का जवाब खोजने के लिए भारत के विशाल ज्योतिषीय एवं पुरस्कृत पोर्टल गणेशास्पीक्स डॉट कॉम ने पहले चरण के मतदान दिन को ध्यान में रखते हुए बनाई कुंडली का अध्ययन करने के बाद भविष्यवाणी की है कि 25 नवंबर 2014 को झारखंड के मतदाता परिवर्तन के लिए वोट करेंगे। इसके कारण झारखंड विधान सभा के चुनाव नतीजे काफी चकित करने वाले रह सकते हैं।

मतदान के पहले दिन चंद्रमा अपनी विरोधी राशि धनु एवं मूल नक्षत्र में होगा, जो इस बात का संकेत है कि खनिज समृद्ध राज्य में इस बार के चुनाव बदलाव के लिए याद किए जाएंगे। हालांकि, गणेशास्पीक्स के ज्योतिषविद तन्मय के. ठाकर के अनुसार झारखंड विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 35 से अधिक सीटें मिलेंगी, जो झारखंड में अब तक उच्चतम अंक होगा। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने की स्थिति में रह सकती है।

भारतीय जनता पार्टी की कुंडली के अनुसार, मतदान के दिन पारगमन करता चंद्रमा भाजपा की कुंडली के सातवें स्थान से गुजरेगा, जो दसवें स्थान के स्वामी गुरू के साथ त्रिकोण में होगा। इसके अलावा वर्तमान में भाजपा सूर्य-गुरू-सूर्य की दशा के प्रभाव में है, जो भाजपा को मजबूत बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। हालांकि, भाजपा कुंडली के दसवें स्थान में केतु पारगमन चल रहा है, जो जन्म के सूर्य के ऊपर से गुजर रहा है, इसके कारण भाजपा को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।

कांग्रेस की कुंडली के अनुसार, वर्तमान समय में देश की सबसे बड़ी एवं पुरानी पार्टी कांग्रेस गुरू बुध चंद्रमा दशा के बीच से गुजर रही है। इसके अलावा हानिकर ग्रह राहु पार्टी के जन्म के चंद्र एवं राहु के ऊपर से गुजर रहा है, जो एक चुनौती जनक स्थिति पैदा कर रहा है। ग्रहीय स्थितियां बता रही हैं कि कांग्रेस के लिए बहुत मुश्किल दौर है। इस समय कांग्रेस को कड़ी चुनौती मिलेगी एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता को भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। इस चुनाव के दौरान कांग्रेस के जन आधार को जोरदार झटका लगेगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की कुंडली के अनुसार इस समय पारगमन करता चंद्रमा झामुमो के जन्म के राहु एवं गुरू के ऊपर से पारगमन कर रहा है, जो सकारात्मक संकेत नहीं है। इसके कारण पार्टी के सामने भ्रमक स्थिति उत्पन्न हो सकती है एवं गलत फैसले होने की संभावना है। राहु भुक्ति के कारण इस प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी को अधिक वोट न मिलने की संभावना बहुत अधिक है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार के चुनावों में झामुमो को संघर्ष करना पड़ सकता है। बहरहाल झामुमो की परंपरागत मत हिस्सेदारी बरकरार रह सकती है।

सभी पहलुओं और कुंडलियों को देखते हुए गणेशास्पीक्स डॉट कॉम का ज्योतिषी पैनल को लगता है कि झारखंड विधान चुनाव में सभी पार्टियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। हालांकि, जनता बदलाव के लिए अपने कीमती मत का इस्तेमाल करेगी। इसलिए चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। इसके अलावा राज्य के अंदर बहुत सारी सीटें ऐसी होंगी, जहां जीत केवल कुछ मतों के अंतर से होगी। हालांकि, ग्रहीय स्थितियों के अनुसार कांग्रेस को अपनी गरिमा बचाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है एवं कांग्रेस के बड़े नेता अपनी सीट बचा पाने में असहाय नजर आ सकते हैं। झारखंड विधान सभा चुनावों में भाजपा को 35 से अधिक सीटें मिलने की संभावना है, जो एक मजबूत पार्टी बनकर उभर सकती है। इसके अलावा झामुमो को भी क्षेत्रीय पार्टी के रूप में अच्छा स्थान मिल सकता है, हालांकि, उनका जनाधार बुरी तरह गिरेगा।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Continue With...

Chrome Chrome