होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » २०१४ में भारत – १४ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां

२०१४ में भारत – १४ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां

२०१४ में भारत – १४ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां

१. २०१४ में शनि, मंगल, राहु लंबे समय तक तुला राशि में युति में रहेंगे। इसी कारण गणेश जी को लगता है कि भारतीय राजनीति में कोई बडी और महत्वपूर्ण घटना घटने की संभावना है। और इस घटना का सीधा असर आने वाले चुनावों पर भी हो सकता है।

२. किसी प्रमुख राजनेता की सुरक्षा को ले कर बवाल खडा हो सकता है। उस की जान को भी खत्रा हो सकता है।

३. विदेशी आतंकवादी समूह साल २०१४ के दौरान भारत को अपना निशाना बना सकते हैं।

४. साल के दौरान होने वाले ग्रहीय पारगमन यह दर्शाते हैं कि रिअल एस्टेट के क्षेत्र में इस साल कुछ बडे उतार चढाव देखने को मिलेंगे।

५. फ़रवरी और मार्च २०१४ के दौरान, शॉर्ट टर्म और इंट्रा डे ट्रेडर्स को बडी सावधानी से काम लेना होगा। मार्केट में बडी गिरावट की संभावना गणेश जी देख रहे हैं।

६. भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में अपरंपरागत विषयों जैसे कि अपसामान्य घटना, रहस्यवाद और तत्वमीमांसा पर अधिक फ़िल्में बनायी जाएंगी।

७. भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री दुर्घटनाओं, आकस्मिक मृत्युओं, रहस्यमय और अशुभ घटनाओं को ले कर पूरे वर्ष चर्चा में रहेगी।

८. २०१४ के दौरान होने वाले शुक्र के पारगमन के कारण कुछ जानी-मानी व्यक्तियों के ‘सेक्स ट्रैप’ में फँसने की संभावना है।

९. जनता की राजघराने के शासन के विरुद्ध आवाज़ और भी बुलंद हो जाएगी।

१०. यह साल है प्रगतिशील कल्पनाओं और मानसिकता वाली व्यक्तियों का। ऐसे लोगों का ही इस साल बोलबाला रहेगा।

११. गुरु, जो आकाश तत्व का शासक है, अपनी उच्च की राशि से पारगमन करेगा और वह भारत की कुंडली के स्टेलियम के ऊपर से गुज़रेगा। इस कारण हमें टेलिकम्युनिकेशन, अंतरिक्ष विज्ञान, यात्रा, और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में नवजागरण देखने को मिल सकता है।

१२. साल के पूर्वार्ध के दौरान किसी प्राकृतिक विपत्ति या आपदा की संभावना है।

१३. साल २०१४ के दौरान भारत के किसी शक्तिशाली उद्योगपति को हम पछाड खाते हुए देखेंगे।

१४. यूनियन से जुडे मुद्दों, महामारी या किसी प्रलय का सामना भी हमें साल २०१४ के पूर्वार्ध में करना पड सकता है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to