होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – जानें सूर्य राशि अनुसार महिलाआें का व्यक्तित्व

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – जानें सूर्य राशि अनुसार महिलाआें का व्यक्तित्व

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – जानें सूर्य राशि अनुसार महिलाआें का व्यक्तित्व

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – जानें सूर्य राशि अनुसार महिलाआें का व्यक्तित्व
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक एेसा विशेष अवसर है जो नारी शक्ति की महत्वता को दर्शाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखे, तो शुक्र ग्रह महिलाअों के क्षेत्र आैर उनसे संबंधित सभी पहलुआें का कारक कहा जाता है। चंद्र ग्रह भी महिलाआें के संसार पर नियंत्रण रखता है, जो शुक्र के साथ नारी-शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। महिलाआें के बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती – उनके बिना ये दुनिया सुस्त, मंद, रसहीन आैर नीरस होगी। इस लेख के जरिए गणेशजी आपको सूर्य राशि के आधार महिलाआें के स्वभाव से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलू बताएंगेः

महिला दिवस पर विशेषः मेष राशि की महिलाआें का स्वभाव
मेष राशि की महिलाएं सबसे ज्यादा फुर्तीली आैर सहज होती है। ऊर्जावान, निष्कपट आैर बिंदास स्वभाव वाली इन महिलाआें को स्पष्टता पसंद है आैर जो लोगों से व्यवस्थित तरीके से काम करने की उम्मीद करती है। ये हर चीज को लेकर जिज्ञासु प्रवृत्ति की होती है, जो नर्इ चीजों की खोज करने आैर कुछ अलग तरीका इजाद करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। अगर उन्हें एेसा महसूस हो कि कुछ चीजें उनकी आजादी की भावना को चुनौती देगी, तो वे जबरदस्त रक्षात्मक हो जाती है। साहसिक कार्य करना उनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति है आैर इन्हें आउडटोर एक्टिविटीज बेहद पसंद है, एेसे में आप मेष राशि की महिला जातकों को स्पोर्टस काॅम्पीटिशन, पब्लिक इवेंट या सैर-सपाटे में सबसे आगे देखेंगे। इन जुनूनी महिलाआें को एेसा लगता है कि वे नेतृत्व करने के लिए पैदा हुर्इ है आैर इस कारण वो किसी भी काम में पहल करने से नहीं हिचकिचाती। शिक्षा के संबंध में बात करें, तो ये देखा जाता है मेष राशि की महिलाएं टेक्नीकल कोर्स या मार्केटिंग का क्षेत्र चुनती है।

खास बात ये है इन महिलाआें के राह में अगर चुनौतियां ना आए आैर जो काम वो कर रही हो उसमें विविधता ना हो तो उन्हें एेसा लगेगा कि जैसे उन्हें घुटन महसूस हो रही है। एेसे में इनका सर्वश्रेष्ठ पाने के लिए, ये आवश्यक है कि इन्हें काम में विविधता आैर बल्कि चुनौतीपूर्ण कार्यों में व्यस्त रखा जाए। उत्तम साहस आैर नेतृत्व क्षमता के साथ, इन महिलाआें के लिए डिफेंस, स्पोर्टस, जर्नलिज्म आैर मार्केटिंग इत्यादि क्षेत्र कैरियर के लिए सर्वोत्तम अनुकूल है।

महिला दिवस पर विशेषः वृषभ राशि की महिलाआें का स्वभाव
मनोहर आैर साैंदर्य से पूर्ण वृषभ राशि की महिला जातक फैशन को लेकर जागरूक आैर कलाप्रेमी होती है। परिष्कृत रूचि आैर बेहतर समझ के साथ, ये वो महिलाएं होती है जो आपको शहर के बेस्ट फैशन स्टोर या बेस्ट पिज्जा रेस्टोरेंट या अाइस्क्रीम पार्लर के चयन को लेकर सही राय दे सकती है। ये कला, सौंदर्य, विलासिता आैर अनुग्रह के लिए गहरा प्रेम रखने के लिए जानी जाती है। इन जातकाें का व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है आैर उनकी प्यारी-सी मुस्कान हर एक का दिल जीतने की क्षमता रखती है। वृषभ राशि को खुश करना इतना आसान काम नहीं है, ये अत्यधिक व्यवहारिक होती है आैर ये जीवन में सुरक्षा प्राप्त करने पर अधिक ध्यान देती है। ये मानसिक आैर भावनात्मक रूप से काफी मजबूत है।

वृषभ राशि की महिलाएं उत्कृष्ठ वित्तीय सलाहकार, निवेशकर्ता बैंकर, काॅस्मेटिक उत्पादों के उद्यमी, फैशन डिजाइनर, कोरियोग्राफर आैर आर्ट डिजाइनर हो सकती है। इन मजबूत इच्छाशक्ति वाली महिलाआें को स्वाभाविक रूप से कलात्मक प्रवृत्तियां का आशीर्वाद प्राप्त है, जो कि उत्कृष्ठ पेंटर्स, इत्र-सुगंध बनाने वाले या गायिका हो सकती है।

महिला दिवस पर विशेषः मिथुन राशि की महिलाआें का स्वभाव
चतुर, चालाक आैर स्वतंत्र विचारों वाली मिथुन राशि की महिला जातक का स्वभाव स्थिति के अनुसार ढलने वाला होता है। बातचीत के असाधारण स्वभाव के साथ, ये महिलाएं हमेशा खुद को अभिव्यक्त करने का अवसर तलाशती रहती है। अगर आप कुछ असामान्य योजनाएं/विचार तलाश रहे है, तो इसके लिए आप मिथुन राशि की महिलाएं की मदद लें, वो आपके कुछ नए/अलग विचारों के साथ आगे आएंगी। ये महिलाएं बोरियत दूर करने का सबसे अच्छा उपाय हो सकती है – ये अत्यधिक मनोरंजक आैर आनंददायी हो सकती है, लेकिन एक चीज दिमाग में रखने की जरूरत है ये महिलाएं बहुत अधीर होती है आैर इस कारण ये अस्थिर आैर असंगत हो सकती है। कर्इ बार ये बच्चों जैसी हरकतें करने वाली आैर शरारती हो सकती है आैर ये कुछ अवसरों पर मनोरंजन का स्त्रोत बन सकती है।

मिथुन राशि की महिलाएं कम्यूनिकेशन आैर आर्इटी के क्षेत्र में सफल हो सकती है। वे या तो किसी बड़ी दूरसंचार कंपनी की टाइकून बन सकती है या एक विज्ञापन एजेंसी के लिए महत्वपूर्ण रचनात्मक रणनीतिकार हो सकती है। रचनात्मकता आैर विचार शैली मिथुन राशि की महिलाआें के लिए मुख्य भाग है। वे मार्केटिंग, ब्रांडिंग, वेबसाइड डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन जैसे क्रिएटिविटी के क्षेत्रों में आगे बढ़ सकती है।

शनि पारगमन रिपोर्ट से जानें शनि आपके कैरियर पर क्या प्रभाव ड़ालेगा

महिला दिवस पर विशेषः कर्क राशि की महिलाआें का स्वभाव
कर्क राशि की महिला जातक संवेदनशील, सहज आैर परवाह करने वाली होती है आैर सभी राशियों में से इस राशि की महिलाएं अत्यधिक ग्रहणशील आैर शांतिप्रिय होती है। ये अपनी जिंदगी जो भी निर्णय लेती है, वो ज्यादातर भावनाआें आैर सहजज्ञान से प्रेरित होते है। हालांकि ये अत्यधिक मूडी होती है। परिजन आैर खुशी देने के कारण इनके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहते है। कर्क राशि की महिलाआें के लिए सच्चार्इ आैर प्रतिबद्घता बहुत मायने रखती है आैर ये उन चीजों की कभी भी सराहना नहीं करेंगी जो तुच्छ आैर उत्साहहीन हो।

कर्क राशि की महिलाआें आैर अतिथि सत्कार का सही संयोजन है आैर इस कारण ये महिला होटल इंडस्ट्री, हेल्थ सेक्टर आैर वो सभी क्षेत्र जिसमें सर्विस की जरूरत होती है उनमें अच्छी उन्नति करती है।

स्वाभाविक रूप से भावुक, केयरिंग आैर सहजज्ञान रखने वाली कर्क राशि की महिला जातक उत्कृष्ट एयरहोस्टेज, डाॅक्टर, नर्स, फिजियोलाॅजिस्ट, न्यूट्रीनिशट,लाइब्रेरियन इत्यादि हो सकती है। एक अत्यधिक कल्पनाशील मन के साथ कला की अच्छी समझ होने के कारण इनमें से कुछ महिला जातक रचनात्मक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकती है।

महिला दिवस पर विशेषः सिंह राशि की महिलाआें का स्वभाव
फुर्तीली आैर उत्साही सिंह राशि की महिला जातक प्यारी होने के साथ प्रभुत्व जमाने वाली भी हो सकती है। अदभुत आशावाद आैर जोश से पूर्ण ये महिलाएं वो हो सकती है जो आपमें आशा की किरण जगाए आैर जब आप मंद महसूस करें तो आपका प्रोत्साहन करें। इसके अलावा, अगर आप खराब मूड में हो तो वो ना सिर्फ अपने मीठी बातों से आपको दिलासा देती है, बल्कि आपका मूड अच्छा करने के लिए वो आपको पास के कैफे शाॅप में ले जाएगी आैर वहां आपको एक अच्छी-सी ट्रीट देगी। इस तथ्य के अलावा इनके अहंकार को निरंतर संतुष्ट करने की जरूरत होती है, उनकी वफादारी आैर उदारता उन्हें बाकी से अलग करता है। इनके दोस्तों का सर्कल काफी बड़ा होता है आैर ये अपने दोस्तों के बीच काफी मशहूर होती है।

एक बेहद व्यापक दृष्टिकोण आैर एेश्वर्य से प्यार करने वाली सिंह राशि की महिलाएं सभी भव्य आैर आलीशान चीजें पसंद करती है, आैर ये पहलू, उनके लगभग सभी क्षेत्रों में नजर आएगा। इनके लिए स्टेटस बहुत मायने रखता है आैर इन्हें लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनने या सुर्खियों में रहने पर खुशी मिलती है। एेसे में इनके लिए ग्लैमर आैर फैशन इंडस्ट्री से जुड़े क्षेत्र उपयुक्त है। वे अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर, सौंदर्य विशेषज्ञ आैर प्रवक्ता हो सकते है। इसके अलावा वे स्वयं के बिजनेस में भी अच्छी प्रगति कर सकते है।

महिला दिवस पर विशेषः कन्या राशि की महिलाआें का स्वभाव
बात करें विश्लेषण, तालीम या तर्क की तो कन्या राशि की महिला जातक सबसे आगे आती है आैर अपने कुछ एेसे अनुभव या किस्से सुनाती है जो सभी चीजों में उनके विवेक आैर ज्ञान के प्रति प्यार को दर्शाता है। ये महिलाएं बहुत नम्र, शिष्ट आैर व्यवहारिक होती है। पूर्णता की चाह में, वे अपने निश्चित मानदंडों से समझौता नहीं करेगी। वे कड़ी मेहनत करने वाली होगी आैर ये दूसरों को काम सौंपने से बचती है, जो कि अनावश्यक तनाव का कारण बनता है। वे किसी भी चीज से आसानी से प्रभावित नहीं होती आैर अपने फैसले पर स्थिर रह सकती है। कन्या राशि की महिला जातक बातचीत में बहुत अच्छी हो सकती है आैर अत्यधिक विश्वसनीय हो सकती जिसके साथ आप अपने अत्यधिक अंतरंग राज साझा कर सकते है। समझदार आैर र्इमानदार होने के नाते, ये महिलाएं सामान्यतः अधिकतर सीधीसादी या अहानिकर होती है।

ये खुद को अच्छे से मैंटेन करती है अौर जब ड्रेसप की बात आए तो ये सुनिश्चित करती है कि किसी भी एसेसरीज की कमी नहीं है या यूं कह सकते है कि उनकी खूबसूरती को निखारने वाली किसी भी चीज की कमी नहीं है। वे एक बेहतरीन टीचर, एडिटर, प्रोफेसर, विश्लेषक, शोधकर्ता हो सकती है।

धन-संपत्ति के लिए शनि पारगमन रिपोर्ट के साथ अपने धन की संभावनाआें को निर्धारित करने में शनि की भूमिका का पता लगाएं

महिला दिवस पर विशेषः तुला राशि की महिलाआें का स्वभाव
तुला राशि की महिलाआें के ग्लैमर आैर आकर्षक व्यक्तित्व के बारे में हर कोर्इ जानता है। रूपष्ट रूप से, ये वो जातक है जो फिल्म-ग्लैमर-माॅडलिंग, शाॅबिज अौर एंटरटेनमेंट सेक्टर पर प्रभुत्व रखते है। ये अत्यधिक फैशनिस्ट होते है आैर लेटेस्ट फैशन ट्रेंडस अौर फिल्म इंडस्ट्री की गाॅसिप को लेकर अपडेट रहना पसंद करती है। संतुलित आैर सामाजिक होने के साथ ही ये आसपास के सभी लोगों को सहज महसूस कराती है। वे ना तो किसी पर हावी होती है ना ही होने देती है, क्यूंकि वे जिम्मेदारियां साझा करने में भरोसा करती है। वे स्थिति के अनुसार ढलने वाली आैर मिलनसार होती है आैर दूसरों के विचारों को बड़े ध्यान से सुनने वाली होती है। अगर वो तार्किक रूप से आश्वसत होती है तो वो अपनी मानसिकता बदल देती है। असामंजस्य से उन्हें नफरत है आैर शांति देखने के लिए वो कुछ भी कर सकती है। तुला राशि की महिलाआें की असाधारण क्षमता ये भी है कि वो लोगों को उनकी वास्तविक क्षमता का एहसास कराती है आैर हमेशा एक ‘लीडर’ के रूप में रहती है।

अपने चारों आेर न्याय देखने की जरूरत के कारण, वे लाॅ को प्रोफेशन के रूप में चुनती है, यहां तक कि एेसा देखा जाता है कि कुछ प्रमुख वकील तुला राशि की होती है। ये अत्यधिक सफल अभिनेत्री, माॅडल्स, गीतकार, फैशन डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर इत्यादि हो सकती है। इसके अलावा, तुला राशि की महिलाएं एचआर एग्ज्यूक्टिव या पब्लिक-रिलेशंस आॅफिसर भी बन सकती है।

महिला दिवस पर विशेषः वृश्चिक राशि की महिलाआें का स्वभाव
वृश्चिक राशि की महिलाएं अत्यधिक तीव्र आैर बिंदास होती है। आकर्षक व्यक्तित्व के साथ, ये महिलाएं रहस्यमय आभा से युक्त होती है। ये ऊर्जावान व उत्साही होती है लेकिन कर्इ बार गुप्त आैर अंतर्मुखी हो सकती है। ये महिलाएं सामान्यतः हर किसी के साथ नहीं खुलती आैर अपने दोस्तों को चुनने में काफी चयनात्मक होती है। ये स्वाभाविक रूप से अच्छी होती है। ये वो महिलाएं होती है जो अपने दम पर जी सकती है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी। मूर्ख बनाना या चापलूसी करना इनके लिए असंभव चीज है।

वृश्चिक राशि की महिलाएं खुद को बड़ी सुंदरता के साथ संभालने के लिए जानी जाती है आैर आप इन्हें कभी भी एेसे-वैसे परिधानों में नहीं देखेंगे। वे परिपक्व होती है आैर गैर-जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना पसंद नहीं करती। वे संवेदनशील आैर मूल्यवान चीजों के प्रति काफी सुरक्षात्मक होती है। वे उत्कृष्ठ कौशल से संपन्न होती है आैर लोगों के साथ बातचीत के दौरान काफी चतुरार्इ से पेश आती है।

वृश्चिक राशि की महिलाएं सामान्यतः अत्यधिक महत्वाकांक्षी होती है आैर अपनी इच्छा को पूरी करने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकती है। ये महिलाएं अच्छी मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक आैर काउंसलर हो सकती है। अपने समस्याआें का बेहतर समाधान पाने के लिए आप वृश्चिक राशि की महिलाआें से संपर्क कर सकते है।

महिला दिवस पर विशेषः धनु राशि की महिलाआें का स्वभाव
खिलखिलाना ,हास्य आैर खुशी कुछ एेसे लोकप्रिय शब्द है जो धनु राशि की महिलाआें से जुड़े है। जोश आैर उत्साह से भरी ये महिलाएं अत्यधिक आशावादी होती है, बल्कि इनको देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आकर्षण से अधिक, इन महिलाआें का भोलापन कठोर लोगों का दिल भी पिघला देगा। वे बेपरवाह होती है आैर जिंदगी में मजा आैर खुशियां ढूंढती है, ये चीजों को लेकर काफी उत्साही होती है। वे किसी को दुखी या मंद नहीं देख सकती आैर दूसरों के चेहरे पर खुशी वापिस लाने के लिए कुछ भी करेंगी। आप इन्हें 10 में से 9 मौकों पर उत्साही मूड में ही देखेंगे। लेकिन बाकी बचे एक मौके पर, अगर वो मंद महसूस कर रही है, तो आप उनमें आश्चर्य की बात ये देखेंगे कि वो अपना दुख प्रकट नहीं करेगी, लेकिन वो दार्शनिक रूप में आ सकती है। वो कर्म की अवधारणा, प्राकृतिक प्रकोप आैर जिंदगी के भारी दार्शनिक पहलूआें के बारे में बातें करना शुरू कर सकती है।

धनु राशि की महिलाआें को जानवर बेहद पसंद है आैर ये इनको लेकर काफी स्वामिगत हो सकती है। ये महिलाएं अच्छी शिक्षक, गाइड आैर मार्गदर्शक हो सकती है। इनमें ज्यादातर महिलाएं अपनी जिंदगी में समय के कुछ बिंदुआें पर लिखना पसंद कर सकती है।

विवाह के लिए शनि पारगमन रिपोर्ट से पाए वैवाहिक मसलों का समाधान

महिला दिवस पर विशेषः मकर राशि की महिलाआें का स्वभाव
ये व्यवस्थित महिलाएं आपको अपने समर्पण भाव, ध्यान आैर दृढ़ता से आश्चर्यचकित कर देगी। मकर राशि की महिलाएं अपने आसपास के लोगों के प्रति अच्छी भावनाएं रखने वाली आैर स्थिरक हो सकती है। ये महिलाएं अत्यधिक भाववाहक नहीं होती, लेकिन ये अंदर से बहुत नरम आैर प्रीतिमय हो सकती है। हालांकि उनका ये व्यक्तित्व बहुत मुश्किल से देखने को मिल सकता है, क्यूंकि उन्हें एेसा लगता है कि उनका ये पहलू उन्हें कमजोर दिखाएगा। ये महिलाएं निजी आैर पेशेवर जिंदगी के बीच बेहतर संतुलन बिठाने के लिए जानी जाती है।

साधन-संपन्न आैर दृढ़ -संकल्पी ये महिलाएं अपने आैर दूसरों के लिए उच्च मानदंड निर्धारित करती है। वे सच्ची आलोचना की सराहना करती है। ये आमतौर पर गंभीर आैर केन्द्रित महिलाआें के रूप में जानी जाती है, इनमें से कुछ कुशल प्रबंधक आैर प्रशासक हो सकते है। हालांकि उनकी राह पूरी तरह बाधाआें से रहित नहीं होती, लेकिन वे अपना सर्वश्रेष्ठ करते है ताकि कार्यस्थल पर कोर्इ भी चीज उनके प्रदर्शन को प्रभावित ना कर सकें। कुछ अत्यधिक सक्सेसफुल महिला उद्यमी अौर मैनेजर मकर राशि की होती है।

महिला दिवस पर विशेषः कुंभ राशि की महिलाआें का स्वभाव
बिंदास आैर विद्रोही, कुंभ राशि की महिलाएं अच्छी विचारक होती है आैर जो आपके द्वारा दिए किसी भी अस्पष्ट बयान पर युक्तिसंगत बहस करने के लिए तैयार होती है। हालांकि, जिंदगी के प्रति इनका दृष्टिकोण कैजुअल होता है, जो चीजें उनकी नजर में महत्वपूर्ण है उनको लेकर वे गंभीर हो जाती है।

जिस तरह फिल्मों में बिंदास महिला का व्यक्तित्व दिखाया जाता है, कि वे बिना किसी की परवाह किए अपने ढंग से चल रही है, प्रकृति के सौन्दर्य को निहार रही है आैर ताजा हरियाली का आनंद ले रही है, ये कुंभ राशि की महिलाआें की भावनाआें को भलीभांति दर्शाती है। वो बेबाक, चौकस, तर्कसंगत आैर निडर होती है। कुंभ राशि की महिलाएं स्वविवेक से निर्णय लेना पसंद करती है आैर दूसरों की बात पर बहुत कम बार सहमत होती है। वे शांतिपूर्ण ढंग से रहने आैर दूसरों पर अपने विचार थोपने पर विश्वास नहीं करती। वे मानवीय आैर दयालु होती है आैर अपनी विचारधारा को अलग करने में समय नहीं लगाती, जो जरूरत पड़ने पर दूसरों की तरफ अपने मददगार हाथ आगे बढ़ाती है। ये महिलाएं आसानी से फोटोग्राफी, राजनीति, रिसर्च आैर एडवेंचर जैसे क्षेत्रों में आसानी से आगे बढ़ सकती है।

महिला दिवस पर विशेषः मीन राशि की महिलाआें का स्वभाव
मीन राशि की महिलाआें को दिलचस्प बनाने का तथ्य ये है कि वे दार्शनिक भी है आैर आधुनिक भी, आध्यात्मिक भी आैर रोमांटिक भी, भावुक भी आैर लचीली भी, वो भी एक ही समय में। इन महिलाआें का स्पर्श दर्द को दूर करने वाला होता है आैर जो आपसे अत्यधिक मीठे शब्दों में बात करेंगी। ये एेसी महिलाएं होती है, जो हमेशा अपने सहजज्ञान का इस्तेमाल करके अपनी बातों से आपको आश्चर्यचकित कर सकती है। इसके अलावा, ये महिलाएं चतुर हो सकती है, जो तब तक उस चीज पर भरोसा नहीं करती जब तक वो उसके अलग-अलग पहलुआें से उसकी जांच ना करें।

मीन राशि की महिलाएं उन पर भावनात्मक रूप से निर्भर रहती है जिससे वो प्यार करती है। अगर उनकी भावनाआें की कद्र ना की जाए, तो वे अत्यधिक दुखी हो सकती है। अत्यधिक कल्पनाशील होने के कारण, ये महिलाएं क्रिएटिव राइटिंग, फिल्म मेकिंग, डाॅक्यूमेंटरी, प्रोडक्शन आैर आर्ट के क्षेत्र में विकसित हो सकती है। ये महिला जातक अच्छी पेंटर अौर अच्छा खाना बनाने वाली भी हो सकती है। एेसे में वे यदि चाहे तो वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखा सकती है।

शनि आपकी लव लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका जवाब पाए शनि पारगमन रिपोर्ट से

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Acharya Aditya

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert
rating

4.9 rating

years

30 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya Talk to