होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » होली पर्व 2025: विभिन्न राशियों का होली मनाने का अंदाज

होली पर्व 2025: विभिन्न राशियों का होली मनाने का अंदाज

होली पर्व 2023: विभिन्न राशियों का होली मनाने का अंदाज

होली – रंगों का त्यौहार

रंगों का त्यौहार होली फागुन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ये त्यौहार अच्छी फसल और भूमि की उर्वरता का है। अन्य हिन्दू त्यौहारों की तरह, होली के पर्व को लेकर भी एक कहानी है।

होली के पीछे की कहानी

एक समय की बात है, हिरण्याकश्यप नाम का एक क्रूर राजा था, जो अपने पुत्र प्रहलाद द्वारा भगवान विष्णु की पूजा किए जाने पर क्रोधित होता था। अपने पुत्र को ऐसा करने से रोकने के लिए उसने अपने बेटे को कर्इ बार मारने के प्रयास किए लेकिन वो उसमें असफल रहा। अंत में, उसने अपनी बहिन होलिका की मदद ली, जिसे शिव से ये वरदान प्राप्त था कि वो आग में भस्म नहीं होगी। होलिका प्रहलाद को गोद में बिठाकर आग में बैठी। लेकिन आग में बैठने पर होलिका तो जल गर्इ लेकिन प्रहलाद बच गया। यही कारण है कि विशाल होलिका पूरे देशभर में होली के मौके पर जलार्इ जाती है। ये पर्व बुरार्इ का अंत और सच्चार्इ की जीत का भी प्रतीक है।

यदि आप जानना चाहते हैं कि 2026 में आपका जीवन कैसा होगा, तो 2026 की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें…

होली त्यौहार और राधा-कृष्ण का दृष्टिकोण

मथुरा में, लोग राधा-कृष्ण के अमरप्रेम के सम्मान में होली का पर्व मनाते है। जहां सोलह दिनों तक संगीत और नृत्य की दिलकश छटा बिखरती है। ये पर्व पूर्णिमा से शुरू होता है। होली के दिन पवित्र अग्नि की पूजा की जाती है। जिसके अगले दिन धुलंडी आती है, जिसमें लोग एक-दूसरे को विभिन्न प्रकार के रंग और अबीर-गुलाल लगाते है। इस समय पूरा माहौल उल्लास और रंगों से सराबोर नजर आता है।

ये त्यौहार रंगाें, पकवानों, आनंद के अलावा भार्इचारे का है, क्यूंकि इस दिन सभी लोग एक-दूसरे से गिले-शिकवे भुलाकर उन्हें प्यार से गले लगाते है। ऐसे में ये कहना सही होगा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जो हर किसी की जिंदगी में रंग भर देता है। तो आइए जानते है अलग-अलग राशि के जातक होली को किस अंदाज में सेलीब्रेट करेंगेः

होली त्यौहार और मेष राशि

मेष राशि के जातक होली के उत्सव को शुरू करने में सबसे आगे होंगे। वे अपने आसपास के लोगों को ‘होली है’ की गूंज के साथ इस सेलीब्रेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकते है। उन्हें हमेशा ग्रुप का नेतृत्व करना अच्छा लगता है। ऐसे में होली पर वे ग्रुप में शामिल होने का मौका नहीं छोड़ेंगे और जहां भी जश्न मनाएंगे वहां अपने दोस्तों का नेतृत्व करेंगे।

होली त्यौहार और वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक होली के अवकाश का सही ढंग से इस्तेमाल कर सकते है और होली के जश्न को थोड़ी देर के बाद शुरू कर सकते है। हालांकि, उन्हें दूसरों के साथ होली बड़ी इनायत से मनाना अच्छा लगेगा और वे अलग-अलग रंगों का उपयोग करेंगे। उनके दोस्तों के ग्रुप में विपरित लिंग के ऐसे सदस्य अधिक हो सकते है, जिन्हें इस खास मौके पर खासतौर से वृषभ राशि के जातकों का साथ देना पसंद आ सकता है।

चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में हों, 2026 लव लाइफ रिपोर्ट आपको आपकी लव लाइफ के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करेगी।

होली त्यौहार और मिथुन राशि

होली के खास मौके पर मिथुन राशि के जातकों के पास सेलीब्रेशन की एक से अधिक योजना हो सकती है, क्यूंकि वे आमतौर पर अलग-अलग ग्रुप में हो सकते है। एेसी भी संभावना है कि उनके ग्रुप में विपरित लिंग के सदस्यों की संख्या अधिक हो सकती है। उन्हें अलग-अलग रंगों का उपयोग करना अच्छा लगेगा और उनके रंगों का चयन ध्यान देने योग्य होगा। वे होली खेलने के दौरान अच्छे गाने भी चलाएंगे, जो माहौल को और रंगीन बना देंगे।

होली त्यौहार और कर्क राशि

घर से प्यार करने वाले कर्क राशि के लोग घर पर सभी को आमंत्रित करना पसंद करेंगे और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पहले से ही कर सकते हैं। उन्हें सादे, सूखे रंग के पाउडर की तुलना में रंगीन पानी से होली खेलना अधिक पसंद है। वे दिन के लिए सबसे अच्छे मेजबान बनेंगे और स्वादिष्ट भोजन पेश करेंगे जिसका हर कोई आनंद लेगा।

होली त्यौहार और सिंह राशि

आकर्षक और मजा उठाने वाले सिंह राशि के जातकों को होली के मौके पर एक से अधिक आमंत्रण मिल सकते है। वे किसी निश्चित ग्रुप को ज्वाइन करने से पहले उनका पक्ष-विपक्ष देखेंगे और फिर निर्णय लेंगे। इन्हें पूरी दिन होली खेलना पसंद नहीं होगा लेकिन आप उन्हें चेहरे पर रंग लगे होने के साथ सिनेमाहाॅल में कोर्इ फिल्म देखते हुए पा सकते है ।

होली त्यौहार और कन्या राशि

अनुशासन प्रिय कन्या राशि के जातक होली के लिए पूरी तरह से उपयुक्त योजना बना सकते है। वे इस दिन कुछ जनसंपर्क गतिविधियां भी कर सकते है। इसकी प्रबल संभावना है कि वे कुछ पुराने दोस्तों और परिचितों से मिलेंगे, जिनसे वो पिछले लंबे समय से नहीं मिले। इसके जरिए वे पुराने रिश्तों को ताजा करने का मौका पाएंगे। जहां तक रंगों से खेलने की बात है, गणेशजी कहते है कि ये सजग जातक तेज रंगाें का उपयोग नहीं करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि जो भी रंग वो लगाए उससे त्वचा को नुकसान ना पहुंचे।

होली त्यौहार और तुला राशि

तुला राशि के जातकाें को होली खेलने के लिए उपयुक्त साथ की जरूरत हो सकती है। हालांकि, वे किसी भी ग्रुप के साथ अच्छे से मिक्सअप हो जाते हैं। वे इस मौके का असली मजा उठाने में सक्षम होंगे। अगर आपके आसपास तुला राशि के जातक है, तो पार्टी में निश्चित रूप से शानदार म्यूजिक होगा। वे वेस्टर्न म्यूजिक से ज्यादा ढोल-बाजे जैसे परंपरागत गाने बजाना पसंद करेंगे।

होली त्यौहार और वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को होली खेलना पसंद है, लेकिन उन्हें अपने कम्फर्ट जोन में रहना पसंद है, आपको उन्हें अपने क्षेत्र से बाहर खींचने के लिए प्रयास करना होगा। एक बार जब वे लोगों को होली खेलते देख लेंगे, तो वे इसका विरोध करने में सक्षम नहीं होंगे। ये दरअसल ज्यादातर उनके मूड पर निर्भर करता है। उन्हें होली खेलने के बजाय अपने प्यार के साथ बैठना पसंद होगा।

अभी अपनी ऑनलाइन निःशुल्क जन्मपत्री डाउनलोड करें और अपने भविष्य की योजना स्मार्ट तरीके से बनाएं!

होली त्यौहार और धनु राशि

बहिर्मुखी और उत्साही, धनु राशि के जातकों को विभिन्न रंगों और विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों के साथ होली खेलना पसंद है। जब लोग होली खेल रहे होंगे तो वे लोकगीत बजा सकते है। अगर कोर्इ होली खेलने के लिए राजी नहीं हो रहा हो, तो धनु राशि के जातकों को उन्हें राजी करने के लिए कहें। धनु राशि के लोग निश्चित रूप से उस व्यक्ति को रंगों के साथ और खुशियों का आनंद लेते हुए होली खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

होली त्यौहार और मकर राशि

मकर राशि के जातक कुछ देर के लिए होली खेल सकते है और उसके बाद वे अपने वास्तविक और प्राकृतिक रूप में आने की कोशिश कर सकते है क्यूंकि उन्हें लंबे समय तक गंदे तरीके से रहना पसंद नहीं। अगर वे होली पर जलसे का अायोजन करेंगे, तो वो जनसंपर्क गतिविधि का हिस्सा होगा। हालांकि, हर किसी के साथ प्रसन्नतापूर्वक व्यवहार करने के लिए वो बड़े दिल वाले होते है।

होली त्यौहार और कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के बहुत सारे दोस्त और ग्रुप हो सकते है। ऐसे में घर में रहने की बजाय और अकेले अवकाश का मजा लेने के बजाय, वे होली का त्यौहार बेस्ट रंगों के साथ खेलेंगे और बड़े व उत्साहित ग्रुप का हिस्सा होंगे। बल्कि, होली का मजा उठाने के लिए उन्हें लंबा सफर तय करने में भी परेशानी नहीं होगी। वे जो कुछ भी करेंगे, उसमें वे अवकाश का बेहतर प्रयोग करना सुनिश्चित करेंगे।

होली त्यौहार और मीन राशि

होली के मौके पर मीन राशि के जातक निश्चित रूप से विभिन्न रंगों से भरे पानी में डुबकी लगाएंगे। अगर वो लोगों को अपने घर पर आमंत्रित करते है, तो वे उन्हें खुशी-खुशी रंग देंगे और खुद के लिए बहुत कम रखने पर विचार नहीं करेंगे, क्यूंकि वे लोगों को कुछ देने और उन्हें खुश रखने में विश्वास करते है। वे बहुत अच्छे होस्ट हो सकते है और अपने अतिथियों का बड़े प्यार और गर्मजोशी से सत्कार करेंगे।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
ज्योतिषी से बात करें
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Acharya Aditya

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert
rating

4.9 rating

years

30 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya Talk to