होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » 2018-19 में जरीन खान और संघर्ष के बीच कुछ यूं रहेगा साथ

2018-19 में जरीन खान और संघर्ष के बीच कुछ यूं रहेगा साथ

2018-19 में जरीन खान और संघर्ष के बीच कुछ यूं रहेगा साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान वर्ष 2010 में अपनी पहली फिल्म ‘वीर’ के कारण काफी चर्चा में रही। कारण यह है कि सलमान खान का कैटरीन के साथ संबंधों में तनाव आने के बाद जरीन के साथ बढ़ी दोस्ती को मीडिया ने काफी उछाला। सिनेजगत में आने के लिए बेशक जरीन ने बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान का हाथ पकड़ा लेकिन, इसके बाद ये अपनी अभिनय कला से दर्शर्कों के दिल में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुई। हाल में ही ये विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनने वाली हॉरर फिल्म ‘1921’ में हॉट अवतार में नजर आई। 14 मई के रोज जरीन खान का जन्म दिवस होने से यहां गणेश जी इनकी सूर्य कुंडली का परीक्षण करते हुए इनके आगामी वर्ष के लिए फलकथन दे रहे हैं। आप ये भी देखिए कि कैसे जरीन खान बनीं एक्ट्रेस बॉलीवुड में।
जन्म तारीख: 14 मई 1987
जन्म समय: अज्ञात
जन्म स्थान: मुंबई, भारत

अंक शास्त्र के अनुसार जरीन खान का फलकथन

अंक शास्त्र के अनुसार ऐक्ट्रेस जरीन खान की जन्म तारीख 14-5-1987 होने से इनका जन्मांक (मूलांक) 1+4=5 होता है जो बुध का अंक है। इनका भाग्यांक 1+4+5+1+9+8+7 = 35=8 होता है जो शनि का अंक है। इनके नाम की स्पेलिंग ZARINE KHAN होने से 8+1+9+9+5+5 और 2+8+1+5 = 8 (शनि का अंक) होता है। इसके उपरांत वर्ष 2018 का वर्षांक 2 यानी चंद्र का अंक और 2019 के लिए 3 यानी गुरु का अंक आता है।

क्या आप अपने करियर से असंतुष्ट हैं? सकारात्मक परिवर्तनों के लिए हमारे विशेषज्ञों से सटीक मार्गदर्शन प्राप्त करें।

कड़ी मेहनत और भी अधिक प्रसिद्धि दिलाएगा साल 2019 में

अपने बोल्ड लुक से हमेशा चर्चा में रहने वाली जरीन खान का मूलांक 5 (बुध) और भाग्यांक8 (शनि) है। बुध और शनि के परस्पर मित्र ग्रह होने से इनके जीवन में सफलता आसानी से आ सकती है। इनका जीवन किसी बड़े अवरोध के बगैर आगे बढ़ सकता है। जरीन खान का नामांक भी 8 यानी शनि का ही अंक है। इससे ये अपने जीवन में काफी अच्छी सफलता हासिल कर सकती हैं। वर्ष 2018 का वर्षांक2 यानी चंद्र का अंक है। यह मूलांक ग्रह और भाग्यांक ग्रह शनि का शत्रु होने से वर्ष 2018 इनके लिए संघर्षपूर्ण प्रतीत होता है। वर्ष 2019 का वर्षांक 3 यानी गुरु का अंक है। गुरु और शनि (भाग्यांक) मित्र है, वहीं गुरु और बुध (मूलांक) दोनों शत्रु है। इससे वर्ष 2019 मेहनत और संघर्ष के बाद ही सफलता प्रदायक रहने की भविष्यवाणी करता है।

जन्मकालीन ग्रहों की स्थिति

अभिनेत्री जरीन खान की कुंडली का विचार करें तो इनका जन्म मेष लग्न राशि में हुआ है। लग्नेश मंगल दूसरे स्थान में है। देह भवन में सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में है वहीं शुक्र यहां पर सूर्य के साथ युति बना रहा है। दूसरे भाव और वृषभ राशि में बुध और बारहवें स्थान में मीन राशि का गुरु उपस्थित है। इसके साथ राहु की भी युति है। वहीं छठे स्थान की कन्या राशि में केतु और अष्टम स्थान की वृश्चिक राशि में चंद्र और शनि की युति निर्मित हो रही है।

क्या आप अपनी जॉब चेंज की सोच रहे हैं? क्या आपने सोचा है कि आपकायह निर्णय सही है या नहीं? विशेषज्ञ मार्गदर्शन की मदद से अपने सभी संदेहों को अलविदा कहें।

गोचर के ग्रहों की स्थिति

गोचर ग्रह स्थिति पर नजर डालें तो गोचर का सूर्य और बुध इनके जन्मकालीन सूर्य और शुक्र के ऊपर से प्रसार कर रहा है। मंगल और केतु मकर राशि में से, राहु कर्क राशि में से और गोचर का शनि धनु राशि के भाग्य स्थान से भ्रमण कर रहे हैं। गोचर का गुरु तुला राशि के सप्तम स्थान से गतिमान होता है। वहीं गोचर का शुक्र धन भाव की वृषभ राशि में से जन्म के बुध के ऊपर से गुजरता है।

आगामी वर्ष का फलकथन

फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ की एक्ट्रेस जरीन खान की कुंडली को पढ़ें तो आप देखेंगे कि सूर्य उच्च का यहां बना रहा है। साथ ही शुक्र और चंद्र त्रिएकादश है। शुक्र और चंद्र के बीच नवपंचम योग बन रहा है। इनका संयोजन इन्हें कलाक्षेत्र में प्रगति करा रहा है। गुरु और राहु का प्रभाव इनके अभिनय में परिपक्वता लाएगा। इनकी पहली फिल्म ‘वीर’ वर्ष 2010 में सलमान खान के साथ रिलीज हुई थी जिसमें इनके अभिनय में परिपक्वता दिखाई पड़ी थी।

उपस्थित होंगी चुनौतियां

आगामी वर्ष का विचार करें तो, जन्म के चंद्र से तीसरे स्थान की मकर राशि में गोचर का मंगल और केतु प्रसार कर रहा है। भाग्य स्थान से शनि का भ्रमण चल रहा है। इससे कार्यक्षेत्र में बारंबार संघर्ष व विलंब आने का अंदेशा रहेगा। यह स्थिति ता. 8-3-2019 तक रहेगी। जन्म के चंद्र से बारहवें स्थान में भ्रमण कर रहा तुला का गुरु सूर्य व शुक्र को पूर्ण स्थिति और मंगल को नवम दृष्टि से देखता है। यह गुरु इनकी सफलता के मार्ग में इनको मुसीबतों से सुरक्षित रखने का काम करेगा। दिनांक12-10-2018 से गुरु वृश्चिक राशि में जन्म के चंद्र और शनि पर से गुजरेगा। इस समय के दौरान इनको यश, मान, कीर्ति और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। हालांकि, इनको संभावित संघर्षों से जूझने की भी तैयारियां रखनी चाहिए।

अवसरों के नए दरवाजे खुलेंगे

ता.2-5-2018से 6-11-2018 ता. तक मकर राशि का मंगल इनसे काफी पुरुषार्थ कराएगा। ता. 6-11-2018 से 23-12-2018 तक कुंभ राशि में मंगल का भ्रमण इनको सौगात के रूप में आर्थिक लाभ देगा। ता. 23-12-2018 से 5-2-2019 तक मीन राशि में सेनापति मंगल अपनी यात्रा करेगा। यह मंगल इनके जन्म के चंद्र से नव-पंचम स्थान में आता है। इस कारण आर्थिक मोर्चे पर बड़ी उन्नति के योग आकार ले रहे हैं। हालांकि, इस अवधि के दौरान इनको स्वास्थ्य रक्षा के उपाय भी करने होंगे। दिनांक 5-2-2019 से 22-3-2019 के दौरान मेष राशि में यानी इनके देह स्थान से मंगल का गोचर होगा। मंगल के गोचर की अवधि जरीन खान के लिए कड़े परिश्रम के फलस्वरूप सफलता के द्वार खोलेगी। कुल मिलाकर, यदि देखा जाए तो 2018-19में हॉट एक्ट्रेस जरीन खान और संघर्ष के बीच चोली दामन का साथ रहने का पूर्वानुमान है।

गणेश जी के आशीर्वाद से,
बिंदुबेन पंड्या
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

क्या आपको अपनी चिंताओं से बाहर निकलने का रास्ता नहीं सूझ रहा है? हम आपकी मदद कर सकते हैं! अपनी समस्या के समाधान के लिए हमारे दैवज्ञ
ज्योतिषी से बात कीजिए

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to