होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » नुसरत भरुचा के करियर में क्या उछाल ला पाएगी ‘छोरी’

नुसरत भरुचा के करियर में क्या उछाल ला पाएगी ‘छोरी’

नूरसत भरुचा की अपकमिंग फिल्म छोरी का टीजर लांच हो गया है। इसे खुद नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह हॉरर फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विशाल फ्युरिया ने किया है। इस फिल्म में पहली बार नुसरत भरूचा डराने को कोशिश करने वाली है। नुसरत भरुचा अपनी इस हॉरर फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। उन्होंने कुछ ही समय में बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया है। इस बात से पता चलता है कि उनके ग्रह नक्षत्र उनके साथ है। आइए सूर्य कुंडली के हिसाब से देखते हैं कि आगे उनका करियर कैसा रहेगा…


नुसरत भरुचा का जन्म 17 मई, 1985 को मुंबई में हुआ है। उनकी कुंडली में उच्च का शुक्र है, जिसकी वजह से वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आई हैं। इसके अलावा सूर्य कुंडली में नीचस्थ का गुरु होने के कारण उन्हें अच्छे रिजल्ट मिलने में देरी हो जाती है। गुरु का नकारात्मक प्रभाव उनकी परेशानियों को बढ़ा देता है। उनकी आने वाली फिल्म 26 नवंबर को रीलिज हो रही है। इस फिल्म की बात की जाए, तो आने वाला समय उनके लिए अच्छा रहेगा। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहना मिलेगी।


नुसरत भरुचा को अपने करियर के शुरुआती पड़ाव में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनको लव रंजन की फिल्मों से ही पहचान मिली। कार्तिक आर्यन और नुसरत की जोड़ी ने प्यार का पंचनामा के दोनों वर्जन में काम किया है। इन फिल्मों इस जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला। इसी के साथ नुसरत अपने फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। नुसरत छोरी के अलावा अक्षय कुमार के साथ रामसेतु में भी काम कर रही है।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to