होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » जानिए राजकुमार राव और पत्रलेखा का कैसा होगा वैवाहिक जीवन

जानिए राजकुमार राव और पत्रलेखा का कैसा होगा वैवाहिक जीवन

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चर्चा के बीच राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) भी शादी की चर्चा है। खबर है दोनों नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों ने शादी के लिए चंडीगढ़ में एक वैन्यू को फाइनल किया है। पत्रलेखा और राजकुमार राव करीब 2010 से रिलेशनशिप में है। आइए जानते हैं दोनों की सूर्य राशि (sun sign) से कैसा होगा दोनों के बीच अनुकूलता (compatibility)


राजुकमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम में हुआ। उनकी कुंडली के अनुसार उनकी सूर्य राशि सिंह है। वहीं पत्रलेखा का जन्म 20 फरवरी 1989 को हुआ, उनकी सूर्य राशि मकर है। सिंह और मकर राशि के लोग दो अलग पर्सनेलिटी के लोग होते हैं। सिंह अग्नि तत्व की राशि है, वहीं मकर पृथ्वी तत्व की राशि है। सिंह राशि के लोग सेल्फ कॉन्फिडेंस,पॉजिटिव और जागरूक होते हैं। सिंह राशि के यही गुण मकर राशि के लोगों के बेहद आकर्षित करते हैं। राजकुमार भी अपनी लाइफ में कॉन्फिडेंट और पॉजिटिव नजर आते हैं। सिंह और मकर राशि के बीच मैरिज कंपेटेबिलिटी बेहद धीमी गति से आगे बढ़ती है। वे दोनों एक-दूसरे को समझते हुए आगे बढ़ते हैं। स्वग्रही सूर्य, उच्च का शनि, स्वग्रही मंगल और स्वग्रही गुरु है। लेकिन, शनि चंद्र विष दोष और केतु मंगल अंगारक दोष भी है। उनकी कुंडली में चार सकारात्मक और दो नकारात्मक योग है। हालांकि सकारात्मक योग की अधिकता के कारण उनके जीवन में पॉजिटिविटी ज्यादा रहेगी।


सिंह राशि के लोग अपनी बात पर अडिग रहते हैं। वहीं मकर राशि के लोगों के सिंह का यह स्वभाव पसंद नहीं आता है। सिंह राशि के लोग किसी लक्ष्य पर टिके रहते हैं, वहीं मकर के लोगों का रवैया बार-बार बदलता है। सिंह राशि के लोगों को यह पसंद नहीं आता है। वहीं पत्रलेखा की कुंडली में मंगल खुद की राशि में भी है। खुद की राशि में मंगल जातक को एग्रेसिव और गुस्सैल भी बनाता है। पत्रलेखा पर मंगल का असर होने के कारण वे एग्रेसिव और एक्टिव दोनों हो सकती है। जबकि राजकुमार राव सिंह की तरह आराम से काम करने वाले इंसान हैं। इस जगह दोनों को ही एडजस्ट करने की जरूरत रहेगी।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to