होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » किंग खान को आगामी वर्ष में भी सफलता मिलने की संभावना कम , गणेशजी की भविष्‍यवाणी

किंग खान को आगामी वर्ष में भी सफलता मिलने की संभावना कम , गणेशजी की भविष्‍यवाणी

‘एसआरके’ ‘बॉलीवुड का बादशाह’, ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरूख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शाहरूख रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, एक्‍शन सभी तरह की फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। एक से बढ़कर एक ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में देने वाले किंग खान के खाते में कई फिल्‍मफेयर अवार्ड्स हैं। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्‍स की मूर्ति भी स्‍थापित है। लेकिन पिछले कुछ समय से शाहरूख के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे है। शायद यही कारण है कि उनकी फिल्‍में दर्शकों की उम्‍मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। तो आपको क्‍या लगता है अब शाहरूख का दौर खत्‍म हो चुका है ? या आगामी वर्ष में रिलीज होने वाली फिल्‍में उनके लिए गेम चेंजर साबित हो पाएगी चलिए इन सवालों का जवाब गणेशजी से जानते है जिन्‍होंने एसआरके की कुंडली का विश्‍लेषण कर उनसे जुड़ी प्रमुख भविष्‍यवाणियां की है-

शाहरूख खान
जन्‍म-तारीख :- 2 नवंबर 1965
जन्‍म-समय :- अज्ञात
जन्‍म-स्‍थान :- नई दिल्‍ली, भारत


हमारे विद्वान ज्योतिषियों के द्वारा तैयार कि गई अापकी जन्मपत्री अभी पाइए


1. क्‍या आगामी वर्ष में प्रोफेशनल मोर्चे पर बुरे हालात सुधरेंगे ?
किंग खान की सूर्य कुंडली का गहन विश्‍लेषण करने के बाद गणेशजी बताते है कि उनकी कुंडली में दूषित केतु कैरियर / पेशे/ बिजनेस के 10वें भाव से गोचर करेगा, जो कि ये संकेत देता है कि आगामी वर्ष में बिजनेस के मोर्चे पर उनकी नकारात्‍मक शुरूआत हो सकती है। इसलिए शाहरूख को बिजनेस से जुड़े निर्णय बहुत ध्‍यान से लेना जरूरी है। इस अवधि में वे सरकारी रोष का भी सामना कर सकते है। इसके अलावा, फरवरी 2018 से अगस्‍त 2018 के बीच कुछ विवाद भी उभर सकते है। बिजनेस के लिए इस चरण को लाभप्रद समय नहीं कहा जा सकता क्योंकि निवेश में कुछ विफलताएं मिलने की संभावना है। ऐसे में गणेशजी शाहरूख खान को अपने फैसले में और लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की सलाह देते है।

2. क्‍या आनंद एल राय निर्देशित फिल्‍म शाहरूख खान के लिए गेम चेंजर साबित होगी ?
सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के बाद शाहरूख खान ही एकमात्र ऐसे अभिनेता है जिन्‍हें बॉलीवुड के शहंशाह का खिताब दिया गया है लेकिन दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, वीर जारा और मोहब्‍बतें जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में देने वाले शाहरूख खान के सितारे आगामी वर्ष में भी गर्दिश में रहने की संभावना है। गणेशजी के अनुसार आने वाले वर्ष में भी उन्‍हें जबरदस्त वृद्धि और प्रसिद्धि मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए अगर आनंद एल रॉय की ये फिल्‍म वर्ष 2018 में रिलीज होती है तो ये शाहरूख के लिए शायद ही गेम चेंजर साबित हो। ऐसे में किंग खान को अपनी प्रोजेक्‍टस पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है और उन सभी डिटेलस की स्‍टडी करने की जरूरत है जो उनके प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं। हालांकि, इस फिल्म में शाहरूख की एक्टिंग हमेशा की तरह तारीफे काबिल होगी, लेकिन अगर ये फिल्म वर्ष 2018 में रिलीज होती है तो उसे अत्‍यधिक सराहना नहीं मिल सकती।

3. क्‍या असफलता ने शाहरूख खान को व्यक्तिगत रूप से या उसके स्टारडम प्रभावित किया ?
किंग खान की सूर्य कुंडली में, स्‍वाभाविक रूप से लाभदायी ग्रह गुरू जन्‍म के सूर्य पर पहले भाव से गोचर करेगा जो कि उनके स्‍टारडम को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। बल्कि, ये पहलू उनकी पब्लिक लाइफ में ज्‍यादातर सकारात्‍मक परिणाम ही लेकर आएगा। क्योंकि सूर्य आक्रामक है और बृहस्पति शांत है, इसलिए वे एक साथ शाहरूख की पब्लिक लाइफ में बेहतर परिणाम लाएंगे। शाहरूख खानने के लिए बिझनेस महत्वपूर्ण है. आपके बिझनेसमे लाभ कब होगा।

हालांकि, जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है, कि शाहरूख गवर्मेंट अथॉरिटी के साथ किसी बहस में शामिल हो सकते है और कुछ करीबी लोगों के साथ उनके सार्वजनिक संबंध खराब होने की संभावनाएं भी हैं। ऐसा भी अंदेशा है कि कई गलतफहमियों, समस्याएं और संदेह उनकी पब्लिक इमेज को दबा देगा।

4. क्‍या शाहरूख को कैरियर के अन्‍य विकल्‍पों में सफलता मिलेगी ?
गणेशजी बताते है कि उनकी सूर्य कुंडली में, जन्‍म का सूर्य, शनि और गुरू एक-दूसरे पर दृष्टि डाल रहे है। इसलिए, वे तीक्ष्‍ण बुद्धि, बेहतरीन प्रबंधकीय क्षमता, एक तेज दिमाग और अद्भुत कौशल से संपन्न है। ऐसे में सफलता पाने के लिए वे कड़ी मेहनत करेंगे और किसी भी चीज को हल्‍के में नहीं लेंगे और ये पहलू उन्‍हें वर्ष 2018 में अपने बिजनेस को कुशलतापूर्वक संभालने में मदद करेगा। अब जैसे कि शाहरूख शनि की साढ़े साती में प्रवेश कर चुके हैं ऐसे में उन्हें जल्दबाजी में निर्णय लेने और बिजनेस या फाइनेंशियल मोर्चों पर किसी भी प्रकार के आवेगी फैसले से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा, किंग खान को विभिन्न बिजनेस के जरिए भारी लाभ या मुनाफे की संभावना नहीं है।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, अभी किसी ज्योतिषी से बात करें! पहला कॉल/चैट मुफ्त पाएं

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
मालव भट्ट (भट्टाचार्य)
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to