होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » रॉक ऑन 2 फिल्म की ज्योतिषीय भविष्यवाणी: सफलता मिलेगी या नहीं?

रॉक ऑन 2 फिल्म की ज्योतिषीय भविष्यवाणी: सफलता मिलेगी या नहीं?

‘रॉक ऑन-2’ फिल्म रियली रॉक करेंगी…कहते हैं गणेशजी

“हम होंगे, लाइट्स होगी, एक ह्यूज ऑडियंस होंगी…और होगी म्यूजिक जिसके हर बीट में, हर नोट में जिंदगी होगी…जिंदगी.”
– फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ का एक डायलाग साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉक ऑन’ की बहुप्रतीक्षित सीक्वल फिल्म ‘रॉक ऑन-2’आखिरकार 11 नवंबर को रिलीज होने होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर लोगों का काफी ध्यान खींच रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन के बारे में गणेशजी काफी सकारात्मक लग रहे हैं। गणेशजी के अनुसार, किरदारों के दमदार अभिनय, फिल्म की कहानी के पूरी तरह से नई होने और पिक्चराइजेशन का लीग से कुछ हटकर होना जैसी विशेषताओं के चलते फिल्म को सफलता प्राप्त हो सकती है। फिल्म में कलाकारों का परफॉरमेंस छाया रहेगा और चल रही फिल्मों की तुलना में यह फिल्म सामान्य रूप से विवादों से दूर रहेगी। चलिए, फिल्म के रिलीज दिन की कुंडली को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म के विषय में और जानने की चेष्टा करते हैं।

फिल्म ‘रॉक ऑन-2’
फिल्म रिलीज की तारीख: 11 नवंबर, 2016
बॉलीवुड के प्रमुख क्षेत्र के लिए रिलीज समय का चार्ट

kundali

हमारे विशेषज्ञों द्वारा अपनी हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें।

ज्योतिषीय विशेषताएं
संगीत पर आधारित फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ के रिलीज समय की कुंडली में शुक्र धनु लग्न राशि में स्थित है। वित्त का भाव उच्च के मंगल के कब्जे में है। गुरू दशम भाव पर स्थित होकर चंद्र के साथ प्रतियुति बना रहा है। भाग्य स्थान का स्वामी सूर्य एकादश भाव में नीच का है तथा शनि द्वादश भाव में शनि विराजमान है। जीवन में उतार-चढ़ाव का ग्रह राहु, भाग्य भाव यानीकि नवम भाव में स्थित है।

फिल्म के भविष्य को लेकर सितारें क्या संकेत करते हैं?
“मेहमान उतना ही कमफर्टेबल फील करेंगे, जितना हम उन्हें करवाएंगे”
दर्शकों के लिए एक लंबे समय के बाद सिनेमेटिक ट्रीट ?

प्राची देसाई द्वारा कहा गया फिल्म का यह डायलाग पूरी तरह से फिट बैठता है। फिल्म की टीम अपने मेहमान यानीकि दर्शकों को खुश करने के लिए पूरी तरह से कामयाब रहेगी। गणेशजी, फिल्म रॉक ऑन 2 के रिलीज समय में अनुकूल ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए इसकी सफलता को लेकर काफी आशावादी लग रहे हैं। वे कहते हैं कि “दर्शकों को एक लंबे समय के बाद एक बहुत ही अच्छी फिल्म देखने को मिलने जा रही है।”

केंद्र स्थानों में शुभ ग्रहों का आसीन होना फिल्म के लिए शुभ साबित होगा। इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाएगा।
पूरी तरह से परफॉरमेंस बेस्ड फिल्म ?

जैसा कि पहले ही उल्लेख किया है कि कुंडली में शुक्र की दशा प्रथम भाव में है। इसके अलावा, पंचम भाव का स्वामी मंगल द्वितीय भाव में उच्च का है और पंचम व दशम भाव पर अपनी दृष्टि डाल रहा है जहां गुरू स्थित है। ये सभी शुभ स्थितियां निर्दिष्ट कर रही हैं कि कलाकारों का सशक्त अभिनय इस फिल्म की खासियत रहेगी।

रचनात्मक तत्वों की भूमिका
फिल्म के रचनात्मक पहलुओं के प्रभावशाली होने की संभावना है। स्क्रिप्ट, सिनेमेटोग्राफी, डायरेक्शन, कॉस्ट्यूम्स, बैकग्राउंड स्कोर्स, आर्ट डायरेक्शन इत्यादि की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा सकती है। प्रमुख कलाकारों के धांसू प्रदर्शन से दर्शक कायल हो सकते हैंं। फिल्म अपने सकारात्मक तत्वों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल रहेगी, पर क्या आप जानना चाहते है कि आपको जीवन में सफलता कैसे मिलेगी? तो फिर हमारे विशेषज्ञों के मार्गदर्शन द्वारा अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।
सूर्य व गुरू के मुख्य भावों पर आसीन रहने से इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि इस फिल्म को किसी पुरस्कार के लिए नामित कर लिया जाए।

व्यापार की संभावनाएं

गणेशजी का मानना है कि यह फिल्म विदेशों में बहुत अच्छा बिजनेस करेगी। दर्शकों की इसे खूब सराहना मिलेगी। देश के अंदर इसे लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हो सकती है। एक तरह से देखा जाए तो यह सामान्य से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

नामांकन और पुरस्कार
फिल्म के रिलीज समय के चार्ट में ग्रहों की स्थिति को देखते हुए गणेशजी को लगता है कि इस फिल्म को विभिन्न वर्गों में पुरस्कार के लिए नामित किया जाने की संभावना है।समकालीन फिल्मों की तुलना में इस फिल्म के विवादों से मुक्त रहने की संभावना है।

जादू को बनाए रखना
यद्यपि फिल्म के कुछ पहलुओं की आलोचना की जा सकती है, पर तमाम तरीके से गौर करते हुए एेसा प्रतीत होता है कि फिल्म अपने आकर्षण को बरकरार रखते हुए दर्शकों को बाधें रख सकती है। किसी भी प्रकार के नकारात्मक प्रचार, सार्वजनिक बहस आदि का फिल्म के ऊपर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेंगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर, गणेशजी को महसूस होता है कि फिल्म ‘रॉक ऑन-2’ टिकट खिड़की पर अपनी धूम मचाते हुए लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़नें में पूरी तरह से सफल रहेगी।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
ज्योतिषी से बात करें एवं आदित्य साई
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

क्या आप अपने जीवन के कुछ क्षेत्रों को लेकर किसी कशमकश में हैं? तो अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं। हमारे अनुभवी ज्योतिषी से बात करें और अपनी सभी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to