होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » रणबीर कपूर के लिए वर्ष 2013

रणबीर कपूर के लिए वर्ष 2013

रणबीर कपूर के लिए वर्ष 2013

रणबीर कपूर के लिए वर्ष 2013

रणबीर कपूर की सूर्य कुंडली
जन्मतिथि 28-09-1982, मुंबई

सितारे बोलते हैं –
आकर्षक बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर हिंदी फिल्म उद्योग के प्रथम परिवार कपूर खानदान से आते हैं। उनका निजी जीवन विवादों के घिरा हो सकता है लेकिन वे अविचलित और संतुलित रहे हैं और उनकी मोहक मुस्कान बनी रही।

70 के दशक के चमकते सितारे ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे रणबीर कपूर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से रजत पटल पर कदम रखा था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई लेकिन रणबीर का तौलिया गीत बहुत प्रसिद्ध हुआ जिसने उन्हें पहचान दिला दी। इसके लिए उन्हें पुरस्कार भी मिला और जल्दी ही वे बॉलीवुड के पसंदीदा पोस्टर बॉय बन गए।

बॉलीवुड में सबसे योग्य कुंवारे रणबीर को उनकी पृष्ठभूमि और उनकी शुरूआती सफलता ने उनके सामने उम्मीदों का पहाड़ खड़ा कर दिया, लेकिन अभी तक शायद ही कभी उन्होंने दबाव को अपने ऊपर हावी होने दिया होगा। वे अलग – अलग तरह की भूमिकाओं का चयन करते हैं और एक ही तरह की छवि में कैद होने से बचते हैं। इस तरह उन्होंने अपने आलोचकों का का मुंह बंद कर दिया है। रॉकेट सिंह: द सेल्समैन ऑफ़ द ईयर से लेकर बचना ऐ हसीनों, राजनीति, वेक अप सिड और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रॉकस्टार, रणबीर ने समय के साथ अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि वास्तव में वे एक समझदार दिमाग रखते हैं। हालांकि दुनिया के सामने वे चंचल या बचकाने लगते हैं लेकिन उन्हें पता है कि व्यवसाय कैसे होता है।

रणबीर, निस्संदेह, बॉलीवुड की सबसे तेजी से बढ़ते स्टार हैं और उनके लाखों प्रशंसक उनसे बहुत अपेक्षा रखते हैं। वह हाल ही में एक पुरस्कार विजेता गतिविधियां में लगे रहे और इसके साथ ही दर्शकों और फिल्म निर्माताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। क्या वे इसमें बने रहने में सक्षम होंगे? उनके लिए वर्ष 2013 में क्या निहित है? गणेशजी वैदिक ज्योतिष की मदद से प्रतिभाशाली अभिनेता की सूर्य कुंडली देखकर आपको और भी कुछ बता रहे हैं। पढ़ें:

ज्योतिषीय अवलोकन और भविष्यवाणी
रणबीर कपूर की सूर्य कुंडली में, कला के देवता शुक्र – दुर्बल हैं, लेकिन, चूंकि ऊंचे बुध के साथ है इसलिए इसका नकारात्मक पहलू निष्प्रभावित रहेगा। यह रणबीर को एक अच्छा कलाकार बनाता है। इसके अलावा, शनि कन्या राशि में है और इन दोनों ग्रहों का संयोजन व्यक्ति को एक बेहतर कलाकार बनाने की दिशा में योगदान करता है। लेकिन, यह संयोजन सफलता में देरी का भी संकेत करता है।

रणबीर की कुंडली में मंगल वृश्चिक राशि में है जो उन्हें साहसी बनाता है। इस कारण से जल्दी ही वे एक्शन फ़िल्में कर सकते हैं।

2013 के दौरान बृहस्पति का पारगमन रणबीर की सूर्य कुंडली के 7 वें स्थान में मंगल में होगा। इसके अलावा, राहू का पारगमन जन्मकुंडली के बृहस्पति से होगा जबकि बृहस्पति पर पहले से ही शनि का पारगमन हो रहा है। परिणामस्वरूप रणबीर कपूर के लिए सारगर्भित भूमिकाएं पाना मुश्किल होगा है। इसके अलावा, अपनी अभिनय क्षमता में काफी सुधार के बावजूद, वे उम्मीद के मुताबिक पुरस्कार नहीं पा सकते हैं। रणबीर को कुछ झटकों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा, विशेष रूप से 2013 की प्रारंभिक अवधि के दौरान। हालांकि, जून, 2013 के बाद करियर में प्रगति की संभावना है और वर्ष के अंत तक दर्शकों को उनका एक अच्छा प्रदर्शन दिख सकता है। उनकी प्रतिभा को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा। वे शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिका भी कर सकते हैं।

जहां तक व्यक्तिगत जीवन की बात है गणेशजी को लगता है कि कुछ सामान्य प्रेम संबंध हो सकते हैं। वे किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं लेकिन दीर्घकालिक प्रतिबद्धता नहीं होगी। वे अपने व्यक्तिगत जीवन के कारण भी खबरों न में बने रहेंगे।

आर्थिक रूप से आनेवाला साल रणबीर कपूर के लिए औसत रहेगा। फिर भी वर्ष की पहली छमाही अधिक अच्छी रहेगी। रणबीर को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पुरस्कार मिले या न मिले वे अपने दर्शकों का प्यार तो पाएंगे ही।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to