होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » कुंडली के कौन से ग्रह राखी सांवत को रखते हैं विवादों में ?

कुंडली के कौन से ग्रह राखी सांवत को रखते हैं विवादों में ?

कुंडली के कौन से ग्रह राखी सांवत को रखते हैं विवादों में ?

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में है। खबरें आ रही है इस बार Bigg Boss 15 में वह अपने पति रितेश के साथ नजर आने वाली है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई ऑफिशियली पुष्टी नहीं हुई है। राखी सांवत हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनीं रहती है। कई बार उनके दावें लोगों को चौंका देते है। फिलहाल जिस रितेश को वह अपना पति बताती है, उन्हें राखी के सिवा किसी ने नहीं देखा है। उनके पब्लिसिटी स्टंट किसी से छिपे हुए नहीं है। इसलिए इस बात पर भी भरोसा करना मुश्किल है। आयटम गर्ल के तौर पर अपना कॅरियर शुरू करने वाली राखी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान तो बना ली है। खैर, आइए जानते हैं कि आखिर राखी सांवत की कुंडली में ऐसा कौन सा ग्रह कुंडली मारकर बैठा है, जो उन्हें हमेशा विवादों की ओर धकेलता है और किस वजह से वह हमेशा चर्चाओं में रहती है।

अगर आप भी अपनी कुंडली में ग्रहों की दशा जानना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करें….

राखी सावंत को शापित दोष धकेलता है विवादों में

राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को मुंबई में हुआ था। इस हिसाब से उनकी कुंडली पर नजर दौड़ाई जाए, तो उनकी सूर्य कुंडली में मंगल स्वराशि वृश्चिक में सूर्य के साथ है। इस वजह से वह हमेशा एनर्जेटिक रहती है। इसके साथ ही उच्च का गुरु और स्वग्रही शुक्र है। इस पॉजिटिव ग्रहों के साथ उनकी कुंडली में शनि राहु का शापित दोष भी है। यही शापित दोष उनसे हमेशा संघर्ष करवाता है और इसके साथ ही नेगेटिव रूप से इनफ्लूएंस करता है। इसी योग के कारण वह विवादास्पद परिस्थितियों से घिर जाती है। यह दोष पिछले जन्म में किसी व्यक्ति द्वारा श्राप दिये जाने या पिछले जीवन में कुछ अशुभ कार्य के कारण कुंडली में बनता है। हालांकि, समय रहते है इसका उपाय कर लेना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में हरएक समस्या का समाधान है। खैर, राखी सावंत के आने वाले समय को लेकर बात की जाए, तो दिसंबर में ही उनकी कुंडली के तीन बड़े ग्रहों के सामने से पांच ग्रहों का ट्रांजिट होगा, जो उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बिग बॉस -15 में उनकी एंट्री पर बवाल हो सकता है।

(जन्म कुंडली में शापित दोष जिंदगी के लिए बेहद कठिन समय लेकर आता है, इसका तुरंत समाधान करवाएं शनि-राहु शापित दोष पूजा के जरिए)

राखी सावंत का अब तक का सफर

राखी सावंत ने साल 1997 में अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में कई छोटी मोटी भूमिकाएं निभाई। उनकी कुंडली के योग उनको अभिनय के अलावा हर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनाए रखते हैं। वह अपनी शादी को लेकर भी आए दिन नए नए खुलासे करती रहीत है। हालांकि, उनकी शादी को चर्चा में रहने का एक तरीका ही कहा जा सकता है, क्योंकि वह पहले भी अपनी शादी की खबरें फैला चुकी है। राखी सांवत का अब तक का कोई भी रिश्ता सफल नहीं हो पाया है। इसका कारण यह है कि उनके ग्रह हमेशा उनके विपरीत होते है। अब देखना होगा कि Bigg Boss 15 में अपने पति को लेकर राखी सावंत क्या नया बम फोड़ती है।

अगर आप भी रिलेशनशिप में कई तरह के उतार चढ़ाव महसूस करते हैं। क्या अपने रिश्ते को लेकर है आपके मन में डर, बात करें हमारे विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर से-

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to