होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को होगी रिलीज, जानिए सूर्य कुंडली

वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को होगी रिलीज, जानिए सूर्य कुंडली

varun-dhawan

फैमिली ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत यह फिल्म अगले साल 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की जानकारी खुद वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो और एक वीडियो शेयर कर दी है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कियारा और वरुण दुल्हा-दुल्हन के भेष में नजर आ रहे है। वहीं वरुण कियारा का ऑफहैड चूमते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इसे लेकर वरुण धवन की सूर्य कुंडली क्या कहती है…


वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। इस हिसाब से उनकी कुंडली देखी जाए, तो वरुण धवन की सूर्य कुंडली में उच्च का सूर्य, उच्च का शुक्र और स्वग्रही गुरु है। हालांकि, उनकी कुंडली में गुरु और राहु का खराब कॉम्बीनेशन उन्हें अच्छी सफलता हासिल नहीं करने दे रहा है। साल 2022 में वरुण की दो फिल्में रिलीज होने वाली है। उस हिसाब से देखा जाए, तो उस समय उनके कर्म स्थान में शनि का परिभ्रमण, जन्म के चंद्र के ऊपर से होगा। साथ ही गुरु का ट्रांजिट उन्हें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार के रिजल्ट देगा।


राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण के माता पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह पहली फिल्म में है जब नीतू कपूर और अनिल कपूर एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं। वरुण धवन की आने वाली फिल्मों की बात की जाए, तो वह अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया में कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो फिल्म रणभूमि और मिस्टर लेले में नजर आने वाले हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to