होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » वर्ष 2015 में सिने खिड़की पर ‘ख़ान तिकड़ी’ का जादू चलेगा या नहीं?

वर्ष 2015 में सिने खिड़की पर ‘ख़ान तिकड़ी’ का जादू चलेगा या नहीं?

वर्ष 2015 में सिने खिड़की पर ‘ख़ान तिकड़ी’ का जादू चलेगा या नहीं?

सलमान ख़ान
हिन्दी फिल्म जगत की बात सलमान ख़ान के उल्लेख के बिना अधूरी है। सलमान ख़ान ने अपने 27 साल के फिल्मी करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में काफी उतार चढ़ावों का सामना किया है। सलमान ख़ान ने बड़े पर्दे पर सन 1988 में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से दस्तक दी थी। हालांकि, सलमान ख़ान को पहली बड़ी सफलता 1989 में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली। इस फिल्म के लिए सलमान ख़ान को फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार दिया गया था। सलमान ख़ान आज भी बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय हैं। उनकी फिल्म सिने खिड़की पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती है। उनकी यादगार फिल्मों में साजन, हम आपके हैं कौन, बीवी नं. 1, जुड़वा, अंदाज अपना अपना, वांटेड, दबंग, पार्टनर, एक था टाइगर इत्यादि शामिल हैं। ये ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने उनके करियर में अलग अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। हालांकि, पिछले साल 2014 में रिलीज हुई किक फिल्म ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ऐसे में उनके फैन चाहते हैं कि सलमान ख़ान बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत बनाए रखे। गणेशजी ने उनकी सूर्य कुंडली के आधार पर उनके भविष्य में झांकने का प्रयास किया है। आइए जानें कि वर्ष 2015 में सलमान ख़ान का फिल्मी करियर और व्यक्तिगत जीवन कैसा रहेगा?

जन्म विवरण – 27 दिसंबर 1965, इंदौर, मध्य प्रदेश

ग्रहों का संकेत
26 फ़रवरी 2015 के बाद सलमान ख़ान शनि की महादशा एवं मंगल की अंतर्दशा के प्रभाव में होंगे। इससे लगता है कि, सलमान ख़ान वर्ष 2015में अच्छी फिल्में देने में सफल रहेंगे। गणेशजी यह भी महसूस कर रहे हैं कि मंगल की अंतर्दशा के दौरान सलमान ख़ान एक्शन फिल्मों में अधिक नजर आएंगे। इसके अलावा यह दशा उनको व्यक्तिगत जीवन में भी अक्रामक बनाएगी। हालांकि, सलमान को अपने आक्रामक रवैये पर काबू रखना होगा, यदि ऐसा नहीं करते हैं, तो उनको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बहरहाल, वर्ष 2015 उनकी आर्थिक प्रगति के लिए काफी अच्छा नजर आ रहा है। हो सकता है कि सलमान ख़ान फिल्म निर्माता की भूमिका में भी नजर आएं।

सलमान ख़ान के छठे घर से राहु पारगमन कर रहा है जबकि आठवें घर से शनि गुजर रहा है, जो उनके स्वास्थ्य संबंधी अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। उनको एक्शन सीन करते समय काफी सावधानी बरतनी होगी। उनको जोखिम नहीं लेना चाहिए। सलमान ख़ान के सातवें अर्थात विवाह संबंधित भाव में पाच करतारी योग बन रहा है, जो निकट भविष्य (कम से कम इस वर्ष) में उनकी शादी न होने का संकेत दे रहा है। कुल मिलाकर, वर्ष 2015 सलमान ख़ान के पेशेवर जीवन के लिए काफी अच्छा रहने की संभावना है।

amir

आमिर ख़ान
हिन्दी फिल्म जगत में फिल्म निर्माताओं के लिए सबसे भरोसेमंद ख़ान अर्थात आमिर ख़ान ने सिने खिड़की पर अपनी वर्ष 2014 की इकलौती फिल्म ‘पीके’ से जबरदस्त कमाई करके सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि आमिर ख़ान की फिल्म पीके ने विरोध के बावजूद भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। छोटे पर्दे पर भी आमिर ख़ान का जबरदस्त प्रभाव सत्यमेव जयते के साथ बना हुआ है। उम्र के साथ साथ आमिर ख़ान की लोकप्रियता भी बढ़ी है। अब उनके चाहने वाले भी उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि उनको भरोसा होने लगा है कि आमिर ख़ान कुछ नया लेकर आएंगे। उतार चढ़ाव, सफलता असफलता जीवन का नियम है। इस बात को ध्यान में रखते हुए गणेशजी ने सफल ख़ान की सूर्य कुंडली का अध्ययन कर वर्ष 2015 में उनके करियर ग्राफ को देखने का प्रयास किया है। चलो, आओ जानें कि आमिर ख़ान इस वर्ष अपनी सफलता के दौर को बनाए रखेंगे, या चाहने वालों को निराश करेंगे ?

जन्म विवरण – 14मार्च 1965, मुम्बई

ग्रहों का संकेत
आमिर ख़ान की सूर्य कुंडली संकेत दे रही है कि आमिर ख़ान वर्ष 2015में निरंतर चर्चा का केंद्र बने रहेंगे। हालांकि, उनके जन्म के केतु के ऊपर से गोचर के शनि का पारगमन एवं गोचर का शनि जन्म के सूर्य,शुक्र एवं शनि से केंद्र में भ्रमण कर रहा है, जो आमिर ख़ान को बड़ी सफलता हासिल करने से कुछ रोकेगा।

कुल मिलाकर, आमिर ख़ान अपने करियर बतौर अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक को लेकर चिंतित रहेंगे। इस सभी तरह की भूमिकाओं में उनको संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना होगा। हालांकि, इस वर्ष की सकारात्मक बात यह है कि वर्ष की दूसरी छमाही आमिर ख़ान के लिए काफी अच्छी रह सकती है। इस समय आमिर ख़ान अच्छी फिल्में एवं प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं। उनको हिस्सेदारी कार्यों में काफी लाभ मिलने की संभावना है। आमिर ख़ान अपने जीवन साथी के साथ मिलकर सहभागिता में कार्य करते हैं, तो उनको लाभ होने की संभावना है। मगर, हो सकता है कि उतनी सफलता न मिले, जितनी आमिर ख़ान ने सोची हो।

shahrukh

शाहरुख खान
वर्ष 2014 में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की सफलता के साथ शाहरुख ख़ान ने अपनी लोकप्रियता का स्तर बनाए रखा। शाहरुख ख़ान कमाई के मामले में अव्वल अभिनेताओं की श्रेणी में आते हैं। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक बॉलीवुड के किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं क्योंकि फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रुपए आंकी है। शाहरुख ख़ान की सबसे लोकप्रियता फिल्म ‘दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे’ ने गत नवंबर महीने में मराठा मंदिर में 1000 सप्ताह पूरे किए हैं। वर्ष 2015 में शाहरुख ख़ान की फैन या रईस फिल्म रिलीज हो सकती है, जिसको लेकर सिने प्रेमियों में काफी उत्सुकता है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष शाहरुख खान बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए गणेशजी ने उनकी सूर्य कुंडली का अध्ययन किया। आओ जानें कि वर्ष 2015 शाहरुख खान के लिए किस तरह का रहेगा।

जन्म विवरण – 2 नवंबर 1965, नई दिल्ली

शाहरुख खान के लिए वर्ष की पहली छमाही साधारण रहने की सभावना है। इस समय दौरान शाहरुख ख़ान खूब धन खर्च करेंगे। इस समय के दौरान उनको कुछ विवादों के समाधान भी लाने पड़ सकते हैं। उनको मीडिया वार्ता के दौरान काफी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी, अन्यथा उनको अपने वक्तव्यों के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। वर्ष की दूसरी छमाही शाहरुख खान के लिए काफी अच्छी रहेगी। इस अवधि के दौरान रिलीज होने वाली फिल्मों को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। यह समय उनके लिए अनुकूल है। इस समय के दौरान शाहरुख खान अच्छी फिल्मों का निर्माण कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान चाहें तो शाहरुख खान हिस्सेदारी में कारोबार कर सकते हैं, जो उनको लाभ प्रदान करेगा।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to