होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » ग्रहों की कौन सी स्थिति दे रही मानुषी छिल्लर का साथ, जानिए कुंडली…

ग्रहों की कौन सी स्थिति दे रही मानुषी छिल्लर का साथ, जानिए कुंडली…

साल 2017 की विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। उनकी पहली ही फिल्म अक्षय कुमार के साथ आने वाली है। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टार फिल्म पृथ्वीराज एक पीरियोडिक ड्रामा होगी, जो साल साल 2022 जनवरी में रिलीज हो सकती है। फिल्म में मानुषी छिल्लर ने संयोगिता का किरदार निभाएगी। इस फिल्म का ट्रेलर 15 नवंबर को रिलीज हो चुका है। मानुषी को पहली फिल्म अक्षय के साथ मिली है, यह उनके लिए एक बेहतरीन शुरुआत है। आइए सूर्य कुंडली के आधार पर जानते हैं कि उनकी सूर्य कुंडली क्या कहती है…


मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के झज्जर में हुआ था। उनकी कुंडली पर नजर दौड़ाई जाए, तो उनकी सूर्य कुंडली में स्वग्रही शुक्र है। इसके अलावा उच्च का सूर्य और उच्च का चंद्र भी है, जो कुंडली को मजबूती प्रदान करता है। हालांकि, पृथ्वीराज जब रिलीज होगी, तो मानुषी छिल्लर की कुंडली कर्म स्थान में शनि का गोचर शुक्र के ऊपर से होगा। इसके अलावा जन्म के मंगल के सामने से गुरु का परिभ्रमण होगा। इसीलिए इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को औसत आंका जा सकता है। वहीं आने वाले समय की बात की जाए, तो आने वाला समय भी उनके लिए औसत ही रहेगा।


साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करते हुए मानुषी छिल्लर ने भारत का नाम रोशन किया था। उस समय से ही उनके बॉलीवुड में जाने के कयास लगाए जाने लगे थे। मानुषी एक डॉक्टर भी है। हालांकि, उनका ज्यादा इंट्रेस्ट मॉडलिंग में था, इसी वजह से उन्होंने इसे अपने करियर के तौर पर चुना। वहीं आने वाले समय में वह विक्की कौशल के अपोजिट भी नजर आ सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to