होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, दीपिका निरंतर आगे बढ़ती रहेंगी ! … ये कहना है, गणेशजी का !

चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, दीपिका निरंतर आगे बढ़ती रहेंगी ! … ये कहना है, गणेशजी का !

चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, दीपिका निरंतर आगे बढ़ती रहेंगी ! … ये कहना है, गणेशजी का !

गणेशजी का कहना है कि नवंबर, 2016से फरवरी, 2017 तक का समय दीपिका के फिल्मी करिअर के लिए एक महत्वपूर्ण समय रहने वाला है।
भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम बाॅलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार होता है। इनके पिता प्रकाश पादुकोण देश के जाने-माने बैंडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। अपनी पहली डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से शुरूआत करके दीपिका ने ‘बचना ए हसीनों’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘तमाशा’, ‘पीकू’, ‘रामलीला’ एवं ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘कोकटेल’ व ‘लव आज कल’ में उनका अभिनय यादगार रहा है। बहुत कम समय में उन्होंने सिनेमा के पर्दे पर नाम व शोहरत हासिल की। रामलीला व बाजीराव मस्तानी में अपने डांस के जरिए भारतीय नृत्य शैली को नए अंदाज में पेश किया, जो काफी सराहनीय रहा है। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी डिंपल गर्ल अब अन्तरराष्ट्रीय सिनेमा में प्रवेश करने जा रही हैं। दीपिका हाॅलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स’ में कलाकार विन डीजल के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। ख़बरों के मुताबिक फिल्म में दीपिका एक शिकारी के रोल में होंगी, जो केज की प्रेमिका भी बनेंगी। वर्ष 2015, दीपिका पादुकोण के लिए कामयाबी भरा रहा। अब देखना यह है कि इनका ये साल २०१६ फिल्म इंडस्ट्री में कैसा रहेगा। गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम ने उनकी सूर्य कुंडली का अध्ययन किया एवं पाया कि –

दीपिका पादुकोण
जन्म तिथि : 5 जनवरी, 1986
जन्म समयः ज्ञात नहीं
जन्म स्थान : कोपेनहेगेन, डेनमार्क

दीपिका पादुकोण की जन्म कुंडली

kundali

ज्योतिषीय अवलोकनः
बाॅलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जन्म कुंडली में जनवरी माह दौरान शुक्र ग्रह मूल स्थान में पहुंच चुका है। इतना ही नहीं, कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति का कारक ग्रह शुक्र इनकी कुंडली में दूसरे दो ग्रहों सूर्य व बुध के साथ धनु राशि में विराजमान है। दीपिका पादुकोण शनि व मंगल के रिटर्न फेस से भी प्रभावित हैं। जन्म कुंडली में गोचर करते हुए बृहस्पति की दृष्टि धनु राशि में स्थित ग्रह समूह (सूर्य, शुक्र व बुध ) पर पड़ रही है।

ज्योतिषीय दृष्टिकोणः

अनुकूल ग्रहीय पारगमन अवसर के द्वार खोलेंगे ?
दीपिका लगभग एक महीने से मंगल और शनि के रिटर्न फेस से प्रभावित रही हैं। इस समय दौरान दीपिका पादुकोण में उमंग, उत्साह एवं रचनात्मकता देखने को मिलेगी। समय के साथ साथ बैंगलोर सुंदरी और भी परिपक्व हुई है। ग्रहों का साथ मिलने से ये फिल्मों की शूटिंग के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगी। आशावादी होने के कारण, दीपिका चीजों को व्यापक दृष्टिकोण से देख सकेंगी। गणेशजी कहते हैं कि इनका यही गुण नए अवसरों का सृजन करेगा।

देशी से विदेशी सिनेमा का सफर और ग्रहों की भूमिका
गणेशजी देख रहे हैं कि गोचर का बृहस्पति बॉलीवुड की इस गोल्डन गर्ल के मामले में चमत्कारी रूप से कार्य कर रहा है। डिप्पी की जन्म कुंडली में तीन महत्वपूर्ण ग्रह सूर्य, शुक्र व बुध धनु राशि में विराजमान हैं। राशि चक्र के अनुसार नौवा भाव विदेशी भूमि व संभावनाओं को व्यक्त करता है। इस नौवें भाव का स्वामी बृहस्पति वर्तमान में सिंह राशि में से परिभ्रमण कर रहा है। वहां से इसकी शुभ दृष्टि इन तीनों ग्रहों पर पड़ रही है। इस अद्भुत ज्योतिषीय विन्यास ने इनकी फिल्मी यात्रा को और भी हसीन बना दिया है।

विदेशों में सफलता
गणेशजी को लगता है कि दीपिका का हॉलीवुड की दुनिया में प्रशंसा व तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका इस्तकबाल किया जा सकता है। आगामी वर्ष उनकी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए उज्जवल प्रतीत होता है। इनकी अभिनय चर्चा का विषय रहेगी।

आने वाले प्रोजेक्ट्स ?
करिअर के मोर्चे पर दीपिका शानदार प्रदर्शन करेंगी। ये विविधता भरे किरदारों में दिखाई देंगी। गणेशजी का विश्वास है कि फिल्म”ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज” के साथ हॉलीवुड में कदम रखने के बाद इनकी झोली में कई अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाएं आ सकती हैं।

कड़ी मेहनत-सफलता का मूल मंत्र ?
कड़ी मेहनत ही इस अभिनेत्री की सफलता को तय करेगी। इन्हें कसौटी पर रखा जा सकता है। कुछ मसले इन्हें दलदल में खसीट सकते हैं। लेकिन एक जुझारू मकर जातक की भातिं ये चुस्ती फुर्ती के साथ समस्याओं के भंवर से बाहर निकल आएंगी।

महत्वपूर्ण चरणः
नवंबर, 2016से फरवरी, 2017 तक का समय एक बार फिर दीपिका के फिल्मी करिअर के लिहाज से एक महत्वपूर्ण समय रहने वाला है।

दीपिका के लिए सलाहः
गणेशजी दीपिका पादुकोण को मार्च से सितम्बर के दौरान, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए कहते हैं। तुला और वृश्चिक राशि में मंगल की वक्री व मार्गी गति इनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अपने अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रमों के चलते जल्दी ही थकान का अनुभव करेंगी।

कुल मिलाकर, दीपिका पादुकोण इस साल भी पिछले वर्ष की तरह कामयाबी का परचम लहराएंगी। दीपिका के फैन्स इनकी आने वाली हाॅलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ का बेसब्री से इंतजात कर रहें है। यह फिल्म ट्रिपल एक्स श्रृंखला की तीसरी फिल्म है ,जिसके फिल्म निर्देशक डीजे कुरोसो हैं। उम्मीद है कि वे आगामी फिल्म में अच्छा काम करेंगी और दर्शकों द्वारा उनकी फिल्म को सराहा जाएगा।

गणेशजी दीपिका पादुकोण को भावी जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभेच्छा देते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
भावेश पट्टनी एन. पट्टनी
(रचनात्मक सहयोगःआदित्य सेन)
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to