होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी को लेकर क्या कहती है ग्रहदशा?

आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी को लेकर क्या कहती है ग्रहदशा?

आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी को लेकर क्या कहती है ग्रहदशा?

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी  17 जून 2022 को रीलिज होगी। इस बात की जानकारी खुद आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।  इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में आयुष्मान एक डॉक्टर की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। आयुष्मान बहुत दिनों बाद किसी फिल्म के जरिए दर्शकों से रूबरू हो रहे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म को लेकर क्या कहती है आयुष्मान खुराना की कुंडली…

आयुष्मान की मूल कुंडली में चार मजबूत ग्रह

14 सितम्बर 1984 को जन्मे आयुष्मान खुराना की सूर्य कुंडली में स्वग्रही सूर्य, उच्च का शनि, स्वग्रही मंगल के साथ स्वग्रही गुरु है। इन चार ग्रहों की स्थिति कुंडली को मजबूत बनाती है। हालांकि, कुंडली में मंगल-केतु का अंगारक दोष के कारण इन्हें बार बार अड़चन में डालता है। गोचर के ग्रहों की बात करें, तो एक तरफ गुरु सकारात्मक रहेगा, जो सूर्य-बुध के सामने से गोचर करेगा और दूसरी ओर अभी भी केतु के ऊपर से केतु का गोचर हो रहा है। वह भी सुख भाव से इतना शुभ नहीं है। यह उनको मिलाजुला परिणाम देगा।

नेशनल अवार्ड विजेता है आयुष्मान

आयुष्मान खुराना ने अपने कॅरियर की शुरुआत वीजे, एंकर के तौर पर की थी। इसके बाद टीवी से होते हुए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म अंधाधुन के लिए उन्हें विक्की कौशल के साथ नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी ताहिरा के साथ 13वीं सालगिरह मनाई है। आयुष्मान खुराना राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और सान्या मल्होत्रा ये इतने सभी समकक्ष कलाकार है।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to