होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » अंग्रेज़ी मीडियम का ज्योतिषीय विश्लेषण जानें हिंदी मीडियम में

अंग्रेज़ी मीडियम का ज्योतिषीय विश्लेषण जानें हिंदी मीडियम में

अंग्रेज़ी मीडियम का ज्योतिषीय विश्लेषण जानें हिंदी मीडियम में

पिछले साल मार्च के महीने में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जंग जीतने के बाद इरफान खान अब अपने करियर जीवन में एक बड़ी वापसी करने के लिए तैयार हैं। भारतीय समाज में जहाँ एक माँ के प्यार का बहुत सम्मान किया जाता है, वहीं हम एक पिता की मुश्किलों के बारे में बात करना भूल जाते हैं। उसी पिता के त्याग प्रेम और बलिदान को फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम के माध्यम से सिनेमाई पर्दे पर उतारने की कोशिश की है, निर्देशक होमी अदाजानिया ने। फिल्म में मुख्य रूप से और राधिका की भूमिका में तारिका और उनके पिता पिता के रूप में इरफान खान, चंपक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में करीना कपूर खान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी और पंकज त्रिपाठी शामिल हैं। फिल्म हमें न केवल भौगोलिक रूप से बल्कि अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के प्रयासों के संदर्भ में कुछ भी कर गुजरने वाले एक पिता की कहानी को प्रस्तुत करती है। यह एक एकल पिता के संघर्ष को भी दर्शाता है, जो एक बच्चे की माँ की कमी को पूरा करने के लिए प्रयास करता है। फिल्म के ट्रेलर में गहरी भावनाओं, एक पिता की सहजता, हास्य और एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति 1 करोड़ रुपये का जुगाड़ कैसे करता है, इसका रोमांच है। ऐसे में ग्रहों की स्थिति फिल्म की सफलता के बारे में क्या भविष्यवाणी करती हैं? क्या फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पायेगी या नहीं? आइये जानने की कोशिश करते हैं।

अंग्रेज़ी मीडियम की कुंडली

रिलीज़ तारीख : 13 मार्च 2020
समय : 09:00 बजे
मुख्य स्थान : मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया

kundali

क्या बॉलीवुड में चमकेगी फिल्म की क़िस्मत?

फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम की कुंडली में रिलीज़ के समय मेष लग्न उदय हो रहा है। मंगल, जो कि लग्न का स्वामी है, भाग्य के 9 वें घर में बृहस्पति और केतु के स्थित है। शुक्र जो मनोरंजन और कला के प्रतीक हैं, प्रथम भाव में स्थित हैं, जिस पर चंद्रमा की दृष्टि पड़ रही है। शुक्र एक विरोधी ग्रह है, जो मध्यम सफलता को दर्शाता है। उपरोक्त ग्रहों की स्थिति और संकेत यह दर्शाते हैं, कि इस फिल्म को औसत प्रतिक्रिया मिल सकती है।

फिल्म में कलाकारों को प्रदर्शन कैसा रहेगा?

7 वें घर का स्वामी होने के नाते शुक्र को पहले भाव में रखा गया है, जो फिल्म के मुख्य पात्रों के अच्छे प्रदर्शन का संकेत देते हैं। इस फिल्म में सभी कलाकारों का समग्र प्रदर्शन अच्छा और संतुलित हो सकता है। ग्यारहवें भाव में स्थित बुध यह दर्शाते हैं कि इस फिल्म को युवा पीढ़ी की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। लेकिन आपके लिए कैसी रहेगी साल 2020 में ग्रहों की स्थिति? जानने के लिए प्राप्त करें अपना वार्षिक राशिफल 2020!

अपना विस्तृत व्यक्तिगत राशिफल 2020 पाने के लिए यहाँ क्लिक करें अभी!

देश-विदेश में बॉक्स ऑफ़िस पर कैसा रहेगा प्रदर्शन

नौवें भाव में आठवें भाव के स्वामी मंगल, नौवें भाव के स्वामी बृहस्पति के साथ संयोजन कर रहे हैं। जो केतु के साथ भी एक संयोजन कर रहे हैं। जबकि दसवें भाव के स्वामी शनि अपने ही भाव यानि दसवें भाव में ही स्थित हैं। धार के लिए उत्तरदायी दूसरे भाव के स्वामी शुक्र प्रथम भाव में स्थित हैं जो कि विरोधी भाव है। ग्रहों की इस स्थित को देखते हुए जहाँ तक फिल्म के प्रदर्शन की बात की जाये तो फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम ठीक-ठाक प्रदर्शन कर सकती है। लेकिन ग्रहों की इस स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि विदेशों में फिल्म की कमाई संतोषजनक नहीं रहेगी,और यह उम्मीद के मुताबिक विदेशों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायेगी। ग्यारहवें भाव में सूर्य और बुध का संयोजन हो रहा है जो अन्य दूसरे साधनों के माध्यम से लाभ का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए यह फिल्म सैटेलाइट राइट्स जैसे माध्यमों से कुछ लाभ कमा सकती है।

कुल मिलाकर, ग्रहों की स्थिति को देखते हुए फिल्म अंग्रेजी मीडियम की सफलता मीडियम यानि सामान्य ही रह सकती है। इसके साथ ही इसकी कमाई भी औसत ही रहने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस तरह यह फिल्म निर्माता और निर्देशकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरने के विफल हो सकती है, तथा इसमें काम करने वाले अभिनेताओं की कड़ी मेहनत को भी नज़रअंदाज़ किया जा सकता है।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिष विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to