राशिचक्र के अनुसार जीवनशैली

राशिचक्र के अनुसार जीवनशैली

राशिचक्र के अनुसार अपनी जीवनशैली की प्राथमिकताएं तय कीजिए | किस राशि का शापिंग पार्टनर आपके लिए ठीक रहेगा या जिम सहयोगी किस राशि का होना चाहिए, यहाँ तक की खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी राशि की प्राथमिकताएं होती हैं |


मेष

मेष

इस राशि के जातक किसी भी क्रियाकलाप की बहुत जोर-शोर से शुरुवात तो करते हैं पर अंत तक ऊर्जा का वही स्तर नहीं बना कर रख पाते हैं | इनमें ऊर्जा और उत्साह तो भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं पर ये अधीर और अस्थिर चित्त के होते हैं | ये फ़िटनेस के प्रति बड़े जागरुक होते हैं | इन्हे शारीरिक मेहनत वाले खेल खेलना और व्यायाम करना पसंद होता हैं | अपनी प्रकृति के अनुसार ये लगातार जिम या खेल के मैदान नहीं जा पाते हैं | पर अपनी प्राकृतिक क्षमता के अनुसार ये खेलों में अच्छा प्रर्दशन करते हैं, विशेषत: दौड़, बाधा-दौड़, साइकिल, मोटर-रेसिंग और एरोबिक्स आदि में | तेज और चुनौती स्वीकार करने वाले मेष राशि के जातकों को स्पोर्टस्-बाइक या स्पोर्टस्-कार पर सवारी करना बहुत पसंद होता है | अन्य सामान चाहे वो कपड़े, गहने, या जूते हो इनकी पसंद स्टाइलिश और सजीली होती है | अत: ये उत्तम शापिंग पार्टनर साबित होते हैं | ये आप पर दबाव नहीं डालेंगे पर जो वस्तुएं चलन में हैं उनकी और नवीन दुकानों की जानकारी आपको देंगे |


वृषभ

वृषभ

दृढ़ और स्थिर वृषभ राशि के जातक व्यवहारिक होते हैं | ये शारीरिक फ़िटनेस और नियमित कसरत का महत्व समझते हैं | पर फ़िर भी इन्हे अमल में लाने में कठिनाई होती हैं क्योंकि इनके और भी दूसरे शौक और पास टाइम होते हैं इसलिए इन्हे यह तय कर पाना मुश्किल होता है कि ये किताब पढ़ने के लिए समय निकाले या ट्रेड मिल के लिये | जब खेल या शारीरिक मेहनत की बात आती है तो ये अपनी क्षमता का उपयोग रस्सा-कशी, चप्पू चलाने, पर्वतारोहण, प्रवास या बागवानी में करना चाहते हैं | खेलों में इन्हे बास्केट बाल, वाली बाल, क्रिकेट, गोल्फ़, रग्बी आदि खेल पसंद आते हैं | भौतिकवादी वृषभ राशि के जातक अपनी संपत्ति से प्यार करते हैं, चाहे वह उनके कपड़े हो या ऑटोमोबाइल की तरह कोई भी सांसारिक वस्तु | ज्वेलरी के क्षेत्र में इनकी पसंद क्लासिक और महंगी होती है, हीरा या कोई अनमोल ज़ेवर आदि | यदि आपको कुछ अलग खरीदना है तो इनके साथ शापिंग पर जाइये, ये आपको ज़रूर कुछ ऎसा दिलवायेंगे जो आपको भीड़ से अलग बनायेगा |


मिथुन

मिथुन

चपल और उत्साही मिथुन राशि के जातक खेल और शारीरिक व्यायाम पसंद करते हैं पर इन्हे पार्टीबाजी और सामाजिकता ज़्यादा पसंद नहीं होती है | जागिंग, नृत्य, और मजेदार खेल इनकी शीर्ष प्राथमिकता में रहते हैं, फिट रहने के तरीकों की सूची में | हालाकि ये व्यायामशाला में भी मज़ा कर लेते हैं इसलिए नही कि इन्हे मशीने पसंद हैं बल्कि इसलिये कि ये जिम मे ऎसे दोस्त ढुंढ लेते हैं जिनके साथ जिम के बाद ये घूमने-फ़िरने और स्नैक्स का मजा ले सके| जब खेल की बात आती है, तो जो खेल जोड़ों में खेला जाता है, उनमें इनका ध्यान ज़्यादा आकर्षित होता है, जैसे बैडमिंटन, टेनिस, शतरंज, या बिलियर्ड्स की तरह के खेल | प्रतिस्पर्धात्मक खेल और समूह में की जाने वाली गतिविधियां भी इन्हे अच्छी लगती हैं | सामाजिक कौशल इनकी एक और उत्कृष्ट विशेषता है और बेहतर बातचीत और सौदेबाजी में भी ये कुशल होते हैं | ये ब्रान्ड में ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं | इस राशि की महिलाएं बजट में शापिंग करना हो या स्ट्रीट में, बहुत कुशल होती हैं | ज्वेलरी और छुट-पुट सामान इनकी रुचि की सूचि में नहीं होते हैं | ये उपयोगी, पारंपरिक और व्यावहारिक खरीदारी करते हैं, शापिंग के वक्त ये आपको बोर नही होने देते हैं | उनका यह कार्यात्मक और किफायती गुण वाहनों की वरीयता तय करने में भी काम आता है |


कर्क

कर्क

कर्क राशि के लोगों को अथक प्रयास की जरुरत होती है अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिये | कई बार लगता है की ये अपनी इच्छित मंज़िल तक नहीं पहुँच सकते हैं क्योंकि ये अपने प्रयासों में नियमित नहीं रह पाते हैं और रुचि में भी कमी आ जाती हैं | पर यदि इन्हे जिम का साथी मिल जाए, जो उचित प्रोत्साहन दे, तो ये फ़िटनेस के अपने ध्येय तक पहुंच सकते हैं | कर्क को पानी से बहुत प्यार होता है इसलिये इन्हे वाटर-पोलो, बोट-रेस, पैरा-सेलिंग, आइस-हाकी और स्कीइंग जैसे खेल पसंद आते हैं | ये नियमित शापिंग करने वाले नहीं होते हैं पर यदि एक बार इनका मूड बन जाए तो इन्हे कोई रोक नहीं सकता हैं | खरीदारी उनके लिए एक मुक्ति का अनुभव है, चतुर कर्क राशि के जातक शापिंग का मजा लेना जानते हैं | ये जितना खर्च करते हैं उसका पूरा मुल्य प्राप्त करने का प्रबंध कर पाते हैं | ये अति उत्तम शापिंग पार्टनर साबित होते हैं क्योंकि ये आपको कभी भी यह याद नहीं दिलाते की आपने कितना खर्च कर लिया है | इन्हे महंगे गहने खरीदना पसंद होता है | इनका कलेक्शन किसी खज़ाने से कम नहीं होता हैं- इसमें मोती, महंगे रत्न आदि होते हैं | इन्हे नयी कार या बाईक का शौक नहीं होता हैं बल्कि ये अपनी वही पुरानी गाड़ी चलाना चाहते हैं जिनसे इनका भावात्मक जुड़ाव हो |


सिंह

सिंह

अपनी विशाल ऊर्जा और उत्साह का सही तरीके से उपयोग करने के लिये सिंह राशि के जातकों को ऎसे कार्य करना पसंद है जिनसे शारीरिक उत्कृष्टता प्राप्त हो | कैलोरी बर्न करने का परंपरागत तरीका इन्हे पसंद नही है बल्कि ये शेप में रहने के लिए कुछ अलग करना पसंद करते हैं- जैसे किक-बाक्सिंग, एक्वा-ऎरोबिकस्, बाल-रुम डांसिंग या पावर-योगा | जब खेलों की बात आती है तो इन्हे ऎसे खेल पसंद आते हैं जिनमें राजशाही की बात हो जैसे गोल्फ़, पाल-नौका, पोलो, घुड़सवारी और कार रेसिंग आदि | जुआ खेलाना और कैसिनो में जाने की भी संभावना रहती है | कर्क राशि की तरह ये थोड़ा दिखावेबाज़ होते हैं, जो इनके स्टाईल स्टेटमेन्ट में दिखता हैं, फ़िर चाहे वो कपड़े हो, वाहन या आभूषण | यदि इनकि जेब इजाज़त दे तो ये लैम्बोरगिनी, राल्स-रायस, बेन्टले या क्स्टम-मेड विन्टेज कार के मालिक बनना पसंद करेंगे | आभूषणों में इन्हे बड़े हार, चमकीले नगीने, जड़ाऊ कंगन पसंद आते हैं | अगर आप इनके साथ शापिंग पर जाते हैं तो जोशीले सहचर्य का मजा ले पाते हैं |


कन्या

कन्या

वफादार और ईमानदार कन्या राशि के जातक पसीना काफी नियमित रूप से बहाते हैं, फिटनेस के प्रति सबसे जागरूक राशि होने के नाते | फ़िट रहने के लिये ये एरोबिक्स, योगा, जॉगिंग या नृत्य करते हैं | शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने के अलावा इन्हे मानसिक कायाकल्प करना भी पसंद हैं | अत: इन्हे दिमागी खेल भी पसंद आते हैं | इसके अलावा इन्हे बास्केट-बाल और जिमनास्टिकस् भी पसंद आता है | इन्हे प्राकृतिक रुप से स्वस्थ रहना पसंद है और इसके लिये ये सही समय पर स्वास्थ्य वर्धक खाना खाते हैं और सही समय पर सोते हैं | ये हर काम में आदर्शवादी और पूर्णतावादी होते हैं | जब शापिंग की बात आती है, ये बड़े सजग शापर होते हैं | पर ये दोहरा आचरण भी दिखाते हैं जैसे यदि इन्हे कुछ पसंद आ जाये तो बिना सोचे ले लेते हैं जबकि कुछ चीजों के लिये ये बहुत छंटाई करते हैं | ये रूप-रंग के साथ मूल्य का भी ध्यान रखते हैं | ये आभुषण दो ही सूरतों में खरीदते हैं- या तो निवेश के लिये या जब कोई चीज इन्हे बहुत पसंद आ जाये तब | इन्हे सोने के आभुषण या हीरा ही पसंद आता हैं | इन्हे कुछ कम कीमती गहनें, कुछ हट के और एथिनिक गहने पसंद आते हैं | वाहनों के लिए इनका एक विचित्र विकल्प है, खासकर अगर ये महंगी मॉडल कार नहीं खरीद सकते हैं तो रिमाडल संस्करण खरीदना पसंद करेंगे बजाय की कई मील चली हुई कार या बाइक का उपयोग पसंद करेंगे |


तुला

तुला

संतुलन और शिष्टता – इन दो मंत्रो के चारो ओर एक तुला राशि के जातक का जीवन और वरीयताएं घूमती हैं | वे अपने जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन बनाए रखते हैं, चाहे वह स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस की ही बात हो | ध्यान, योगा और दूसरे शांति व संतुलन प्रदान करने वाले व्यायाम इन्हे अच्छे लगते हैं | इसलिये ये केवल कैलोरी जलाने के बारे में ना सोच कर आत्मा को शांति पहुंचाने वाले और अच्छा महसूस कराने वाले अपरंपरागत व्यायाम रूपों जैसे ताई ची, कलारिपयाट्टू और किण्डो को पसंद करते हैं | आराम और मजे के साथ समग्र स्वास्थ्य को पाना तुला राशि के जातक के लिए महत्वपूर्ण है | जब खेल की बात आती है, तो इन्हे एथलेटिक गतिविधियां ज़्यादा भाती हैं | ये इनके संतुलन का सही परीक्षण लेता हैं | इसलिये ये जिमनास्टिक, स्पिनिंग, बाधा दौड़, हैंडबाल, स्केटबोर्ड या स्केटिंग प्रकार के खेल पसंद करते हैं | हैरत की बात है, शिष्ट, स्टाइलिश तुला राशि के पुरुष शापिंग करना पसंद नहीं है | दूसरी ओर तुला राशि की महिलाएं महंगे और डिजाइनर सामान खरीदना पसंद करती हैं लेकिन स्वंय के लिये नहीं बल्कि अपने अंतरंग संबंधों को बनाये रखने के लिये | लेकिन, आप उन्हें नवीनतम फैशन और रुझान पर सुझावों के लिए परामर्श मांग सकते हैं और वे खुशी से मार्गदर्शन करेंगे | और ये मत भूलिये कि इन्हे उत्तम दर्जे के उपहार प्राप्त करने से प्यार है इसमें आकर्षक और नाजुक आभूषण शामिल हैं | पर इनकी प्राथमिकता आभूषण खरीदना या पहनना नहीं है बल्कि उनके द्वारा खरीदा गया आभूषण मात्र निवेश प्रयोजनों के लिए है | इनका यही रवैया ऑटोमोबाइल के लिए भी लागू होता हैं |


वृश्चिक

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातक जो भी करते हैं उसमे भावुक और तीव्र प्रतिस्पर्धी होते हैं | ये शारीरिक कौशल और मानसिक शक्ति बढ़ाने के तरीके पता करने के प्रयास में लगे रहते हैं | इन सब के अलावा कुतूहल इनके उर्जा स्तर को बनाए रखता है, अत: शारीरिक प्रशिक्षण के बारे में बात आती हैं तो ये सारे गुण इनको मार्गदर्शन प्रदान करते हैं | विन्यास- योगा, पावर योगा, रॉक क्लाइम्बिंग या मल्टी जिम गतिविधियां इन्हे पसंद आती हैं | खेल के विभाग में इन्हे तीव्र एथलेटिक गतिविधियां या मैराथन दौड़ पसंद आते हैं जो उनके धीरज और सहनशक्ति का परीक्षण करे | मज़ा और खेल के बारे में ये इनके अपने विचार हैं| ये शतरंज व मोनोपोली जैसे खेल में अपराजित रहते हैं क्योंकि ये ऎसे खेल हैं जिसमें कि न केवल एक निश्चित रणनीति की आवश्यकता होती है, बल्कि यह उन्हें उनकी विशेषज्ञता दिखाने का मौका देता है| अगर फ़िर भी यह काफ़ी नही हैं तो ये बाइक या कार रेसिंग से अपने आपको ताजगी दिलाते हैं | इनके चुने हुए वाहन मजबूत, विश्वसनीय और देख-रेख में आसान होते हैं | आकर्षक और काफी असमंजस में रहने वाले वृश्चिक राशि के जातकों की कपड़ों को लेकर एक अलग और निश्चित पसंद है | उन्हे पसंद नही कि कोई भी उन्हें इस बात पर सलाह दे | इस राशि की महिलाओं की अल्मारी काफ़ी रुचिपूर्ण होती है, जो कई बार पुरुषों की ईष्र्या का कारण बन जाती है | इनके पास कपड़ों और ऎसेसरिस के उत्तम विकल्प होते हैं | ये बेहतरीन और नायाब आभूषणों के मालिक होते हैं | ये कई ब्रांडों का परीक्षण करते हैं, लेकिन विशिष्टता की खातिर नहीं बल्कि विश्वास और ज़्यादा चलने की गारंटी के लिये | कोई आश्चर्य नहीं, वृश्चिक राशि की महिलाएं खरीदारी पूजा की तरह करती हैं | हालांकि इस राशि के कई पुरुष खरीदारी के प्रति उदासीन रहते है, पर वे बिना नाराज हुए अथवा ज़्यादा पूछ-ताछ के बिल का भुगतान कर देते हैं और इसकी बहुत सराहना भी नहीं होती है |


धनु

धनु

ऊर्जा के भंडार धनु राशि के लोग अथाह शक्ति और क्षमता को प्रदर्शित करते हैं, और अपनी कसरत की दिनचर्या को गंभीरता से लेते हैं | ये छोटी से छोटी चीज के विवरण पर ध्यान देते हैं और अपनी हर चाल की योजना बनाकर उसे कुशलता से चलते हैं | साहसिक और हमेशा प्रयोग करने को तैयार धनु राशि के लोग जब अति करते हैं तब ये असफल होने लगते हैं | ये प्रतियोगी परिदृश्य में, जहां इन्हे अपनी क्षमताओं को दिखाने का पर्याप्त मौका मिलता हैं, सफ़ल होते हैं | साहसिक, टीम गतिविधियां, स्क्वैश, लॉन टेनिस, तैरना, घोड़े की सवारी और यहां तक की बास्केट बॉल, बेसबॉल और लंबी पैदल यात्रा और ट्रैकिंग आदि उनकी संवेदनशीलता को सूट करने वाले खेल हैं | यदि यह भी पर्याप्त नहीं है, तो ये सड़कों पर नए स्थलों की खोज में निकल पड़ते हैं | यदि ‘सबसे अच्छे’ कपड़े पहनने का पुरस्कार घोषित किया जाए तो यह धनु राशि के जातक को ही मिलेगा | इन्हे सही समय पर सही वस्तुएं लेने की आदत है | धनु राशि की महिलाएं स्मार्ट होती हैं, इन्हे वास्तव में पता होता हैं कहां से क्या खरीदना उचित होगा और इसमें आभूषण भी शामिल हैं| ये सौदेबाजी कौशल में महान होते हैं और अक्सर सबसे उचित दरों पर वस्तुएं खरीद पाते हैं | जबकि धनु राशि के पुरुष अपेक्षाकृत शांतचित्त होते हैं और चुपचाप आपको शापिंग करते देखते हैं | अत: इन्हे खरीदारी के साथी के रूप में ले जाना बुरा विचार नही है, यदि इनकी भी इच्छा शापिंग की है तो |


मकर

मकर

कोई भी अन्य राशि का जातक व्यायाम और फिटनेस कार्यक्रम के लाभ को एक समर्पित मकर राशि के जातक से ज़्यादा लाभ में नही ला सकता है | ये टैंगो या जाज़ सेशन में जाने से पहले ट्रेडमिल पर पसीना बहाना पसंद करते हैं | मकर राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियों और अपने को फ़िट रखने के कार्यक्रम के बीच संतुलन रखना जानते हैं | वजन उठाना, कार्डियो, योग, एरोबिक्स या पास के पार्क में सैर करना, आदि इनके व्यस्त कार्यक्रम के बीच चलता रहता है | अगर यह भी काफ़ी नही हैं तो ये ट्रैकिंग अभियान, फुटबॉल का खेल या कुछ प्राकृतिक उपचार के द्वारा फ़िट रहने का प्रबंध करते हैं लेकिन तभी जब इनका काम और समय इसकी अनुमती दें | प्रतिस्पर्धी तरह के खेल भी इन्हे पसंद आते हैं, जहां सहनशक्ति और ऊर्जा का परीक्षण होता है | प्रैक्टिकल और विवेकपूर्ण मकर राशि के लोग आवेगी खरिदार नहीं होते हैं | मकर राशि के पुरुष और महिला जातक धैर्यशील खरीदारी साथी साबित होते हैं | और अगर मूड में हैं तो सही चीज की तलाश में घंटो या पूरा दिन भी निकाल देते हैं और जब ये ऎसा करते हैं तब आप ऊब जाते हैं | पर इस खोज-बीन का परिणाम इतना अच्छा आता है कि आप ईर्ष्या महसूस करने लगते हैं | ये काम मे इतना व्यस्त होते हैं कि शापिंग इनके लिए अतिरिक्त काम हो जाता है | गहनों में इन्हे कम से कम पसंद हैं, परंपरागत आभूषण की पसंद इन्हे उतकृष्ठ और सुरुचिपूर्ण बना देती हैं |


कुंभ

कुंभ

जिद्दी फ़िर भी लचीले कुंभ राशि के जातक वो खुद कैसे दिख रहे है इस बारे में सावधान रहते हैं | ये अपने आपको टोनड् और चुस्त रखना पसंद करते हैं | ये इनके प्राकृतिक आकर्षण और शिष्टता को बनाए रखता है | इन्हे अपने फिटनेस के लक्ष्यों को पाने के लिये और अधिक अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती हैं | इन्हे फिटनेस की खुबियों के बारे में मानसिक और बौद्धिक तरीके समझा कर बताइये, ये अपने फ़िटनेस दिनचर्या से शहद की मक्खी कि तरह चिपके रहेंगे | इन मुक्त पक्षियों को योगा आदि भाता है | मानवीय हित के कोई भी कार्य इनका ध्यान आकर्षित करते हैं | चैरिटी के लिये चलना, मैराथन, टीम वाले खेल आदि को ये पसंद करते हैं, इसलिये स्नोबोर्डिंग जैसे साहसिक खेल, विन्ड सर्फिंग, स्काई डाइविंग या बंजी जंपिंग जैसे खेल इन्हे पसंद आते हैं | कुंभ राशि के लोग शापिंग पर साथ जाने के लिये बेहतर साथी साबित होते हैं | इनके पास आइडियास् की कमी नही होती है | इनकी विशिष्ट ड्रेसिंग शैली आपको शापिंग के कई आइडिया देती हैं | शुरु-शुरु में ये आपको स्वार्थी और आत्म केन्द्रित लगेंगे पर बाद में आपको इन्हे साथ ले जाने का अफ़सोस नहीं होगा | जब बात आभूषण की आती है, ये प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं इसलिये नगीने, सीपी और मोती इनकी पहली पसंद है | ये अपने ऑटोमोबाइल को भी दीप्तिमान और झिलमिलाता रखना चाहते हैं |


मीन

मीन

मीन राशि के जातक काफी शांतचित्त प्रवृत्ति के होते हैं इसलिए इन्हे व्यायाम करने के लिए प्रेरणा की ज़रूरत होती है | हालांकि ये अपने लुक के बारे में सचेत रहते हैं इसलिए फ़िटनेस के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं | पानी की लहरों से सम्मोहित मीन राशि के जातक जल के पास ज़्यादा रहना चाहते हैं | अर्थात इन्हे समुद्र का किनारा पसंद होता है | जिम में अपने नियमित वर्कआउट के अलावा इन्हे पूल साइड या समुद्र तट पर देखा जा सकता है, इनके लिये तैराकी या एक्वा एरोबिक्स कैलोरी बर्न करने के सबसे सुखद तरीकों में से हैं | ये पानी की धाराओं से प्यार करते हैं इसलिये इन्हे वाटर स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग और गहरे समुद्र में गोताखोरी से विशेषत: प्यार है | जब खरीदारी की बात आती है तब आवेगी इनके लिये सबसे अच्छा शब्द है | इन्हे उपहार और शापिंग पसंद है | इनकी आंखों को जो भाता है उसे ये झट से उठा लेते हैं | ये काफ़ी चयनात्मक होते हैं और उत्तम वस्तुओं को इकट्ठा करना पसंद करते हैं, फ़िर चाहे वो भारी हार हो या सूक्ष्म नक्काशीदार हार | सोने की चमक नीले नगीने के साथ इन्हे अच्छी लगती है | ऑटोमोबाइलस् में इनकी पसंद के लिए बहुत ज़्यादा नहीं कहा जा सकता है, ये अक्सर अपने वाहन उपेक्षित रख देते हैं, और धोने या जब तक अत्यंत आवश्यक हो मरम्मत के लिए भी नहीं भेजते हैं |

ज्योतिषी से अभी बात करें, पहला परामर्श 100% कैशबैक के साथ!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Continue With...

Chrome Chrome