होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » मुझे कौन-सी नौकरी करनी चाहिए?

मुझे कौन-सी नौकरी करनी चाहिए?

एेसी बहुत ही कम चीजें होती हैं जो कि एक सफल, संतोषजनक प्रोफेशनल लाइफ की तुलना में अधिक इंपॉर्टेंट होती है। जब आप अपने करियर की नई ऊचाइयों को छू रहे होते हैं और अपनी सीमाओं का अभूतपूर्व ढंग से विस्तार कर रहे होते हैं तो इससे आपको एक सच्ची खुशी मिलती है और आप एक संतुष्ट जीवन जीने लगते हैं। जब आप अपनेे प्रोफेशन एंबीशन की तरफ बढ़ रहे होते हैं तो आपकी पर्सनल लाइफ में भी सुधार व निखार आता है।

व्यक्ति के लिए कभी-कभी सही कैरियर की दिशा को ढूंढना व तय करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। प्रायः अपनी नौकरी जॉब में ही अटक कर रह जाते हैं। वे नहीं जानते कि उन्हें अपने करियर-पेशे में आगे क्या कदम उठाना है। इसलिए, ज़िंदगी के मकसद की तलाश में आजीवन दर-दर भटकते रहते हैं।

हालांकि, करियर ज्योतिष उन चीजों में भी प्रकाश डाल सकती है जिसमें किसी व्यक्ति को परामर्श और सहायता की जरूरत होती है। गणेशास्पीक्स.कॉम के मनीषी ज्योतिषी आपकी जन्म-कुंडली के गुण-दोष का आकलन करेंगे। पत्री को अलग-अलग ढंग से जांचने के बाद हमारे कुशल ज्योतिषी आपकी पर्सनॉलिटी और राशि चक्र के अनुसार आपको सही नौकरी पाने के लिए सही तरीके के निर्धारण में आपकी पूरी मदद करेंगे।

हमारी वेबसाइट के जरिये इन सवालों को आसानी से पूछा जा सकता है। हम आपको पूरा यकीन दिलाते हैं कि आपको समस्या का निदान यहां क्लीयर कट ढंग और अच्छी तरह से समझाया जाएगा।


व्यक्ति का चरित्र, पसंद-नापसंद उसके लिए सही करियर पथ निर्धारित करने में एक अहम भूमिका तय करते हैं। ज्योतिष बताता है कि आप अपने लिए एक आदर्श चरित्र को कैसे गढ़ें। जहां कुछ को रासायनिक समीकरणों करने में मजा आता है तो किसी-किसी को दूसरों के साथ चिकनी-चुपड़ी बातें करके अपना काम निकलवाने में खुशी मिलती है। कोई-कोई एक बड़ी संस्था या कंपनी में काम करना पसंद करता है तो कोई नए सिरे से कोई उद्यम शुरु करने में रुचि रखता है। मजे की बात तो यह है कि आप अनजाने में अपनी तकदीर के अनुसार आगे बढ़ते हैं और आपको पता भी नहींं होता कि आप की इस राह का कर्ताधर्ता तो कोई और ही है। कैसा रहे यदि आपको ये सारी चीजें पहले से ही पता हो!

करियर संबंधी प्रश्नों में जब आप एस्ट्रोलॉजी का दामन थामते हैं तो आपको मायूसी नहीं होती, बल्कि यह आपके प्रश्नों को गंभीरता से लेते हुए उसका हल निकालता है। दिलचस्प बात ये है कि जिस सवाल के जवाब के लिए आप दर-दर की ठोकरे खा रहे होते हैं वो तो आपकी खुद की कुंडली में ज्योतिष की कूट भाषा में अंकित होता है। बात सिर्फ इतनी सी होती है कि आपकी कुंडली में छपे हुए इस दिव्य वाणी को कोई सिद्धहस्त ज्योतिषी सरल भाषा में आपको समझा सकें।

एक बार जब अाप अपनी खूबियों या अच्छे गुणों के बारे में जान जाते हैं और यह पता लगा लेते है कि कितनी अच्छी तरह आपके अंदर निहित गुण आपकी प्रोफेशनल फील्ड के साथ मैच हो रहे है तो आपके लिए सब बातों पर विचार करते हुए एक प्रैक्टिकल डिसीजन लेना बहुत ही आसान हो जाता है।

तो, आपको खुद-ब-खुद पता चल जाएगा किस नौकरी से आपके करियर में उठाव होगा। किस नौकरी से आप सच्चे मन, उमंग और उत्साह से पूरे दिन जुड़े रहेंगे।


यदि आप अपने करियर के संबंध में ज्यादातर समय उधेड़बुन की स्थिति में रहते हैं तो इसका मतलब ये हुआ कि आपको पैसे और इच्छा दोनों में एक की उंगली पकड़ने का विकल्प होता है। आजकल का युवा वर्ग का रुपये-पैसे कमाने के दबाव में अपने सपनों और अभिलाषाओं के साथ समझौता कर बैठता है जो कि कोई नई बात नहीं है। बहुधा गलत फैसलों का बुरा अंजाम होता है। एेसी स्थिति में लोग अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जिंदगी भर हताशा, कुंठा, मायूसी और अवसाद के शिकार रहते हैं। ज़िंदगी के फैसले बुद्धिमानी से करने और कामयाब होने के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि हमारे अंदर सही-गलत के बीच फर्क करने की पर्याप्त काबिलीयत हो। फलित ज्योतिष का रोल यहां बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके द्वारा कुंडली में छिपी आपसे संबंधित बातों का रहस्योघाटन होने से आपके करियर पर प्रत्यक्ष रुप से ज़बरदस्त असर दिखाई देता है।

जब भी आपको किन्हीं दो नौकरियों को लेकर दोराहे की स्थिति महसूस हो, आपके लिए यह एक बहुत बड़ा फैसला हो, तो एेसी स्थिति में तुरंत ही एक भरोसेमंद ज्योतिषी की सलाह लेने से कतराना नहीं चाहिए। गणेशास्पीक्स.कॉम में काम कर रहे तजुर्बेकार ज्योतिषी आपकी जन्मपत्रिका के गहन अध्ययन के उपरांत आपको अपने करियर च्वाइंस में हेल्प व गाइड सही डिसीजन लेने में सहायक रहते हैं।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)


नौकरी संदर्भ में 10वें भाव के स्वामी और इस पर विभन्न ग्रहों का प्रभाव आपकी रुचि के क्षेत्र का निर्णय लेता है। नौकरी सरकारी होगी या प्राइवेट ये भी भारतीय ज्योतिष इंगित करता है। आइए पूरे डिटेल्स से जानते हैं कि कुंडली में मौजूद ये ग्रह किन-किन बातों का प्रतिनिधित्व करते हैं:

सूर्य:

सरकारी नौकरी (गवर्नमेंट जॉब), गवर्नमेंट सेक्टर, टॉप-लेवल मैनेजमेंट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), प्रोपराइटर, मैनेजिंग डायरेक्टर वगैरह।

चंद्रमा:

डॉक्टर, नर्स और देखभाल करने वाले, आर्टिस्ट, महिलाओं से संबंधित मामले, हॉस्पिटल, पानी, तरल पदार्थ, समुद्र, लंबी दूरी की यात्रा, मनोवैज्ञानिक, चिकित्सक, साइक्लोजिस्ट आदि।

मंगल:

इंजीनियर, सेल्स एंड मार्केटिंग, स्पोर्ट्स, रक्षा और सुरक्षा, पुलिस बल, कमांडर, सैनिक-सोल्जर, लड़ाके योद्धा, सर्जन, रियल एस्टेट एजेंट, लैंड ब्रोकर, बॉडीगार्ड्स, शेफ / बावर्ची

बुध:

राइटर, एडिटर, कॉमेडियन, हास्यप्रद कहानी लिखनेवाला, कार्टूनिस्ट, शोधकर्ता, ट्रेनर, एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल,टेलीकम्यूनिकेशन एक्सपर्ट, गणितज्ञ, सांख्यितज्ञ, नेटवर्क इंजीनियर, सांकेतिक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोग।

गुरु:

लीडर, मिनिस्टर, जज, लॉयर, न्यायिक प्रक्रियाओं और अदालतों में काम करने वाले लोग, प्रचारक, टीचर, आध्यात्मिक गुरु, पुजारी, ऋषि, ईश्वर तुल्य पुरुष, सेवा और परोपकार, मानवसेवी, सोशल वर्कर, समाज सुधारक, काउंसलर, फाइनेंसर, आर्गेनाइजर आदि।

शुक्र:

क्टर, डायरेक्टर, कवि, सिंगर, कोरियोग्राफर, सिनेमेटोग्राफर, आर्ट डायरेक्टर, फ़िल्म, एंकर, ग्लैमर पर्सनालिटी, कवि, मॉडल, ब्यूटीशियन, फैशन डिज़ाइनर, इंटीरियर डिजाइनर, आर्किटेक्ट, मूर्तिकार,चित्रकार, फोटोग्राफर, ब्यूटी या वेलनेस प्रोडक्ट और सर्विस में काम करने वाले इंटरप्रेन्योर, खाद्य आलोचक, फिल्म समीक्षक, इवेंट मैनेजर, एचआर पर्सनेल आदि।

शनि:

कानून, मजिस्ट्रेट, गवर्नमेंट सर्विस, एडमिनिस्ट्रेशन, जन कल्याण गतिविधियां, बीमा अधिकारी, स्टील इंडस्ट्री, भारी मशीनरी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग इत्यादि।

तो आपके इस प्रश्न “मुझे कौन-सी नौकरी या काम करना चाहिए?” के उत्तर के लिए हमारे ज्योतिर्विदोंको कई बातों पर गौर करना होता है।


कभी-कभी, लोग अपने काम से असंतुष्ट नहीं होते हैं। उनको तो चिंता केवल इस बात की रहती है कि आने वाले सालों में उनका करियर किस दिशा में जाएगा, उन्हें एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलेगी या नहीं। यह चिंता आपको समय-समय पर आपको परेशान, भयभीत और व्याकुल बना देती है। फलस्वरूप, चिंता से मानव का हृदय निराश हो जाता है, परन्तु शांति की बातें उसे आनंद से भर देती है।

अपने पेशे-करियर से संबंधित समस्याओं के समाधान का रास्ता ज्योतिष विद्या से होकर जाता है। एक बार यह पता चल जाने पर कि आप फला प्वाइंट पर फला एफर्ट से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं तो आप सपनों को पूरा करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। अगर आपकी उम्मीद के अनुसार फल नहीं मिल रहे हैं तो हताश-निराश मत हों। आप हमेशा अपने करियर के भविष्य के गर्भ में झाकने में कामयाब रहेंगे। आपके पास योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ने का पूरा खाका पहले से ही तैयार रहता है।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)


हमारी साइट पर उपलब्ध विशेषज्ञ एक बेहद समर्पित, कुशल और बुद्धिजीवी ज्योतिषी होते हैं। रिलाएबल और ऑथेंटिक गाइडेंस देने के लिए ये संकल्पबद्ध होते हैं। ये सुनिश्चित करते हैं कि प्रश्नकर्ताओं द्वारा पूछे गए उत्तर उन्हें 24 घंटे के भीतर सुलभ हों। पूरा प्रयास इस बात पर होता है कि रिपोर्ट में लिखी गई भाषा सरल, ज्योतिष शब्दजाल से मुक्त रहते हुए सर्वसाधारण की समझ के दायरे में आए। सारे सवालों का जवाब ईमेल द्वारा दिया जाता है।

अपने करियर की जिम्मेदारी लेने का यही तो समय है। अच्छे पैकेज वाले नौकरी के अवसर आपको कब, कैसे और किस दिशा से आएंगे यदि ये पता चल जाएं तो सारी टेंशन रफूचक्कर ! आपकी प्रकृति और काबिलीयत के अनुसार उपयुक्त नौकरी की तलाश में वैदिक ज्योतिष आपके लिए पथ प्रदर्शक की निभाते हुए आपको अच्छी नौकरी के उपाय बतला सकता है। हमारे ज्योतिषीय सलाहों व हिदायतों का अनुसरण करके निःसंकोच अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें और एक सफल जिंदगी जिएं।
(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)

मुझे कौन-सी नौकरी करनी चाहिए? अब पूछो

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to