होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » Weight Loss Tips: राशि के अनुसार जानिए मोटापा कम करने के उपाय

Weight Loss Tips: राशि के अनुसार जानिए मोटापा कम करने के उपाय

Weight Loss Tips: राशि के अनुसार जानिए मोटापा कम करने के उपाय

राशि के अनुसार जानिए मोटापा कम करने के उपाय
खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता है। एक्टिव कौन नहीं रहना चाहता है, लेकिन जंकफूड से भरे माहौल के साथ टीवी और इंटरनेट की इस दुनिया में हमारा हम पर ही कोई कंट्रोल नहीं है। टीवी देखते हुए खाना या आए दिन जंक फूड खाते रहना हमारे वजन में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। कई बार हम वेट लूज करने के लिए अलग-अलग प्लान बनाते हैं, लेकिन वह सक्सेसफुल नहीं हो पाता है। अब आप अपनी राशि के अनुसार अपने वेट लूज करने का प्लान बनाए, ताकि उस प्लान को अमल में लाने के लिए प्लानेट्स भी आपका साथ दें। देखते हैं अलग-अलग राशियों के लिए वजन कम करने के लिए क्या करें।

मेष – खूब पैदल चलें

मेष राशि के लोग हमेशा एनर्जेटिक और एक्टिव बने रहते हैं, लेकिन खाने पर कंट्रोल करना उनके लिए मुश्किल है। यदि आप मेष राशि के हैं और वेट लूज करने का प्लान बना रहे हैं, तो केवल हार्ड एक्सरसाइज में बिलीव करें। आपको खाना बहुत पसंद है, लेकिन डायटिंग करके वजन कम करना आपके बस की बात नहीं होगी। वहीं रेग्युलर जिम जाने में भी आपको परेशानी हो सकती है। आप वजन कम करने के लिए खूब पैदल चलें। यदि आप रोजाना साइकलिंग कर सकते हैं, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। बस आपको याद रखना है कि उस काम को कम से कम 100 दिनों तक लगातार करें।

वृषभ– स्ट्रिक्ट इंंस्ट्रक्टर से मिलें

वृषभ राशि राशिचक्र की बहुत ही स्मार्ट राशि होती है, लेकिन गोल पूरा करना कई बार उनके बस की बात नहीं होती है। वे तब तक कुछ नहीं करते जब तक उन्हें इसके लिए या तो प्रेरित ना किया जाएं या फिर डराया ना जाएं। जाहिर है वजन कम करना वृषभ के लिए बहुत मुश्किल टास्क में से एक होगा। वृषभ राशि के लोग यदि वजन कम करना चाहते हैं, तो किसी नेचुरल प्लेस, नदी किनारे या पार्क आदि के पास कम से कम एक घंटे का वॉक जरूर करें। वहीं वजन कम करने के लिए किसी स्ट्रिक्ट इंस्ट्रक्टर का सहारा लें, क्योंकि बिना इंस्पिरेशन या डर के आप कुछ नहीं कर पाते हैं।

मिथुन- दोस्तों के साथ पार्टी में ना जाएं

खाना मिथुन राशि के लोगों की समस्या है। वे अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी पर जाना और खूब बातें करना पसंद करते हैं। जिम जाकर पसीना बहाना उनके बस की बात नहीं है। मिथुन राशि के लोग यदि वजन कम करने के इच्छुक हैं, तो सबसे पहले उन्हें दोस्तों के साथ पार्टी में जाना या दोस्तों को पार्टी में इनवाइट करना कुछ दिनों के लिए बंद करना होगा। इसके अलावा अपने लिए खाना खुद बनाना होगा। जब आप इन दो कामों को सीरियसली करेंगे, तो निश्चित ही आपके वजन में कमी आएगी। वहीं कुछ छोटे स्टेप्स जैसे लिफ्ट का उपयोग नहीं करना और घर के आसपास से सामान लाने के लिए पैदल जाना आपको बहुत हेल्प करेगा।

कर्क- किसी रोमांटिक वॉक पर जाएं

कर्क राशि के लोग बहुत इमोशनल होते हैं। वे अपने फेवरेट फूड को कभी ना नहीं कह सकते हैं। यदि कर्क राशि के लोगों को वेट लूज करना है, तो इनके आसपास के लोगों को इनसे खाने के बारे में पूछना बंद करना होगा। वे अकेले कुछ नहीं खाना पसंद करेंगे। वहीं एक लंबी रोमांटिक वॉक आपको अपना वेट लूज करने में मदद करेगी। लंच और डिनर के लिए आपको फिक्स टाइम टेबल बनाना होगा और पूरे डिटरमिनेशन के साथ इस टाइमटेबल को फॉलो करना होगा। स्विमिंग भी आपके वेट लूज के लिए परफेक्ट एक्सरसाइज होगी।

सिंह – प्ले ग्राउंड में बिताएं ज्यादा समय

सिंह राशि के लोग अच्छे लीडर होते हैं। आपको वजन कम करने के लिए एक टीम का नेतृत्व करना चाहिए। आपको प्ले ग्राउंड में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए और अपनी लीडरशिप में टीम को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। जब यह आपके रूटीन का हिस्सा होगा, आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। जहां तक वजन कम करने के लिए सिंह राशि के लोगों के खाने की बात है, तो वे अपना फेवरेट खाना छोड़ नहीं सकते हैं। इसके अलावा एयरोबिक्स और डांस आपके वजन को कम करने का बेस्ट वे हो सकता है।

कन्या – हेल्दी फूड को रूटीन बनाएं

कन्या राशि के लोग अपनी हेल्थ को लेकर कॉन्शियस होते हैं। यदि कन्या राशि के लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं तो हेल्दी फूड को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। पालक, गाजर और पत्ता गोभी को ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए। वहीं वजन कम करने के लिए कन्या राशि के लोग योग को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। अलग-अलग तरह के आसन से आपका मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग होगा। वहीं रोजाना एक घंटे की नेचर वॉक आपके वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगी।

तुला – योग गुरु के पास जाकर रूटीन सही बनाएं

तुला राशि के लोग अपने लुक को लेकर काफी पॉजिटिव होते हैं। वे खूबसूरत होते हैं और हमेशा ऐसे ही बने रहना चाहते हैं, लेकिन वेट लॉस करने के लिए उन्हें स्ट्रिक्ट गाइड की जरूरत होती है। वे अपने लुक के लिए पसंद का खाना तो छोड़ सकते हैं, लेकिन जिम में जाकर या प्ले ग्राउंड में जाकर पसीना बहाना उनके बस की बात नहीं है। इसलिए वे हमेशा योग गुरु या फिर किसी जिम इंस्ट्रक्टर के साथ मिलकर अपने वेट लूज का प्लान बनाते हैं। उनके लिए वजन बढ़ना उनकी सुंदरता में दाग लगने जैसा है।

वृश्चिक – फास्ट रनिंग या बॉक्सिंग जैसा खेल खेलें

वेट लूज करने का प्लान करना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आसान नहीं है। वे हमेशा खुद को परफेक्ट ही मानते हैं। जब तक कोई बार-बार उन्हें वेट लूज करने के बारे में नहीं कहता है, वे खुद कभी इसके लिए प्रेरित नहीं होते हैं। लाइट एक्सरसाइज कभी वृश्चिक राशि के लिए बनी ही नहीं है। यदि वे वाकयी वजन कम करने के इच्छुक हैं, तो उन्हें फास्ट रनिंग, बॉक्सिंग या किसी मार्शियल आर्ट की क्लास ज्वॉइन करना चाहिए। यह क्लास उन्हें एक्टिव भी रखेगी और उनके लिए वजन कम करने का टास्क आसान भी होगा।

धनु – मीठा खाना छोड़ना होगा

धनु राशि का स्वामी गुरु है और गुरु हर चीज बढ़ाने के लिए जाना जाता है। धनु राशि के लोगों के लिए वेट गेन कोई मुद्दा नहीं होता है, लेकिन फिर भी यदि बार-बार उन्हें कोई टोकता है और वे वेट लूज करने के लिए तैयार होते हैं, तो सबसे पहले स्ट्रिक्ट रहकर उन्हें मीठा छोड़ दना चाहिए। वहीं रनिंग उनके लिए बेस्ट एक्सरसाइज हो सकती है। इसके अलावा रोजाना कोई एडवेंचर वॉक उन्हें नेचर के करीब ले जाएगा। रोजाना दौड़कर सीढ़ी चढ़ना और उतरना उन्हें शुरू कर देना चाहिए। रेग्युलर जिम की जगह कुछ छोटे स्टेप्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

मकर – अपने एक्सरसाइज रूटीन को रोजाना फॉलो करें

मकर राशि के लोग वेट लूज करने को लेकर काफी सीरियस होते हैं। वे घूमना, साइक्लिंग करना, तैरना, जिमिंग और योग सभी तरह की एक्टिविटी में से कोई एक रेग्युलर बेस पर करना चाहते हैं। उन्हें जरूरत थोड़ा हार्ड वर्क करके कंसीसटेंसी रखने की है। उनकी राशि का रूलिंग प्लानेट सैटर्न इस काम में उनकी मदद कर सकता है। खाने-पीने को लेकर भी मकर राशि के लोग ज्यादा नखरेबाज नहीं होते है। यदि उन्हें कोई डाइट प्लान बनाकर देता है, तो वे उसे पूरी शिद्दत से फॉलो करते हैं।

कुंभ- एक्सरसाइज के लिए समय निकालें

कुंभ राशि के लोगों को वेट लूज करने के लिए अपने डेली रूटीन से समय निकालकर एक्सरसाइज करना होगा। आपको यह समझना चाहिए कि आप के लिए सबकुछ पॉसिबल है। वेट बढ़ाना या घटाना केवल आपके हाथ में है। खाने-पीने के रूटीन को भी आपको बहुत अच्छा बनाना होगा। इसके लिए आपको स्ट्रिक्ट प्लान फॉलो करना होगा और उसे लगातार तीन महीने के लिए करना ही होगा।

मीन- लिक्विड इनटेक बढ़ाएं

मीन राशि के लोगों को वेट लूज करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स को महत्व देना होगा। यदि आपके शहर में वाटर स्पोर्ट्स की फैसिलिटी नहीं है, तो आप केवल स्विमिंग भी कर सकते हैं। जहां तक खाने की बात है, तो आपको अपने खाने में फ्रूट और लिक्विड चीजों का इनटेक बढ़ा देना चाहिए। यह आपको एक्टिव रखने और आपके वेट लूज करने में मदद करेगा।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to