शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: जानिए अगले एक महीने तक आप कितने खुशकिस्मत रहेंगे !

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: जानिए अगले एक महीने तक आप कितने खुशकिस्मत रहेंगे !

सौर मंडल में सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह बुध है। इसके बाद शुक्र ग्रह दूसरे स्थान पर आता है। पृथ्वी से शुक्र 6 करोड़ 72 मील दूर है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र कुंडली में चौथे स्थान में तथा दक्षिण दिशा में बलवान हो जाता है। बुध, शनि और राहु ये तीनों शुक्र के मित्र ग्रह हैं। मंगल व गुरु शुक्र के न तो मित्र हैं और न ही शत्रु । वहीं सूर्य व चंद्र शुक्र के शत्रु ग्रह कहे जा सकते हैं। राशि चक्र की तुला राशि तथा वृषभ राशि के ऊपर शुक्र अपना आधिपत्य रखता है। मीन राशि में 1 से 27 अंश तक शुक्र उच्च का तथा कन्या राशि में 1 से 27 तक यह नीच का बनता है। तुला राशि में शुक्र 1 से 20 अंश तक मूल त्रिकोण राशि का कहलाता है। साथ-साथ वृषभ व तुला राशि में शुक्र स्वग्रही बन जाता है।

शुक्र यानी शानदार और समृद्ध जीवन का ग्रह। जिसकी कुंडली में शुक्र बलवान नहीं होता उसका जीवन नीरस हो जाता है। कहा भी गया है कि शुक्र यानी जीवन जीने की कला में माहिर । शुक्र प्रधान व्यक्ति अपने जीवन की किसी भी विषम परिस्थिति को खूब खुशी व आनंद के साथ जीवन व्यतीत करने की कला बहुत अच्छी तरह जानता है।

सौंदर्य, प्रेम, भावना, संजीवनी विद्या, वैदिक विद्या, डॉक्टरी दवाईयां, आनंद-प्रमोद, वीर्य, कला, नृत्य, साहित्य, अलंकार, ललितकला, गायन-वादन, पत्नी, वाहन, शैय्या, भोग-विलास, भौतिक सुखों, जीवन शक्ति, मेकअप
, प्रवास, इंटीरियर, फोटोग्राफी, गिफ्ट वगैरह के मामलों में शुक्र कारकत्व कहलाता है। व्यक्ति के शरीर में गर्भाशय, जननेंद्रियों, पेट, नाभी और किडनी पर शुक्र का प्रभुत्व होता है।

दिनांक 29-6-2017 के दिन शाम को 19-33 बजे शुक्रदेव वृषभ राशि में आकर स्वगृही हो जाएंगे। 26-7-2017 के रोज शाम को 17.07 तक ये इस राशि में चलायमान रहेंगे। वृषभ राशि में शुक्र का भ्रमण बारह राशियों के लिए क्या-क्या फल लेकर आने वाला है ये यहां आपको बताया जा रहा है।


मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि का शुक्र पारिवारिक सुख, आर्थिक मामलों, दांपत्य जीवन, निजी जीवन, सार्वजनिक जीवन, पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में मध्यम फलप्रदायी होगा। दिनांक 29-6से 8-7 के दौरान पारिवारिक सुख में बाधा होगी। आर्थिक क्षेत्र में अवरोध आएगा। दांपत्य जीवन और निजी जीवन में संघर्षमय स्थिति रहेगी। जातक सार्वजिक जीवन में यश प्राप्ति से वंचित रहेगा। भागीदारों के साथ अनबन रहेगी। दिनांक 8-7से 20-7 तक पारिवारिक जीवन की स्थिति मध्यम कहलाएगी। आर्थिक कार्य अटक-अटक कर आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन और निजी जीवन में मध्यम फलदायी समय होने के आसार हैं। सार्वजनिक जीवन में भी कोई बहुत बड़ी आशा मत रखें। भागीदारी के कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। दिनांक 20-7से 26-7 तक परिवार में आनंद का माहौल छाया रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी उन्नति रहेगी। दांपत्य जीवन और निजी जीवन में पारस्परिक तालमेल बना रहेगा। सार्वजनिक जीवन में यश बढ़ेंगा। भागीदारी के कार्यों में प्रगतिकारक समय कहलाएगा। क्या आपके शादीशुदा जीवन की गाड़ी ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजर रही है। हमारे अनुभवी ज्योतिषों की मदद से शादीशुदी जीवन की मुश्किलों का वक्त रहते समाधान करवाकर अपने जीवन में खुशियां लाइए।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का भ्रमण शारीरिक व मानसिक परिस्थिति मजूबत करने वाला साबित होगा। नौकरी, ननिहाल पक्ष, रोग, शत्रु वगैरह मामलों में मध्यम परिणाम मिलेगा। ता. 29-6से 8-7 तक शारीरिक व मानसिक रुप से आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी में जागरूक रहें। नौकर-चाकर अथवा आपके हाथ के नीचे काम कर रहे लोगों के साथ अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों में कड़वाहट आने का अंदेशा है। शारीरिक तंदुरूस्ती के प्रति सावधान रहें। दिनांक 8-7से 20-7 तक शारीरिकव मानसिक रुप से आप मजबूत रहेंगे। नौकरी में अभी भी ध्यान रखना होगा। ननिहाल के साथ संबंधों में आंशिक सुधार आएगा। नौकर-चाकर का सुख ठीक-ठाक मिल सकेंगा। सेहत सामान्य दिनों की भांति रहेगी। दिनांक 2-7से 26-7 तक शारीरिक व मानसिक रुपसे आप अधिक बलवान बनेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोंत्तरी होगी। नौकरी के अवसर मिलेंगे और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। नौकर-चाकर की ओर से आपको मदद मिलेगी जिससे आपको अपने कार्यों को उत्साह से करने में सहूलियत रहेगी। हेल्थ भी बढ़िया रहने से कामकाज में मन लगा रहेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ के योग हैं। शत्रुओं और छिपे दुश्मनों पर विजयश्री मिलने में कामयाबी मिलेगी। उनके द्वारा चली गई समस्त चालें निष्फल जाएंगी। क्या आपका जीवन पेचीदा बवंडर में फंसा हुआ है। हमारे ज्योतिषियों के पास आपकी परेशानियों का उपाय है। हमारी सेवा 2023 निजी जिंदगी और संबंध रिपोर्ट की मदद से अपनी निजी समस्याओं से शीघ्र ही छुटकारा पाएं।


मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में भ्रमण आकस्मिक खर्च व बीमारी का संकेत देता है। धार्मिक यात्रा की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। प्रेम, विद्याभ्यास, संतान, खेलकूद, शेयर-सट्टे और आर्थिक मोर्चे पर मध्यम फल की प्राप्ति होगी। दिनांक 26-6से 8-7 के दौरान आकस्मिक बीमारी की संभावना को देखते हुए खर्च के लिए तैयार रहें। दूर स्थानों की मुसाफिरी की आशा है। प्रेम संबंधों में मतभेद बढ़ेंगा। संतान के साथ इस समय तनाव की आशंका बढ़ जाएगी। स्थिति आपके नियंत्रण से वह बाहर जाती मालूम देगी। विद्याभ्यास में अवरोध आएगा। आपका मन पाठ्येतर गतिवधियों में खिंचा-खिंचा-सा रहेगा। शेयर-सट्टे से नुकसान होने की आशंका को देखते हुए आपको इन सौदों को टालने की सलाह दी जाती है। स्पोर्ट्स में भी खराब फल मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर विघ्नों का सामना करने के लिए तैयारियां रखें। दिनांक 8-7से 20-7 के दौरान आपका स्वास्थ्य सहसा खराब हो सकता है। खासकर कि मौसमी बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती हैं। किसी लंबी मुसाफिरी की संभावना रहेगी। इस समय में विद्याभ्यास में अवरोधों की संभावना है। शेयर-सट्टे में किसी के कहे में आकर सौदेबाजी हरगिज मत करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। खेलकूद में फलदायी समय कहा जाएगा। आर्थिक लाभ की आशा में नहीं रहें। दिनांक 20-7से 26-7 तक धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की संभावना है। शारीरिक स्थिति अच्छी होने से आप उत्साहपूर्वक काम में व्यस्त रहेंगे। प्रेम, संतान, शेयर बाजार, आर्थिक मोर्चे और विद्याभ्यास में आपको अच्छा परिणाम मिलने की संभावना नजर आती है। यदि आप निवेश करने को लेकर किसी उलझन में है तो तत्काल हमारी सेवा निवेश सलाह रिपोर्ट का लाभ उठाएं। ज्योतिष का मार्गदर्शन आपको सही राह दिखा सकता है।


कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि का शुक्र मैत्रीपूर्ण संबंध, बड़े भाई-बहन, आर्थिक मामलों, स्थायी संपत्ति से जुड़े मसले, माता और वाहन से संबंधित कामकाजों में शुभता को लेकर आ सकता है। दिनांक 29-6से 8-7 तक बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मध्यम रहेंगे। मैत्रीपूर्ण संबंधों में विवादों की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर अवरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें। चल-अचल संपत्ति से संबंधित कार्यों में गड़बड़ियां बढ़ जाएंगी। माता का सुख मध्यम रुप से मिलेगा। उनके साथ बोलने में शिष्टता व विनम्रता रखें। वाहन संबंधित निर्णयों में नकारात्मक फल मिल सकता है। 8-7से 20-7 तारीख तक मैत्रीपूर्ण संबंधों में सामान्य सुख मिलेगा। बड़े भाई-बहन के साथ किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी की संभावना रहेगी। आर्थिक मामलों में अनेक प्रयास करने पर भी बाधाएं आने से हताश हो जाएंगे। चल-अचल संपत्ति के कार्य धीमी गति व अवरोध के साथ आगे बढ़ेंगे। वाहन खरीदने के लिए सही समय नहीं है। दिनांक 20-7से 26-7 तक बड़े भाई-बहन और मित्रों के साथ निकटता बढ़ेंगी। मिल्कियत संबंधित कार्यों का फैसला आपके हक में सुनाया जाएगा। वाहन खरीदने अथवा वाहन से संबंधित किसी भी काम के लिए अनुकूल समय रहने की आशा है।

आप साल 2023 में किन ज्योतिषीय उपायों से ज्यादा धन कमा सकते हैं इसकी जानकारी हमारी सेवा 2023 वित्त रिपोर्ट रिपोर्ट में दी होती है। आज ही इसका लाभ उठाएं।


सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में भ्रमण कर रहा शुक्र मैत्रीपूर्ण संबंधो, छोटे भाई-बहन, मुसाफिरी, विविध प्रवृत्तियों और पिता व कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में शुभ व फलदायी साबित होगा। दिनांक 29-6से 8-7 तक के समय में मित्रों के साथ आपका संबंध मध्यम रहेगा। आप किसी कारण से मुलाकात नहीं कर सकेंगे। किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद की आशंका रहेगी। छोटे-भाई बहनों के साथ भी रिश्तों को बिगड़ने मते दें। इस समय में यात्रा के दौरान आफतों की संभावना को देखते हुए यात्राएं स्थगित कर दीजिए। अत्यधिक सचेत रहिए। पिता के साथ मत-मतांतर रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में इस समय अवरोध रहेंगे। हाथ में लिए गए प्रोजेक्ट्स को पूूरा करने में निर्धारित समय से ज्यादा समय लग सकते हैं। रोजमर्रा से भी ज्यादा मेहनत करनी होगी। दिनांक 8-7से 20-7 तक आपके छोटे भाई-बहन के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। मित्रों के साथ भी विवाद की संभावना को देखते हुए मुलाकातों को मुल्तवी रखिए। कार्यक्षेत्र पर आपको एकाध लापरवाही की आपको बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, इसलिए सावधान रहिए। दिनांक 20-7से 26-7 तक छोटे भाई-बहन और मित्रों के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेंगा। पूर्व के मतभेदों की चर्चा करके आप उसका निदान निकाल सकेंगे। मुसाफिरी में भी हंसी-खुशी में दिन बीतेंगे। प्रोफेफशनल मकसद से की गई यात्राओं के फलीभूत होने की आशा अब कर सकते हैं। पिता के साथ संबंधों में घनिष्टता आएगी। कामकाज में उनकी ओर से सहकार और मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में इस समय आप प्रगति और सफलता की आशा कर सकते हैं। क्या आप के करियर का विकास नहीं हो पा रहा है? तो आज ही हमारी सेवा करियर संभावनाएं रिपोर्ट के जरिए हमारे योग्य ज्योतिषों से इस मसले का हल पाएं।


कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए वृषभ का शुक्र पारिवारिक सुख, आर्थिक मामले, भाग्य वृद्धि, नवीन अवसर, धार्मिक यात्रा और मित्रों के मामलों में शुभ व फलदायी साबित होगा। दिनांक 29-6से 8-7 तक परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार में विनम्रता रखें। वजह यह है कि किसी मामले को लेकर आंतरिक विवाद और अधिक गहरा सकता है। आर्थिक मामलों में अपेक्षा से कम मिलेगा। लोन या वसूली के कार्य अटकेंगे। गलत जगह खर्चों के हो जाने की आशंका रहेगी। धार्मिक यात्रा में विघ्न रहेगा। भाग्यवृद्धि के अवसर नहीं मिलेंगे। मित्र मंडली में भी आपके सामान्य संबंध रहेंगे। दिनांक 8-7से 20-7 तक पारिवारिक कलह का माहौल होने की आशंका रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर मध्यम फल प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्राओं में बाधा को देखते हुए सचेत रहें। भाग्य आपसे मुंह फेरकर बैठा हो एेसा महसूस होता रहेगा। काम के अनुसार कम फल मिलेगा। यश प्राप्ति से वंचित रह जाएंगे। दोस्तों-यारों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। दिनांक 20-7से 26-7 तक आर्थिक मामलों में उन्नित होगी। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। धर्म-कर्म और जनसेवा के कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेंगी। मित्रों की ओर से भी लाभ की आशा कर सकते हैं। क्या कोई चिंता आपको भीतर ही भीतर परेशान किए हुए है? हमारी सेवा कोई भी सवाल पूछें रिपोर्ट की सहायता से अपने जीवन की किसी सबसे बड़ी परेशानी को साझा करके समस्याओं को हमेशा-हमेशा के लिए कहें गुड बाय।


तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में शुक्र के भ्रमण के दौरान मानसिक परिवर्तन होने की संभावना रहेगी। वसीयत की संपत्तियों और तंदुरूस्ती के मामलों में खराब परिणामों का अंदेशा रहेगा। दिनांक 29-6 से 8-7के दौरान आपको अपने शरीर का काफी ध्यान रखना चाहिए। मानसिक चिंता हावी होकर आपको बीमार बना सकती हैं। अनिश्चितता की स्थिति में आप कई जरूरी निर्णय लेने में असफलता हाथ लगने का डर रहेगा। इससे आपकी प्रगति व आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। दिनांक 8-7से 20-7 तक का समय मिल्कियत संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए उचित समय नहीं है। मन में परेशानी रहने से कामकाज में मन कम लगेगा। आपका परफॉरमेंस पीछे जाएगा। व्यवसायियों को क्लाइंट की ओर से और नौकरी कर रहे लोगों को अपने बॉस की ओर से खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम कहलाएगा। वसीयत संबंधित मामलों में यह ठीक समय नहीं है। चिंताएं दिलो-दिमाग पर कब्जा कर सकती हैं। दिनांक 20-7से 26-7 तक आपकी मानसिक व शारीरिक स्थिति में देखते ही देखते सुधार आएगा। वसीयत से संबंधित कार्यों का हल निकलने से राहत की सांस लेंगे। तंदुरूस्ती भी अच्छी बनी रहेगी जिससे आप अपने कामकाज को ज्यादा मुस्तैदी से कर सकेंगे।

क्या आपको अपने व्यवसाय में मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिल रही। हमारी सेवा 2023 बिजनेस रिपोर्ट के जरिए अपने कारोबार में तेजी लाएं।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में शुक्र का भ्रमण खासकर कि निजी जीवन, दांपत्य जीवन, सार्वजनिक जीवन और भागीदारी के संबंधों में शुभ व फलदायी साबित होगा। वहीं आकस्मिक बीमारी, खर्च और मुसाफिरी के मामले में अशुभ फलदायी रहने की संभावना है। दिनांक 29-6 से 8-7 के दौरान आकर्मिक रोग और व्यय के संयोग बनने वाले हैं। यात्रा में अनुकूलता नहीं रहेगी। दांपत्य जीवन में कर्कशता बढ़ सकती है। निजी और सार्वजनिक जीवन में लोगों के साथ विवाद बढ़ जाएंगे। भागीदारों के साथ सौम्य व्यवहार करें। दिनांक 8-7से 20-7 तक मुसाफिरी में अवरोध, आकस्मिक बीमारी और खर्च की संभावना बढ़ जाएगी। जीवनसाथी, भागीदार, परिवार के सदस्य और सार्वजनिक जीवन में अपने दोस्त-यारों और परिचित लोगों के साथ संबंध को मजबूत रखने के लिए प्रयास तेज कर देने होंगे। दिनांक 20-7से 26-7 तक की अवधि में समय आपके हक में होगा। धार्मिक मुसाफिरी फलदायी सिद्ध होगी। भागीदार की ओर से समर्थन मिलेगा। आप इनकी ओर से आर्थिक लाभ की आशा कर सकते हैं। आर्थिक जवाबदारियों के घटने के साथ ही आपकी आवक भी बढ़ेंगी। जीवन साथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको कुछ समय एकांत में गुजारने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। आप एक दूसरे को अच्छी तरह से समझेंगे और जबादारियों को अपना फर्ज समझते हुए साथ मिलकर निभाएंगे। बीमारी के पीछे खर्च बढ़ेंगे। यदि आपके मन में किसी बात को लेकर कोई चिंता है तो हमारी सेवा 2023 एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट में सुझाए गए उपायों की सहायता के जरिए दिमागी सुकून प्राप्त करिए।


धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि के शुक्र का गोचर बड़े भाई-बहन, संबंधियों, मित्रों के साथ तालमेल और आर्थिक मामलों में लाभ प्रदायक कहा जाएगा। वहीं नौकरी, नौकर-चाकर के सुख, ननिहाल पक्ष, और शत्रु से संबंधित मामलों में अशुभ परिणाम देने वाला होगा। दिनांक 29-6से 8-7 तक बड़े भाई-बहन और मित्रों के साथ मतभेद रहेगा। बोलचाल में संयम रखें। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर गलफहमियां हो सकती है। आर्थिक कामकाज में अवरोध आएंगे। आपके सामने एेसे खर्च आ सकते है कि आपकी समस्त जमापूंजी उसी में खप जाए। नौकरी करने वाले लोगों को काम में लापरवाहियों से दूर रहना चाहिए अन्यथा आपकी प्रगति बाधित हो सकती है। ननिहाल पक्ष के साथ भी मनमुटाव के कारण संबंधों में तनाव आ जाने को लेकर इंकार नहीं किया जा सकता। शत्रु आपके विरुद्ध षड़यंत्र रचने का प्रयास कर सकते हैं। तंदुरूस्ती का ख्याल रखें। दिनांक 8-7से 20-7 तक बड़े भाई-बहनों के साथ आपके सामान्य रिश्ते रहेंगे। मित्रों के साथ अभी भी किसी बात को लेकर अनबन और दूरियां रहने की संभावना है। शत्रुगण आपके खिलाफ साजिश रचने में लगे होंगे, अपना ध्यान रखें। नौकरीकर्ताओं को अपने काम पूरे करते समय सजगता रखनी चाहिए और निष्ठापूर्वक काम करने पर बल दें। तबीयत का ध्यान रखें। ता. 20-7से 26-7 तक आपको अपने शुभ ग्रहों की मदद मिलती रहेगी। खासकर कि भाई-बहन के साथ चल रहे पुराने मतभेदों का हल निकलेगा और सही समय पर वे मदद का हाथ भी बढ़ाएंगे। मित्रों के साथ मुलाकात की अवधि होगी। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक उन्नति और प्रोफेशनल मोर्चे पर प्रगति के भी संकेत हैं। नौकर-चाकर का सुख मिलेगा। शत्रु आपके बाहुबल के आगे अपने हथियार डाल देंगे। क्या आपके करियर से संबंधित परेशानियां आपका दिन रात का चैन छीने हुए हैं। हमारी यह सेवा करियर-एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट करियर की योग्य दिशा चुनाव में आपकी मदद कर सकती है।


मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि का शुक्र प्रणय, विद्याभ्यास, संतान, शेयर-सट्टों, आर्थिक, खेलकूद, पिता और कार्यक्षेत्र में शुभ व फलदायी रहेगा। ता. 29-6से 8-7 के दौरान प्रणय संबंधों में कुछ खटास देखने को मिलेगी। अपने पसंदीदा साथी के साथ वार्तालाप में एेसे कठोर शब्दों का चयन मत करें कि उसके दिल को चोट पहुंचे। विद्याभ्यास में अवरोध के साथ आगे बढ़ने की तैयारी रखें। संतान से संबंधित चिंता रहेगी। शेयर-सट्टे के कार्यों में अपेक्षा से कम फल मिलेगा। इससे जुड़े सौदों में जातक को हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की से फटकार पड़ सकती है। खेलकूद में भी परफॉरमेंस मध्यम रहने की संभावना है। दिनांक 8-7से 20-7 तक प्रेम संबंधों में मतभेद रहेगा। पर स्थिति पहले की तुलना में अच्छी रहेगी। संतान अभी भी आपकी आज्ञा का पालन नही कर रही हो एेसा महसूस होता रहेगा। विद्याभ्यास में आपको विषयों को समझने हेतु कड़ी मेहनत करनी होगी। शेयर बाजार से दूर रहने भी आपकी भलाई कहीं जाएगी। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपेक्षित सिद्धि हासिल करने के लिए जी-तोड़ प्रयास करने होंगे। पिता और कार्यक्षेत्र की दृष्टि से मध्यम अवधि कही जाएगी। दिनांक 20-7से 26-7 तक की अवधि में आपकी अपने प्रिय साथी के साथ घनिष्टता बढ़ेंगी। मुलाकात और कम्युनिकेशन का दौर रहेगा। विद्याभ्यास में सहूलियत रहेगी। पिता और ऊपरी अधिकारियों का पूरा सहकार और मार्गदर्शन मिलते रहने से पारिवारिक जीवन में खुशी और प्रोफेशनल मोर्चे पर प्रगति प्राप्त कर सकते हैं। क्या आप जानते है कि बहुत सी बातें निवेश पर असर डालती है। हमारी सेवा 2023 वित्त रिपोर्ट की सहायता से निवेश से संबंधित योजनाएं अब आसानी से बनाएं।


कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में भ्रमण चल व अचल संपत्तियों, माता, वाहन और धार्मिक यात्रा, भाग्यवृद्धि के अवसर और मित्रों से संबंधित मामलों में शुभ व फलदायी साबित होने की संभावना है। विस्तार से बात करें तो दिनांक 29-6से 8-7 तक के समय में माता के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। किसी बात को लेकर उग्र दलीलबाजी की आशंका रहेगी। स्थायी संपत्ति से जुड़े कार्यों में विलंब होगा। वाहन संबंधित कार्यों के निर्णय में अवरोध आएगा। उसका पूरा फल नहीं मिल सकेंगा। इस समय लेन-देन का विचार स्थगित रखें। मुसाफिरी में विघ्न आने की आशंका लगती है। भाग्यवृद्धि के अवसर आते-आते हाथ से फिसल जाए एेसा भी हो सकता है। मित्रों से मतभेद बढ़ेंगा। 8-7से 20-7 तक माता के साथ संबंधों में आंशिक रुप से सुधार आएगा। चल व स्थायी संपत्ति के कार्यों में विलंब होने से मानसिक चिंता में इजाफा होने की आशंका रहेगी। धार्मिक यात्रा विघ्न के बाद पूरी कर सकेंगे। मित्रों के साथ इस वक्त संबंध अच्छे नहीं चल रहे होने से मुलाकातें टालें। खासकर कि विपरीत लिंगी मित्रों के साथ कम्युनिकेशन टालिए। दिनांक 20-7से 26-7 के दौरान आपकी स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है। माता के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेंगी। संपत्ति से संबंधित मामलों में आशा की किरण दिखाई देगी। जायदाद से जुड़े मामलों के सुलझने से आप राहत की सांस लेंगे। मित्रों से मिलने-जुलने के दिन होंगे जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। आर्थिक उन्नति का आयोजन कर सकेंगे। कुंडली के अनुसार आपके भाग्य में धन-संपत्ति है कि नहीं इसका आकलन करने के लिए हमारी सेवा धन-संपत्ति- एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट आपके लिए काफी काम की सिद्ध हो सकती है।


मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में शुक्र का भ्रमण छोटे भाई-बहनों, मित्रों, विविध प्रवृत्तियों, लघु यात्राओं, वसीयत और तंदुरूस्ती से संबंधित मामलों में शुभ फल प्रदान करने वाला नजर आता है। दिनांक 29-6 से 8-7 तक आपको अपने छोटे भाई-बहन के साथ व्यवहार में कठोरता से पेश आना छोड़ देना चाहिए। आपके शब्दों में जितनी ही विनम्रता और परिपक्वता रहेगी उनकी ओर से सहकार उतना ही अच्छा मिलेगा। मित्रों के साथ वार्तालाप में आपकी बातों का उल्टा मतलब समझा जाने से गलतफहमियां और संबंधों में तनाव आने की आशंका रहेगी। आपको सावधान रहना चाहिए। कामकाज में अवरोध की संभावना होने से अच्छे-बुरे का विचार और एक निश्चित योजना के तहत अपने लक्ष्य में आगे बढ़ेंगे तो अाने वाले अवरोधों से अपनी रक्षा कर सकेंगे। जमीन-संपत्ति के मुद्दों में आपको शांति व्यवस्था बनाए रखना चाहिए। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। दिनांक 8-7से 20-7 के दौरान छोटे भाई-बहन के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आपके विचारों से सहमत होने में उन्हें कुछ समय लग सकता है। हालांकि, मित्रों के साथ संबंधों को बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं। अभी भी मुसाफिरी में विघ्नों की संभावना को देखते हुए सावधानी रखें। वसीयत से संबंधित मामलों में भी मध्यम फल मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। भोजन और आराम में नियमितता बनाए रखें। दिनांक 20-7से 26-7 तक की अवधि को आपके हक में कहा जा सकता है। नजदीक की जगहों पर आपकी यात्रा होगी जिसका लुत्फ भी आप उठाएंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ भी घूमने जाने का प्रोगाम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। इससे आपके भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ेंगा। लोगों के द्वारा आपको प्रशंसा व शाबाशियां मिलेंगी। वसीयत संबंधी मामलों में हो रहे परिवर्तन आपके पक्ष में दिखाई देते मालूम देंगे। कुल मिलाकर, शुक्र द्वारा वृषभ राशि में भ्रमण की खत्म अवधि आपके लिए सबसे शुभ व फलदायी रहने की संभावना है। अपनी पर्सलन लाइफ की तकलीफों को दूर करने के लिए हमारी सेवा 2023 निजी जिंदगी और संबंध रिपोर्ट आपके संबधों की मधुरता को एक बार फिर से बहाल कर सकती है।

ज्योतिषी से अभी बात करें, पहला परामर्श 100% कैशबैक के साथ!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
प्रकाश पंड्या,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Continue With...

Chrome Chrome